• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

राय सिंह बिष्ट बने व्यापार मंडल अध्यक्ष, प्रतिद्वंदी को 25 वोट से हराया

by पहाड़वासी
April 9, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग– रुद्रप्रयाग नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष के चुनाव में राय सिंह बिष्ट अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। कांटे की टक्कर में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी लक्षमण सिंह बिष्ट को 25 मतों से पराजित किया। जीत मिलने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने समर्थक व्यापारियों के साथ नगर में विजयी जुलूस निकाला। साथ ही सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

रुद्रप्रयाग नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष के लिए रविवार को मुख्यालय स्थित नए बस अड्डे के मधुर मिलन वेडिंग प्वाइंट में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह 9 बजे से ही मतदान के लिए व्यापारी उमड़ने लगे। जबकि दोपहर 2 बजे तक कुल 865 मतदाताओं में से 685 व्यापारियों ने मतदान किया। जबकि 12 मत निरस्त पाए गए। सांय 3 बजे से मतगणना शुरू हुई जिसमें अंत में अध्यक्ष पद के लिए राय सिंह बिष्ट को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें 349 मत मिले जबकि कड़ी टक्कर देकर लक्षमण सिंह बिष्ट को 324 मत मिले। चुनाव संचालन समिति ने विजेजा प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देकर विजयी घोषित किया। नगर व्यापार मंडल महामंत्री के लिए सूरवीर सिंह बिष्ट को महामंत्री एवं बृजमोहन सेठी को कोषाध्यक्ष पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया था जिसकी चुनाव परिणाम के साथ विधिवत घोषणा की गई। जैसे ही मतगणना के बाद विजेता की घोषणा की गई तो व्यापारियों ने निर्वाचित अध्यक्ष के गले को फूल मालाओं से भर दिया। वहीं, समर्थक व्यपारियों ने व्यापार मंडल के चुनाव में जीत मिलने पर निर्वाचित अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट के साथ नगर में विजयी जुलूस निकाला। अबीर-गुलाल उड़ाकर जमकर आतिशबाजी की गई। निर्वाचित अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों का आभार जताया। चुनाव संपंन कराने में नरेंद्र खन्ना, रामलाल चौधरी, चन्द्रमोहन गुसाईं, मनमोहन शुक्ला, मुबारक हुसैन, वीरेंद्र पटवाल, खुशाल सिंह रावत, हिमपाल भंडारी, घनश्याम कंडारी, चन्द्रमोहन सेमवाल, अंकुर खन्ना, कुलदीप सिंह, बृजमोहन बिष्ट, पान सिंह पंवार, राजेश नेगी, नरेंद्र बिष्ट, हरि सिंह बिष्ट की भूमिका रही।

Previous Post

अब पूरे देश में बिकेगी चमोली की जड़ी-बूटियां, आयुष मंत्रालय ने 48 काश्तकारों को किया पंजीकृत

Next Post

यहां खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, लिफ्ट लेकर चढ़े तीन बच्चों की मौत, कूदकर चालक हुआ फरार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

भारी बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ यात्रा की तैयारियां जारी, प्रशासन मुस्तैद,विषम परिस्थितियों के बीच भी यात्रा मार्ग सुचारु करने में जुटी हैं टीमें
गढ़वाल

भारी बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ यात्रा की तैयारियां जारी, प्रशासन मुस्तैद,विषम परिस्थितियों के बीच भी यात्रा मार्ग सुचारु करने में जुटी हैं टीमें

April 9, 2026
केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक

April 6, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा 2026: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

March 28, 2026
श्री केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, परखीं यात्रा तैयारियां,धाम में पहुंचकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, यात्रा को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में,बर्फ हटाने, यात्रा मार्ग दुरुस्त करने, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा

March 26, 2026
Next Post
यहां खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, लिफ्ट लेकर चढ़े तीन बच्चों की मौत, कूदकर चालक हुआ फरार

यहां खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, लिफ्ट लेकर चढ़े तीन बच्चों की मौत, कूदकर चालक हुआ फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (184)
  • उत्तराखंड (3,933)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (215)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (100)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (826)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (74)

Recent.

बजरंग सेतु के कांच पर असामाजिक तत्वों ने पहुंचाई क्षति

बजरंग सेतु के कांच पर असामाजिक तत्वों ने पहुंचाई क्षति

April 10, 2026
निरीक्षण से निर्णय तक: जिला अस्पताल में सुधार और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को जिलाधिकारी ने दी मंजूरी,जिला अस्पताल में बड़ा सुधार अभियान: इमरजेंसी विस्तार, ओपीडी डिजिटल टोकन सिस्टम, उपकरण खरीद, शववाहन, सोलर प्लांट और वार्ड सुविधाओं पर जोर,जिला अस्पताल में सुधार की ग्राउंड प्लानिंग: मॉनिटरिंग सिस्टम और मरीज सुविधाओं पर फोकस

निरीक्षण से निर्णय तक: जिला अस्पताल में सुधार और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को जिलाधिकारी ने दी मंजूरी,जिला अस्पताल में बड़ा सुधार अभियान: इमरजेंसी विस्तार, ओपीडी डिजिटल टोकन सिस्टम, उपकरण खरीद, शववाहन, सोलर प्लांट और वार्ड सुविधाओं पर जोर,जिला अस्पताल में सुधार की ग्राउंड प्लानिंग: मॉनिटरिंग सिस्टम और मरीज सुविधाओं पर फोकस

April 9, 2026
भारी बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ यात्रा की तैयारियां जारी, प्रशासन मुस्तैद,विषम परिस्थितियों के बीच भी यात्रा मार्ग सुचारु करने में जुटी हैं टीमें

भारी बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ यात्रा की तैयारियां जारी, प्रशासन मुस्तैद,विषम परिस्थितियों के बीच भी यात्रा मार्ग सुचारु करने में जुटी हैं टीमें

April 9, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page