• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में आपदा से भू- धंसाव का दंश झेल रहा सेमी-भैंसारी गांव

by पहाड़वासी
January 11, 2023
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-केदारनाथ आपदा के बाद केदारघाटी का सेमी-भैंसारी भू-धंसाव से बदहाल हो चुका है। धंस रही जमीन से यहां के हालातों को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बखूबी बयां कर रहा है। नौ वर्ष बीतने के बाद भी न तो ग्रामीणों को विस्थापित किया गया और न ही यहां सुरक्षा के इंतजाम किए गए। जिले में तुंगनाथ घाटी के उषाड़ा, ताला गांव की हालत भी दयनीय है।
केदारनाथ आपदा के बाद से सेमी-भैंसारी गांव भूू-धंसाव से चारों तरफ दरारों से पटा है। गांव के नीचे बह रही मंदाकिनी नदी का तेज बहाव से भू-कटाव हो रहा है। उधर, तुंगनाथ घाटी के ताला, उषाड़ा, दैड़ा, मक्कू आदि गांवों के कई तोक भू-धंसाव से प्रभावित हैं। 2020 में प्रशासन द्वारा क्षेत्र का भू-गर्भीय सर्वेक्षण कराया गया जिसकी रिपोर्ट के आधार पर उषाड़ा के 72 परिवारों को विस्थापन के लिए चिन्हित किया गया लेकिन अभी तक एक भी परिवार का विस्थापन नहीं हो पाया।

दूसरी तरफ कांडई क्षेत्र में भी भूधंसाव हो रहा है। जखोली ब्लॉक के जवाड़ी गांव भी भू-धंसाव की चपेट में है। हालांकि क्षेत्र का जापानी तकनीक से मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। मद्महेश्वर घाटी में भी 90 के दशक में कई गांव आपदा से प्रभावित हुए हैं।

साथ हीं पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली का कहना है कि विकास योजनाओं के निर्माण के नाम पर अत्यधिक कटान से मिट्टी की कई परतें नष्ट हो रही है जिससे बरसाती पानी जमीन के अंदर घुस कर भू-धंसाव का कारण बन रहा है। वहीं राजवीर सिंह चौहान, ईई एनएच निर्माण खंड लोनिवि, रुद्रप्रयाग ने बताया कि सेमी-भैंसारी भू-धंसाव क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा कार्य आगामी 15 फरवरी से शुरू किए जाएंगे। इन दिनों तकनीकी निविदा की औपचारिकताएं पूरी की जा रही है।

Previous Post

स्याल्दे में दो दिनों से धधक रहे हैं जंगल, नहीं पहुंचा वन विभाग

Next Post

जिला पंचायत की पहल से संवरेगी कस्बाई बाजारों की तस्वीर

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्रीनगर में अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, 2.5 फीट सीमा तय, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड

श्रीनगर में अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, 2.5 फीट सीमा तय, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

April 17, 2026
पुलिस के हाथ लगा सत्यसाधु,निकला बांग्लादेशी नागरिक, पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपराध

पुलिस के हाथ लगा सत्यसाधु,निकला बांग्लादेशी नागरिक, पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

April 17, 2026
चमोली के गोपेश्वर-चोपता मोटरमार्ग पर सेना का वाहन हुआ अनियंत्रित
उत्तराखंड

चमोली के गोपेश्वर-चोपता मोटरमार्ग पर सेना का वाहन हुआ अनियंत्रित

April 16, 2026
चारधाम मार्ग पर खाद्य सुरक्षा होगी पुख्ता, डीएम के निर्देशन में व्यापारियों के साथ हुई बैठक,खाद्य मानकों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई तय
उत्तराखंड

चारधाम मार्ग पर खाद्य सुरक्षा होगी पुख्ता, डीएम के निर्देशन में व्यापारियों के साथ हुई बैठक,खाद्य मानकों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई तय

April 16, 2026
Next Post
जिला पंचायत की पहल से संवरेगी कस्बाई बाजारों की तस्वीर

जिला पंचायत की पहल से संवरेगी कस्बाई बाजारों की तस्वीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (185)
  • उत्तराखंड (3,941)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (219)
  • दुर्घटना (209)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (101)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (828)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (74)

Recent.

श्रीनगर में अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, 2.5 फीट सीमा तय, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

श्रीनगर में अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, 2.5 फीट सीमा तय, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

April 17, 2026
पुलिस के हाथ लगा सत्यसाधु,निकला बांग्लादेशी नागरिक, पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के हाथ लगा सत्यसाधु,निकला बांग्लादेशी नागरिक, पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

April 17, 2026
चमोली के गोपेश्वर-चोपता मोटरमार्ग पर सेना का वाहन हुआ अनियंत्रित

चमोली के गोपेश्वर-चोपता मोटरमार्ग पर सेना का वाहन हुआ अनियंत्रित

April 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page