• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन और विकास को समर्पित रहा धामी सरकार का एक वर्ष : चौहान

by पहाड़वासी
March 23, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-भाजपा ने सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को ऐतिहासिक जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला बताते हुए कहा कि यह काल भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े प्रहार और विकास को गति देने के रूप मे जाना जायेगा।
रुद्रप्रयाग भाजपा मुख्यालय मे पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सरकार ने पार्टी संकल्प पत्र के अनुरूप विकास मे अवरोध भ्रष्टाचार के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन तथा राज्य के विकास के लिए निर्णायक दूरी तय की है । इस अवधि मे धर्मांतरण विरोधी कानून, समान आचार संहिता कानून लागू करने के लिए कमेटी
महिला व राज्य आंदोलनकारी आरक्षण, देश का सबसे कठोर नकल विधेयक जैसे अनुकरणीय कदम उठाए हैं ।

चौहान ने कहा कि सरकार के ऐतिहासिक कार्यों का नतीजा है कि राज्य आज प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्तमान दशक उत्तराखंड का दशक के लक्ष्य को पूरा करता नजर आ रहा है । धर्मांतरण कानून, नकल विरोधी कानून और प्रस्तावित समान नागरिक संहिता के विषय पर सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक कदम देश के अन्य राज्यों के लिए नजीर बन गए हैं । साथ ही धामी सरकार ने संस्थागत भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए राज्य में रिकॉर्ड गिरफ्तारियां एवं गैंगस्टर एक्ट लगाने समेत कठोर कार्यवाही की। भर्ती प्रकरण में गड़बड़ियों को लेकर जितने भी प्रकरण सामने आए उनमें निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर कठोरतम कार्यवाही की गई जिसको जनता व न्यायालय दोनो ने सराहा।

उन्होंने कहा कि जोशीमठ में आयी अप्रत्याशित व दुखद आपदा को लेकर भी हमारी सरकार ने त्वरित एवं अपेक्षित राहत कार्यों को संचालित कर न्यूनतम समय में सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास पैकेज प्रभावितों को दिया है ।
सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन के कारण आज उत्तराखंड तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है।
बजट आकार में 18.05 फीसदी की वृद्धि के साथ 4309 करोड़ का सरप्लस बजट लाया गया है । जिसमे युवाओं को बेहतर शिक्षा और शिक्षा से बेहतर रोजगार देने के मूलमंत्र के साथ कृषि, उधान, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, पर्यटन और इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी महत्व दिया गया है। महिला आरक्षण से राज्य की आधी आबादी को उसका पूरा हक देने का प्रयास फलीभूत होने जा रहा है। वहीं लंबे समय से राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को भी आरक्षण देने का निर्णय लेकर सरकार ने राज्य निर्माण के शहीदों एवं आंदोलनकारी परिजनों को सम्मान देने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि हाल ही मे जारी बजट मे महिला और युवाओं को तरजीह दी गयी है। यह मेगा बजट रोजगार मुहैया कराने वाला साबित होगा और आत्म निर्भर उतराखंड की झलक बजट मे स्पष्ट दिख रही है। धामी सरकार के कार्यो को जनता का समर्थन भी मिल रहा है। हरिद्वार के पंचायत चुनाव और जिला पंचायत रुद्रप्रयाग मे मिली सफलता इसके उदाहरण है।
इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, प्रदेश सह संयोजक आईटी प्रकोष्ठ आशीष नेगी ,प्रदेश मीडिया टीम के सदस्य हरीश चमोली ,पूर्व जिला सोशल मीडिया प्रभारी पंकज कप्रवान आदि उपस्थित थे।

Previous Post

एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर सीएम ने गिनाई उपलब्धियां, की कईं घोषणाएं

Next Post

भीमाशंकर लिंग ही रहेंगे केदारनाथ धाम के रावल, 18 अप्रैल को पहुंचेगे ऊखीमठ

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की  मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा
अपराध

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

August 17, 2026
बड़ी खबर: रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कामयाबी,पम्प हाउसों और हॉटमिक्स प्लांटों में लाखों की चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब,महज 6 दिन में पुलिस ने किया हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का खुलासा
अपराध

बड़ी खबर: रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कामयाबी,पम्प हाउसों और हॉटमिक्स प्लांटों में लाखों की चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब,महज 6 दिन में पुलिस ने किया हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का खुलासा

August 5, 2026
रुद्रप्रयाग टनल के जनरेटर रूम की छत को आंशिक क्षति,डीएम विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग टनल के जनरेटर रूम की छत को आंशिक क्षति,डीएम विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण

July 29, 2026
सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
उत्तराखंड

सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

July 21, 2026
Next Post
भीमाशंकर लिंग ही रहेंगे केदारनाथ धाम के रावल, 18 अप्रैल को पहुंचेगे ऊखीमठ

भीमाशंकर लिंग ही रहेंगे केदारनाथ धाम के रावल, 18 अप्रैल को पहुंचेगे ऊखीमठ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (219)
  • उत्तराखंड (4,259)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (361)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई

एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई

August 29, 2026
अवैध शराब की तस्करी करते दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार,ऊखीमठ पुलिस ने 31 बोतल अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा!!

अवैध शराब की तस्करी करते दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार,ऊखीमठ पुलिस ने 31 बोतल अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा!!

August 29, 2026
डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति पर गढ़वाल विवि में राष्ट्रीय संगोष्ठी, नेगी-भरतवाण समेत दिग्गज होंगे शामिल

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति पर गढ़वाल विवि में राष्ट्रीय संगोष्ठी, नेगी-भरतवाण समेत दिग्गज होंगे शामिल

August 29, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page