रुद्रप्रयाग-वन प्रभाग रुद्रप्रयाग द्वारा प्रभागीय कार्यालय रुद्रप्रयाग में वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम का आज आयोजन किया गया।इस दौरान कार्यक्रम में सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर पुनाड़ रुद्रप्रयाग एवं अनूप नेगी पब्लिक मैमोरियल विद्यालय रुद्रप्रयाग के 60 छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा वन्य जीव संबंधी गोष्ठी,वन्यजीव संबंधी चलचित्र,चित्रकला,Quiz प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया।वहीं विभाग द्वारा इस दौरान वन्य जीव संबंधी चल चित्र/प्रदर्शनी लगाई गई,जिसमे वन्य जीव Rescue Response(बचाव प्रतिक्रिया) में प्रयोग होने वाले उपकरणों के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई।
साथ ही छात्र-छात्राओं को वन्यजीव संरक्षण,वन्यजीव सप्ताह का महत्व,वन्यजीव संरक्षण के बारे में कानूनी महत्व तथा वन्यजीव चलचित्रों के माध्यम से मानव वन्य जीवसंघर्ष एवं वन्यजीव कानून के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर उप वन सरंक्षक रुद्रप्रयाग अभिमन्यु ने बताया कि
इस सप्ताह में प्रभाग की विभिन्न रेंजों द्वारा मानव वन्य जीव संघर्ष से संवेदनशील ग्रामों व विद्यालयों में वन्य जीवों की महत्ता व मानव वन्य जीव से संबंधित गोष्ठी,निबन्ध लेखन,वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं जन-जागरुकता अभियान चलाया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम में अभिमन्यु उप वन संरक्षक( वन प्रभाग) रूद्रप्रयाग,संजय कुमार वन क्षेत्राधिकारी रूद्रप्रयाग रेंज, यशवन्त चौहान वन क्षेत्राधिकारी अगस्त्यमुनि रेंज,अनूप रावत, वन दरोगा उत्तरी जखोली रेंज व लक्ष्मी पंवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।