• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन रुद्रप्रयाग इकाई का एक दिवसीय अधिवेशन देवभूमि रत्न समारोह के साथ हुआ सम्पन्न

by पहाड़वासी
January 11, 2023
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 5 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-उत्तराखंड पत्रकार यूनियन जनपद इकाई का एक दिवसीय अधिवेशन एवं देवभूमि रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, सेवायोजन मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मा. जनपद प्रभारी मंत्री द्वारा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित जिला स्तरीय अधिकारियों व अन्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले स्थानीय लोगों को देवभूमि रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया गया।

बुधवार को नगर पालिका काॅम्पलेक्स के अलकनंदा वैडिंग प्वाइंट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मा. प्रभारी मंत्री ने उपस्थित पत्रकार बंधुओं सहित जनपद वासियों को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम के सफल संचालन पर सभी पत्रकार बंधुओं को बधाई देते हुए कहा कि पूर्व से ही समाज के बेहतर निर्माण में पत्रकारिता जगत की अहम भूमिका रही है। उन्होंने पत्रकार बंधुओं द्वारा जन सरोकारों से जुड़ी समस्याओं को लगातार प्रकाशित करने पर धन्यवाद दिया। श्री केदारनाथ धाम की ऐतिहासिक यात्रा के सफल संचालन को लेकर मा. मंत्री ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सराहना करते हुए कहा कि जिलाधिकारी ने ऐसे समय में जनपद का नेतृत्व किया जब वो यहां की परिस्थितियों से अधिक वाकिफ नहीं थे इसके बावजूद उन्होंने कुशल प्रबंधन का परिचय देते हुए ऐतिहासिक यात्रा का सफल संपादन किया। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी उन्होंने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उन्हें जनपद का प्रभारी मंत्री बनाया गया है इसके साथ ही उन्हें कैबिनेट में पशुपालन, सेवायोजन जैसे महत्वपूर्ण दायित्व मिले हैं ऐसे में जनपद व राज्य के विकास में उनके स्तर से निरंतर हरसंभव कोशिश की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विकास के लिए हर क्षेत्र के लोगों का योगदान आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा।

पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी ने मा. जनपद प्रभारी मंत्री को पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राज्य गठन व जन सरोकारों से जुड़े अन्य आंदोलनों में पत्रकारों की बड़ी भूमिका रही है। इसके अलावा पत्रकारिता के क्षेत्र में पूर्व से ही बड़ी चुनौतियां रही हैं। उन्होंने राज्य गठन के पूर्व से पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों को स्थायी मान्यता देने के साथ ही उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु स्वास्थ्य कैशलैस कार्ड देने की मांग की। वहीं उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी ने भी पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को लेकर मा. मंत्री को अवगत कराया। कार्यक्रम को रुद्रप्रययाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी ने सभी संबोधित किया।

इससे पूर्व मा. जनपद प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर रुद्रप्रयाग मांगल समिति की महिलाओं द्वारा दैणा होंयां खोली का गणेश मांगल गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। वरिष्ठ पत्रकार विनय बहुगुणा ने मा. मंत्री के सम्मान में अभिनंदन पत्र पढ़ा। इसके अलावा अन्य पत्रकार बंधुओं द्वारा मा. मंत्री को अंग वस्त्र, श्री केदारनाथ मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार बंधुओं ने अपनी समस्याओं को लेकर मा. मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार सुनीत चौधरी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री महावीर सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, अगस्त्यमुनि नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, कनिष्ठ प्रमुख शशि नेगी, वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी, कैलाश खंडूडी, हरीश गुसांई, भूपेंद्र भंडारी, प्रदीप सेमवाल, दिलबर सिंह बिष्ट, कुलदीप राणा, राजेश भट्ट, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अपर्णा ढौंडियाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राजीव सिंह पाल, वरिष्ठ फिजिशियन डाॅ. संजय तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी सहित अन्य अधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इन्हें मिला देवभूमि रत्न सम्मान –

