• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

जागतोली दशज्यूला महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

by पहाड़वासी
September 3, 2022
in रुद्रप्रयाग, सामाजिक
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-जागतोली दशज्यूला महोत्सव मेला समिति के तत्वावधान में आगामी 4 से 6 सितम्बर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है! तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के आयोजन को लेकर मेला समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के नौनिहालों में भारी उत्साह बना हुआ है ! जानकारी देते हुए मेला समिति संरक्षक लखपत भण्डारी ने बताया कि आगामी 4 से 6 सितम्बर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव की सभी तैयारियां जोरों पर है तथा शनिवार शाम तक महोत्सव की सभी तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जायेगा! उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के आयोजन को लेकर क्षेत्रीय जनता में भारी उत्साह बना हुआ है! तथा जागतोली खेल, मैदान से लेकर गांवों की चौपालो तक रौनक लौटने लगी है! मेला समिति अध्यक्ष अधिवक्ता जयवर्धन काण्डपाल ने बताया कि चार सितम्बर को गढ़वाल सासंद तीरथ सिंह रावत व बद्री – केदारनाथ मन्दिर समिति अध्यक्ष अजेन्द्र अजय की गरिमामय उपस्थिति में जागतोली दशज्यूला महोत्सव का शुभारंभ किया जायेगा तथा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर भगवान शिव व नन्दा के अनुष्ठान के साथ मेले का उद्घाटन किया जायेगा तथा उसी दिन स्थानीय विद्यालयों के लोकगीत, लोकनृत्य पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता, महिला मंगल दलों की रस्साकशी प्रतियोगिता तथा राष्ट्रीय हिन्दी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा! मेला महासचिव कालिका काण्डपाल ने बताया कि 5 सितम्बर को कैबिनेट मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा बतौर मुख्य अतिथि , पूर्व विधायक मनोज रावत, सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा दरमोडा़ बतौर विशिष्ट अतिथि मेले में शिरकत करेंगे तथा महिला मंगल दलों की मा़ंगलगीत व झमेलों प्रतियोगिता, स्थानीय विद्यालयों की कबड्डी व खो – खो प्रतियोगिता, स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ गढ़वाली कवि सम्मेलन सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे! मेला संयोजक निधेकिशोर काण्डपाल ने बताया कि 6 सितम्बर को तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत को निमंत्रण दिया गया है तथा मेले के समापन अवसर पर गढ़ गौरव नरेन्द्र सिंह नेगी व मीना राणा द्वारा लोकगीतों की प्रस्तुति व सभी प्रतिभागियों को पुरूस्कार वितरण के साथ तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव का समापन होगा! सांस्कृतिक सचिव संजय सिंह नेगी ने बताया कि तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के आयोजन को लेकर क्षेत्र की विभिन्न महिला मंगल दलों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए सभी तैयारियां जोरों पर है! मेला समिति उपाध्यक्ष दलेब राणा, भूपेन्द्र नेगी, संग्राम सिंह, कोषाध्यक्ष राय सिंह रावत, जगदीश भण्डारी, बुद्धि बल्लभ थपलियाल ने आम जनमानस, जनप्रतिनिधियों से तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव में सहभागिता का आवाहन किया है!

Previous Post

हिंडोलाखाल पॉलीटेक्निक का कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

Next Post

पेपर लीक मामले में चमोली निवासी पीआरडी जवान गिरफ्तार, आयोग में तैनाती के दौरान पेपर किया लीक

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

पौड़ी में शुरू हुआ बेमौसमी बटन मशरूम उत्पादन, गर्मियों में भी मिलेगा ताजा लोकल मशरूम,होटलों, रेस्टोरेंट्स और शादी समारोहों से मिल रही भारी मांग, महिला स्वरोजगार को भी मिल रही मजबूती
उत्तराखंड

पौड़ी में शुरू हुआ बेमौसमी बटन मशरूम उत्पादन, गर्मियों में भी मिलेगा ताजा लोकल मशरूम,होटलों, रेस्टोरेंट्स और शादी समारोहों से मिल रही भारी मांग, महिला स्वरोजगार को भी मिल रही मजबूती

May 17, 2026
श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस कर रही मामले की तस्दीक
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस कर रही मामले की तस्दीक

May 12, 2026
श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

May 9, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, दर्शनार्थियों की संख्या 4 लाख के पार
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, दर्शनार्थियों की संख्या 4 लाख के पार

May 8, 2026
Next Post
पेपर लीक मामले में चमोली निवासी पीआरडी जवान गिरफ्तार, आयोग में तैनाती के दौरान पेपर किया लीक

पेपर लीक मामले में चमोली निवासी पीआरडी जवान गिरफ्तार, आयोग में तैनाती के दौरान पेपर किया लीक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (194)
  • उत्तराखंड (4,011)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (270)
  • दुर्घटना (213)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (108)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (843)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (79)

Recent.

हिमालय की दिव्य वादियों में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे,चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खुले

हिमालय की दिव्य वादियों में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे,चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खुले

May 18, 2026
उत्तराखंड: बड़ा हादसा:108 सेवा के वाहन चालक की दर्दनाक मौत, ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर

उत्तराखंड: बड़ा हादसा:108 सेवा के वाहन चालक की दर्दनाक मौत, ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर

May 17, 2026
बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर जा रही बोलेरो श्रीकोट में पलटी, 7 यात्री घायल,श्रीनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल

बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर जा रही बोलेरो श्रीकोट में पलटी, 7 यात्री घायल,श्रीनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल

May 17, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page