• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

छेनागाड़ में लगातार जारी है सर्च एवं रेस्क्यू अभियान,जेसीबी मशीन द्वारा मलवा एवं बड़े बोल्डरों को हटाने का कार्य जारी,दबी हुई दुकानों से सामग्री प्राप्त, अभी तक कोई शव बरामद नहीं,मुख्य स्लाइड जोनों में सड़क मार्ग को जेसीबी/पोकलैंड से किया जा रहा दुरुस्त,प्रभावित क्षेत्र तक सड़क मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी

by पहाड़वासी
September 7, 2025
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग, सामाजिक
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-आपदा प्रभावित क्षेत्र छेनागाड़ में जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, आपदा प्रबंधन दलों सहित अन्य बचाव एजेंसियों द्वारा लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है। दुर्गम एवं विषम परिस्थितियों के बावजूद राहत-बचाव टीमें पूरी मजबूती के साथ ग्राउंड जीरो पर तैनात हैं और लापता व्यक्तियों की तलाश हेतु अथक प्रयासरत हैं।कल से प्रशासन द्वारा छेनागाड़ क्षेत्र में जेसीबी मशीन को सर्च अभियान में लगाया गया है। मलवे के बीच दबे हुए हिस्सों की गहन छानबीन की जा रही है। बड़े-बड़े बोल्डरों एवं चट्टानों को हटाने का कार्य लगातार जारी है, जिससे रेस्क्यू कार्य में गति आई है।सर्च अभियान के दौरान कुछ दबी हुई दुकानों में से खुदाई कर सामग्री प्राप्त हुई है, हालांकि अभी तक कोई भी शव रिकवर नहीं हो पाया है। राहत-बचाव दल निरंतर प्रयास कर रहे हैं और लापता व्यक्तियों की खोज के लिए दिन-रात कार्यरत हैं।साथ ही प्रभावित क्षेत्र तक सड़क मार्ग को सुचारु करने हेतु जेसीबी व पोकलैंड मशीनें लगातार कार्यरत हैं। विशेषकर मुख्य स्लाइड जोन्स में जहाँ सड़क मार्ग वॉश आउट हो गया है, वहाँ जेसीबी एवं पोकलैंड मशीनों द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। सड़क मार्ग खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर संचालित किया जा रहा है ताकि अन्य मशीनरी प्रभावित क्षेत्रों तक शीघ्र पहुँच सकें और बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि – छेनागाड़ क्षेत्र में खोज, बचाव एवं राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन को गति देना है। प्रभावित क्षेत्र में जेसीबी तैनात की गई है, साथ ही सड़क मार्गों को शीघ्र सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आवश्यक मशीनरी, राहत सामग्री एवं रेस्क्यू टीमें तुरंत प्रभावित गाँवों तक पहुँच सकें। प्रशासन का पूरा प्रयास है कि गुमशुदा लोगों का शीघ्र पता लगाया जाए तथा प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।”

Previous Post

उत्तराखंड क्रांति दल के पौड़ी जिलाध्यक्ष बने अर्जुन सिंह नेगी

Next Post

15 सितम्बर से उड़ेंगे केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बेसहारा बच्चों को सहारा!! चाइल्ड हेल्पलाइन व बाल कल्याण समिति ने दो बहनों को भेजा चिल्ड्रन विलेज
उत्तराखंड

बेसहारा बच्चों को सहारा!! चाइल्ड हेल्पलाइन व बाल कल्याण समिति ने दो बहनों को भेजा चिल्ड्रन विलेज

April 11, 2026
बजरंग सेतु के कांच पर असामाजिक तत्वों ने पहुंचाई क्षति
उत्तराखंड

बजरंग सेतु के कांच पर असामाजिक तत्वों ने पहुंचाई क्षति

April 10, 2026
निरीक्षण से निर्णय तक: जिला अस्पताल में सुधार और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को जिलाधिकारी ने दी मंजूरी,जिला अस्पताल में बड़ा सुधार अभियान: इमरजेंसी विस्तार, ओपीडी डिजिटल टोकन सिस्टम, उपकरण खरीद, शववाहन, सोलर प्लांट और वार्ड सुविधाओं पर जोर,जिला अस्पताल में सुधार की ग्राउंड प्लानिंग: मॉनिटरिंग सिस्टम और मरीज सुविधाओं पर फोकस

April 9, 2026
भारी बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ यात्रा की तैयारियां जारी, प्रशासन मुस्तैद,विषम परिस्थितियों के बीच भी यात्रा मार्ग सुचारु करने में जुटी हैं टीमें
गढ़वाल

भारी बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ यात्रा की तैयारियां जारी, प्रशासन मुस्तैद,विषम परिस्थितियों के बीच भी यात्रा मार्ग सुचारु करने में जुटी हैं टीमें

April 9, 2026
Next Post
15 सितम्बर से उड़ेंगे केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर

15 सितम्बर से उड़ेंगे केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (184)
  • उत्तराखंड (3,934)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (216)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (100)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (827)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (74)

Recent.

बेसहारा बच्चों को सहारा!! चाइल्ड हेल्पलाइन व बाल कल्याण समिति ने दो बहनों को भेजा चिल्ड्रन विलेज

बेसहारा बच्चों को सहारा!! चाइल्ड हेल्पलाइन व बाल कल्याण समिति ने दो बहनों को भेजा चिल्ड्रन विलेज

April 11, 2026
बजरंग सेतु के कांच पर असामाजिक तत्वों ने पहुंचाई क्षति

बजरंग सेतु के कांच पर असामाजिक तत्वों ने पहुंचाई क्षति

April 10, 2026
निरीक्षण से निर्णय तक: जिला अस्पताल में सुधार और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को जिलाधिकारी ने दी मंजूरी,जिला अस्पताल में बड़ा सुधार अभियान: इमरजेंसी विस्तार, ओपीडी डिजिटल टोकन सिस्टम, उपकरण खरीद, शववाहन, सोलर प्लांट और वार्ड सुविधाओं पर जोर,जिला अस्पताल में सुधार की ग्राउंड प्लानिंग: मॉनिटरिंग सिस्टम और मरीज सुविधाओं पर फोकस

निरीक्षण से निर्णय तक: जिला अस्पताल में सुधार और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को जिलाधिकारी ने दी मंजूरी,जिला अस्पताल में बड़ा सुधार अभियान: इमरजेंसी विस्तार, ओपीडी डिजिटल टोकन सिस्टम, उपकरण खरीद, शववाहन, सोलर प्लांट और वार्ड सुविधाओं पर जोर,जिला अस्पताल में सुधार की ग्राउंड प्लानिंग: मॉनिटरिंग सिस्टम और मरीज सुविधाओं पर फोकस

April 9, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page