
श्रीनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं उनके सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा यात्रा के अवसर पर श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सेवा, जनजागरूकता, खेल एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना के साथ मनाया।भाजपा श्रीनगर मंडल की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। वहीं, संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भी डॉ. धन सिंह रावत ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा मानव सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए आयोजकों, स्वयंसेवकों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई।खेलों से युवाओं को जोड़ने पर जोरश्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग करते हुए डॉ. धन सिंह रावत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उन्हें खेलों से जोड़ा जा रहा है।उन्होंने बताया कि विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए प्रत्येक विधानसभा को सात लाख रुपये की धनराशि दी गई है। विधानसभा स्तर पर विजेता प्रतिभागी जिला और फिर प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में कबड्डी, पिठ्ठू, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल शामिल किए गए हैं। श्रीनगर विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में पाबौ, पैठाणी और थलीसैंण विकासखंडों के साथ बिरोखाल के कुछ क्षेत्रों के खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रहे हैं।डॉ. रावत ने स्व. बिपिन रावत खेल स्टेडियम के लिए कबड्डी मैट, माइक सेट, टेंट सामग्री एवं 25 कुर्सियां उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।उन्होंने कहा कि विद्यालयों में ड्रेस आदि के लिए 22 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। प्रत्येक विद्यालय को 10 हजार, माध्यमिक विद्यालयों को 15 हजार तथा इंटर कॉलेजों को 25 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। प्रत्येक इंटर कॉलेज को खेल सामग्री तथा विद्यालयों में ओपन जिम उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 40 डिग्री कॉलेजों में छात्रावास बनाए जा चुके हैं तथा विद्यालयों में भी छात्रावास विकसित किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और पलायन को रोकने में मदद मिले।‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का संकल्पराष्ट्रीय पोषण माह-2026 के तहत ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया गया। बांसवाड़ा स्थित काली मंदिर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, खिर्सू द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए डॉ. धन सिंह रावत ने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं समुचित विकास पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को अधिक से अधिक विद्यालयों में संचालित करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए किराए की समस्या से निजात मिल सके और बच्चों को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो।

आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री को दी शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर श्रीनगर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। डॉ. धन सिंह रावत के आवास, नागेश्वर मंदिर तथा नंदा पाती मंदिर में सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की गई।डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना से परिपूर्ण रहे हैं। उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों से जुड़ना चाहिए।कार्यक्रमों में श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, नगर निगम मेयर आरती भंडारी, खेलकूद प्रतियोगिता संयोजक टीकाराम कोटियाल, डॉ. अश्वनी रावत, प्रदीप मल, बाल विकास विभाग की प्रभारी रीना बिंदोला, सुपरवाइजर उर्मिला बधानी, हिमानी डोभाल, भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमिला मंडली, वासुदेव कंडारी, जितेंद्र धिरवाण, ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी, नितिन रावत, सीमा भंडारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।






