• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चारागाह भूमि की नीलामी के विरोध में नई टिहरी में धरना शुरू, जल-जंगल-जमीन बचाने को जुटे 22 गांवों के लोग

by पहाड़वासी
June 22, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

टिहरी गढ़वाल -उत्तराखंड के जल, जंगल और जमीन को बचाने तथा थौलधार ब्लॉक के राम गांव और बोर गांव की चारागाह भूमि की प्रस्तावित नीलामी को निरस्त करने की मांग को लेकर सोमवार को नई टिहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया। आंदोलन में 22 गांवों के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, पशुपालक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

धरनास्थल पर वक्ताओं ने कहा कि बोर गांव और राम गांव की लगभग 1.572 हेक्टेयर चारागाह भूमि स्थानीय ग्रामीणों और पशुपालकों की जीवनरेखा है। यह भूमि वर्षों से मवेशियों के चरान, ग्रामीणों की आजीविका और पारंपरिक संसाधनों के संरक्षण का आधार रही है। ऐसे में इसकी नीलामी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन स्थानीय जनता की भावनाओं और हितों की अनदेखी कर चारागाह भूमि को नीलाम करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में चारागाह भूमि का महत्व मैदानी क्षेत्रों से कहीं अधिक है, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में परिवार पशुपालन पर निर्भर हैं। यदि यह भूमि ग्रामीणों के हाथों से निकल गई तो इसका सीधा असर स्थानीय अर्थव्यवस्था और पारंपरिक जीवनशैली पर पड़ेगा।

धरने में शामिल जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह संघर्ष केवल दो गांवों की भूमि बचाने का नहीं बल्कि उत्तराखंड के जल, जंगल और जमीन की रक्षा का आंदोलन है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल निविदा प्रक्रिया निरस्त करने और चारागाह भूमि को संरक्षित रखने की मांग की।

गौरतलब है कि इससे पूर्व सुल्याधार में आयोजित महापंचायत में 22 गांवों के लोगों ने एकजुट होकर चारागाह भूमि बचाव आंदोलन संघर्ष समिति का गठन किया था। समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान नत्थी सिंह कैंतुरा ने कहा कि जब तक नीलामी प्रक्रिया वापस नहीं ली जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चारागाह भूमि बचाने और जनभावनाओं का सम्मान करने की मांग उठाई।

Previous Post

बद्रीनाथ राजमार्ग पर ट्रेवलर और ट्रक के बीच हो गई टक्कर

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बद्रीनाथ राजमार्ग पर ट्रेवलर और ट्रक के बीच हो गई टक्कर
उत्तराखंड

बद्रीनाथ राजमार्ग पर ट्रेवलर और ट्रक के बीच हो गई टक्कर

June 22, 2026
हैप्रेक की औषधीय एवं सगंध पादपों के कृषिकरण पर आधारित कृषक मार्गदर्शिका का विमोचन
उत्तराखंड

हैप्रेक की औषधीय एवं सगंध पादपों के कृषिकरण पर आधारित कृषक मार्गदर्शिका का विमोचन

June 22, 2026
नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में जिला प्रशासन-पुलिस सतर्क, श्री हेमकुंड साहिब एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारूअफवाहों पर ध्यान न दें, गुरुद्वारे में लंगर, अरदास एवं यात्री आवागमन सामान्य रूप से जारी

June 21, 2026
पाबौ-पैठाणी क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात, करोड़ों रुपये की सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पणताराकुंड पर्यटन विकास के लिए तैयार होगी नयी कार्ययोजना, ग्रामीणों के साथ करेंगे स्थलीय निरीक्षण : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (201)
  • उत्तराखंड (4,082)
  • कुमाऊं (100)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (304)
  • दुर्घटना (222)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (115)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (864)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

चारागाह भूमि की नीलामी के विरोध में नई टिहरी में धरना शुरू, जल-जंगल-जमीन बचाने को जुटे 22 गांवों के लोग

चारागाह भूमि की नीलामी के विरोध में नई टिहरी में धरना शुरू, जल-जंगल-जमीन बचाने को जुटे 22 गांवों के लोग

June 22, 2026
बद्रीनाथ राजमार्ग पर ट्रेवलर और ट्रक के बीच हो गई टक्कर

बद्रीनाथ राजमार्ग पर ट्रेवलर और ट्रक के बीच हो गई टक्कर

June 22, 2026
हैप्रेक की औषधीय एवं सगंध पादपों के कृषिकरण पर आधारित कृषक मार्गदर्शिका का विमोचन

हैप्रेक की औषधीय एवं सगंध पादपों के कृषिकरण पर आधारित कृषक मार्गदर्शिका का विमोचन

June 22, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page