• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

केदारघाटी में हेलिपैड के नजदीकी स्कूलों में बनेंगी साउंड प्रूफ कक्षाएं, हेली कम्पनियों के संचालन से स्कूली बच्चों की पढ़ाई में पड़ रहा खलल

by पहाड़वासी
June 24, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग-केदारनाथ की यात्रा के दौरान केदारघाटी में उड़ान भरने वाले हेलिकॉप्टरों का शोर बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं करेगा। छात्र-छात्राएं अपने स्कूलों में शांतिपूर्वक पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी हेली कंपनियों को अपने-अपने हेलिपैड के निकट के स्कूलों में साउंड प्रूफ कक्षा-कक्ष तैयार करने के निर्देश दिए हैं।हर हेली कंपनी को अपने निकट के सभी स्कूलों में यह काम करना होगा। अगर कंपनियां ये निर्देश नहीं मानेंगे तो उन्हें तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। जून 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ तक सरल व सुलभ पहुंच के लिए हेलिकॉप्टर सेवा को बढ़ावा दिया जाता रहा है लेकिन यह हेली सेवा केदारघाटी के आमजन के लिए यात्राकाल में परेशानी का सबब बनी रहती है।
सबसे अधिक दिक्कत हेलिपैड के नजदीक स्कूलों के बच्चों को होती है। हेलिकॉप्टर के शोर से अप्रैल, मई माह में और जुलाई से नवंबर तक स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। यही नहीं इस तेज ध्वनि से उन्हें कई परेशानियों से भी जूझना पड़ता है। मगर अब इस समस्या से जल्द निजात मिल जाएगी।
15 दिन में मांगा है जवाब : डीएम
डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के सुझाव और स्वयं हालातों का जायजा लेने के बाद हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन कर रही सभी सात हेली कंपनियों को पत्र लिखकर अपने हेलिपैड के निकट के स्कूलों में साउंड प्रूफ कक्षा-कक्षा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सभी कंपनियों को 15 दिन में उचित कार्रवाई कर जवाब देने को कहा गया है। आदेश का पालन नहीं होने पर हेली कंपनी को केदारनाथ यात्रा के लिए कम से कम तीन वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। साथ ही केदारघाटी के गांवों में जनसुविधाओं की बेहतरी के लिए हेली कंपनियों को यात्राकाल में अपनी कुल कमाई की पांच फीसदी धनराशि सीएसआर में देनी होगी।
हेलिकॉप्टर की गर्जना से प्रभावित होने वाले स्कूल
राजकीय प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल देवर, प्राथमिक विद्यालय मस्ता, प्राथमिक विद्यालय नारायणकेाटी, जीआईसी नारायणकोटी, जूनियर हाईस्कूल मैखंडा, प्राथमिक विद्यालय खाट व खड़िया, जीआईसी फाटा और प्राथमिक विद्यालय शेरसी। एक दिन में हो रहे औसतन 180 शटल:- केदारनाथ यात्रा में सात हेली कंपनियों के सात हेलिकॉप्टर एक दिन में औसतन 180 से शटल कर रहे हैं। दिनभर केदारघाटी हेलिकाॅप्टरों की गर्जना से गूंज रही है। यही नहीं, हेलिकॉप्टरों से ध्वनि प्रदूषण भी हो रहा है जो आमजन से लेकर वन्य जीवों के लिए सही नहीं है। पूर्व में वन विभाग की ओर से किए गए शोध के अनुसार गुप्तकाशी से केदारनाथ तक हेलिकॉप्टर के टेक ऑफ से लेकर लैंडिंग तक औसत ध्वनि 74 डेसीबल से 108 डेसीबल तक है।वहीं जिला पंचायत सदस्य गुप्तकाशी गणेश तिवारी ने बताया हेलिकॉप्टरों के शोर से स्कूलों में पढ़ाई चौपट होकर रह गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता हुई थी, जिसमें उन्होंने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया था। डीएम का यह निर्देश सराहनीय है।

Previous Post

केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग पर शान्ति व्यवस्था भंग प्रभावित करने वाले 03 अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Next Post

केदारनाथ में पर्यावरण मित्रों ने चलाया सफाई अभियान,70किलो कूड़ा किया एकत्रित

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल!!
उत्तराखंड

बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल!!

June 19, 2026
तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान
उत्तराखंड

तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान

June 15, 2026
देवरियाताल-बनियाकुण्ड ट्रेक पर भटके 5 पर्यटक सुरक्षित, DDRF-SDRF ने किया रेस्क्यू
उत्तराखंड

देवरियाताल-बनियाकुण्ड ट्रेक पर भटके 5 पर्यटक सुरक्षित, DDRF-SDRF ने किया रेस्क्यू

June 14, 2026
केदारनाथ धाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान, प्रशासन से लेकर तीर्थयात्रियों ने लिया संकल्प
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान, प्रशासन से लेकर तीर्थयात्रियों ने लिया संकल्प

June 13, 2026
Next Post
केदारनाथ में पर्यावरण मित्रों ने चलाया सफाई अभियान,70किलो कूड़ा किया एकत्रित

केदारनाथ में पर्यावरण मित्रों ने चलाया सफाई अभियान,70किलो कूड़ा किया एकत्रित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (200)
  • उत्तराखंड (4,074)
  • कुमाऊं (100)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (301)
  • दुर्घटना (221)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (115)
  • पर्यटन (230)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (862)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (223)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

गढ़वाल राइफल्स के दीक्षांत समारोह में 238 अग्निवीरों को किया गया डिप्लोमा से सम्मानित

गढ़वाल राइफल्स के दीक्षांत समारोह में 238 अग्निवीरों को किया गया डिप्लोमा से सम्मानित

June 19, 2026
बड़ा हादसा: भीषण हादसे के बाद कार में लगी आग, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

बड़ा हादसा: भीषण हादसे के बाद कार में लगी आग, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

June 19, 2026
सीएम धामी की घोषणा को मिली गति, स्यूंसी झील एवं बैराज निर्माण परियोजना की ई-टेंडरिंग शुरू,123 करोड़ रुपये से अधिक की बहुउद्देशीय योजना से सिंचाई, पेयजल, पर्यटन और मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा

सीएम धामी की घोषणा को मिली गति, स्यूंसी झील एवं बैराज निर्माण परियोजना की ई-टेंडरिंग शुरू,123 करोड़ रुपये से अधिक की बहुउद्देशीय योजना से सिंचाई, पेयजल, पर्यटन और मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा

June 19, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page