  1. मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी।
  2. नंदन सिंह रजवार, आपदा प्रबंधन अधिकारी।
  3. डाॅ. संजय तिवारी, वरिष्ठ फिजिशियन।
  4. डाॅ. राजीव सिंह पाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक।
  5. योगेंद्र सिंह चौधरी, उद्यान अधिकारी।
  6. ओमप्रकाश बिष्ट, वैयक्तिक अधिकारी (जिलाधिकारी)।
    इनके अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मी नरेंद्र सिंह नेगी, प्रकाश सेमवाल, वाहन चालक हीरा सिंह कंडारी, अरविंद पंवार, बाल वैज्ञानिक शिवम काला, वीनस चौधरी, मेधावी छात्र नितिन बिष्ट, प्रगतिशील कृषक राकेश बिष्ट व धर्म सिंह राणा को भी आयोजित कार्यक्रम में देवभूमि रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
Previous Post

जिला पंचायत की पहल से संवरेगी कस्बाई बाजारों की तस्वीर

Next Post

हालात का जायजा लेने पहुंचे सीएम, नृसिंह मंदिर में पूजा के बाद अब ITBP जवानों से मिलेंगे

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

उत्तराखंड: बड़ा हादसा:108 सेवा के वाहन चालक की दर्दनाक मौत, ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर
उत्तराखंड

उत्तराखंड: बड़ा हादसा:108 सेवा के वाहन चालक की दर्दनाक मौत, ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर

May 17, 2026
बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर जा रही बोलेरो श्रीकोट में पलटी, 7 यात्री घायल,श्रीनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल
उत्तराखंड

बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर जा रही बोलेरो श्रीकोट में पलटी, 7 यात्री घायल,श्रीनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल

May 17, 2026
पौड़ी में शुरू हुआ बेमौसमी बटन मशरूम उत्पादन, गर्मियों में भी मिलेगा ताजा लोकल मशरूम,होटलों, रेस्टोरेंट्स और शादी समारोहों से मिल रही भारी मांग, महिला स्वरोजगार को भी मिल रही मजबूती

सेना के जवान संदीप रावत को नम आंखों से अंतिम विदाई, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
उत्तराखंड

सेना के जवान संदीप रावत को नम आंखों से अंतिम विदाई, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

May 16, 2026
Next Post
हालात का जायजा लेने पहुंचे सीएम, नृसिंह मंदिर में पूजा के बाद अब ITBP जवानों से मिलेंगे

हालात का जायजा लेने पहुंचे सीएम, नृसिंह मंदिर में पूजा के बाद अब ITBP जवानों से मिलेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (194)
  • उत्तराखंड (4,010)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (269)
  • दुर्घटना (213)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (108)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (843)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (79)

Recent.

उत्तराखंड: बड़ा हादसा:108 सेवा के वाहन चालक की दर्दनाक मौत, ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर

उत्तराखंड: बड़ा हादसा:108 सेवा के वाहन चालक की दर्दनाक मौत, ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर

May 17, 2026
बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर जा रही बोलेरो श्रीकोट में पलटी, 7 यात्री घायल,श्रीनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल

बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर जा रही बोलेरो श्रीकोट में पलटी, 7 यात्री घायल,श्रीनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल

May 17, 2026
पौड़ी में शुरू हुआ बेमौसमी बटन मशरूम उत्पादन, गर्मियों में भी मिलेगा ताजा लोकल मशरूम,होटलों, रेस्टोरेंट्स और शादी समारोहों से मिल रही भारी मांग, महिला स्वरोजगार को भी मिल रही मजबूती

पौड़ी में शुरू हुआ बेमौसमी बटन मशरूम उत्पादन, गर्मियों में भी मिलेगा ताजा लोकल मशरूम,होटलों, रेस्टोरेंट्स और शादी समारोहों से मिल रही भारी मांग, महिला स्वरोजगार को भी मिल रही मजबूती

May 17, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page