• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चारधाम यात्रा व रुद्रप्रयाग जनपद में सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद रखेगी रोड़ स्वीपिंग मशीन

by पहाड़वासी
May 22, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग -चारधाम यात्रा में सफाई को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी मशीन,
जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने किया रोड स्वीपिंग मशीन का शुभारम्भ,जिलाधिकारी के अथक प्रयासों से 88 लाख की लागत से मंगवाई गई रोड स्वीपिंग मशीन
रुद्रप्रयाग – चारधाम यात्रा में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जनपद को रोड स्वीपिंग मशीन की सौगात मिल गयी है। मशीन कोयंबुत्तूर तमिलनाडू से मंगाई गई है, जिसका आर्डर पर्यटन विभाग की ओर से बीस दिन पहले दिया गया। मशीन के रुद्रप्रयाग शहर पहुंचने पर ट्रायल लिया गया, जो सफल रहने पर स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालुओं ने खुशी व्यक्त करते हुए डीएम सौरभ गहरवार का आभार व्यक्त किया।

रोड स्वीपिंग मशीन के रूप में रुद्रप्रयाग जनपद को एक बड़ी सौगात मिली है। चारधाम यात्रा के लिहाज से केदारनाथ धाम काफी महत्वपूर्ण है। हर साल यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में यात्रा मार्गो पर फैली गंदगी से निजात पाने के लिए रोड स्वीपिंग मशीन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। जिलाधिकारी डाॅ सौरभ गहरवार इस कार्य के लिए लम्बे समय से प्रयासरत थे। मंगलवार देर सांय रोड स्वीपिंग मशीन के रुद्रप्रयाग शहर पहुंचने पर डीएम सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, एसडीएम आशीष घिल्डियाल एवं पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुरील सहित स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया और मशीन का शुभारंभ किया, जिसके बाद मशीन का ट्रायल लिया गया। ट्रायल के दौरान स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्री भी मशीन को देखने को लेकर उत्सुक दिखे। मशीन का सफल ट्रायल होने के बाद डीएम डाॅ गहरवार के साथ ही स्थानीय लोगों एवं तीर्थयात्रियों ने खुशी व्यक्त की।

   जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिहाज से केदारनाथ प्रमुख स्थल है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी ज्यादा है। भारी वाहनों का दबाव होने के साथ ही पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ भी अधिक है। ऐसे में चारधाम यात्रा मार्ग को साफ सुथरा रखने को लेकर जिला प्रशासन के प्रयासों से पर्यटन विभाग ने रोड स्वीपिंग मशीन कोयंबुत्तूर तमिलनाडू से मंगाई है। यह रूस कंपनी की मशीन है, इसका इंडिया में भी प्लांट है। चारधाम यात्रा मार्गों के तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग, गुप्तकाशी, फाटा, गौरीकुंड, सीतापुर सहित अन्य पड़ावों में डस्ट, प्लास्टिक कचरे के साथ ही गंदगी फैले होने पर इस मशीन की मदद से साफ किया जायेगा। इससे यात्रा मार्ग साफ सुथरा रहेगा और देश-विदेश से यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं में भी अच्छा संदेश जाएगा।
Previous Post

राष्ट्रीय स्तर पर एम्स की आयोजित एमडी की परीक्षा में नकल कराने वाले दो डॉक्टरों सहित पांच लोगों को पुलिस और एसओजी देहात की टीम ने किया गिरफ्तार

Next Post

श्रीनगर के श्रीकोट में गुलदार ने चार वर्षीय बच्ची पर किया हमला

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

May 24, 2026
श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ

May 24, 2026
अजमेर की महिला ने धारी देवी से जीवीके झील में मारी छलांग,नाव चालकों की सूझबूझ और बहादुरी से बची जान
उत्तराखंड

अजमेर की महिला ने धारी देवी से जीवीके झील में मारी छलांग,नाव चालकों की सूझबूझ और बहादुरी से बची जान

May 23, 2026
कीर्तिनगर में जाखी मोटरमार्ग पर खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत
उत्तराखंड

कीर्तिनगर में जाखी मोटरमार्ग पर खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत

May 22, 2026
Next Post
श्रीनगर के श्रीकोट में गुलदार ने चार वर्षीय बच्ची पर किया हमला

श्रीनगर के श्रीकोट में गुलदार ने चार वर्षीय बच्ची पर किया हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (196)
  • उत्तराखंड (4,022)
  • कुमाऊं (96)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (277)
  • दुर्घटना (215)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (111)
  • पर्यटन (226)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (849)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (80)

Recent.

रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

May 24, 2026
श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ

श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ

May 24, 2026
अजमेर की महिला ने धारी देवी से जीवीके झील में मारी छलांग,नाव चालकों की सूझबूझ और बहादुरी से बची जान

अजमेर की महिला ने धारी देवी से जीवीके झील में मारी छलांग,नाव चालकों की सूझबूझ और बहादुरी से बची जान

May 23, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page