• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

क़ल भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के क़पाट

by पहाड़वासी
October 22, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड-22 अक्टूबर 2025

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार को अन्नकूट पर्व पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ तय मुहूर्त से 15 मिनट पूर्व 11:20 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं.इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन पड़ाव मुखीमठ (मुखबा) के लिए रवाना हुई. केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के अवसर पर बंद होंगे. केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज पर सुबह 8:30 बजे बंद होंगे.यमुनोत्री धाम के कपाट भी गुरुवार को ही दोपहर 12:30 बजे बंद हो जाएंगे।

प्राकृतिक आपदा के बावजूद चारधाम पहुंचे करीब 50 लाख श्रद्धालु⤵️

इस साल भयानक प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद करीब 50 लाख श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं. सबसे ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे हैं. बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी कम नहीं है. गंगोत्री और यमुनोत्री धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी 6 लाख पार है. हेमकुंड साहिब के कपाट बंद हो चुके हैं और वहां दर्शन करने के लिए इस बार करीब पौने 3 लाख श्रद्धालु पहुंचे.

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम वाला उत्तरकाशी आपदा प्रभावित रहा⤵️

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री और गंगोत्री धामों से ही चारधाम की यात्रा शुरू होती है. इस बार प्राकृतिक आपदा से सबसे ज्यादा उत्तरकाशी जिला प्रभावित हुआ . धराली में आई भीषण आपदा के कारण लंबे समय तक गंगोत्री धाम की यात्रा बंद रही. इसी दौरान यमुनोत्री धाम जाने वाले नेशनल हाईवे पर श्यानाचट्टी में यमुना नदी पर बनी लेक ने मार्ग को डुबो दिया. इससे यमुनोत्री धाम की यात्रा भी काफी समय तक बंद रही.

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को लेकर श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह⤵️

इन सब बाधाओं को बावजूद 21 अक्टूबर 2025 तक यमुनोत्री धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 6,44,366 पहुंच गई. अकेले अक्टूबर महीने के 21 दिनों में ही 40,227 श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंचे. गंगोत्री धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या भी 7,57,762 हो गई. अक्टूबर महीने के 21 दिनों में 53,949 श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंचे हैं.

केदारनाथ पहुंचे सबसे ज्यादा श्रद्धालु⤵️

रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम भगवान शिव का धाम है. हर बार यहां बाकी तीनों धामों से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं. 21 अक्टूबर 2025 तक बाबा केदार के धाम केदारनाथ में 1,745,065 श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच चुके हैं. 1 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच 1,49,080 भक्त बाबा केदार के दर्शन करने केदारपुरी पहुंचे हैं.श्री बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जानकारी देतें हुए बताया कि जितने भी श्रद्धालु इस बार चार धाम यात्रा के लिए उन्होंने बिना किसी असुविधा के सभी धामों के दर्शन किए.हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अगले साल 2026 में ज़ब चार धाम यात्रा ज़ब शुरू होंगी तों श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा.

25 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट⤵️

:इस यात्रा सीजन अब तक वैकुंठ धाम बदरीनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 15,24,942 है. ये आंकड़ा 21 अक्टूबर शाम तक का है. अगर अक्टूबर महीने की बात करें तो 1 से 21 अक्टूबर के बीच बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 113,103 रही. बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने में अभी एक महीने से ज्यादा का समय बचा है तो यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा भी इस बार कहीं ज्यादा होने की उम्मीद है.

हेमकुंड साहिब पहुंचे पौने तीन लाख दर्शनार्थी⤵️

हेमकुंड साहिब की यात्रा संपन्न हो चुकी है. 9 अक्टूबर को जब हेमकुंड साहिब की यात्रा संपन्न हुई थी तो उस दिन तक यहां दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 274,441 पहुंची थी.

मानसून के बाद अक्टूबर में चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार: इस तरह अगर चारों धामों और हेमकुंड साहिब पहुंचे कुल तीर्थ यात्रियों की संख्या की बात करें तो जो आंकड़े चारधाम यात्रा मैनेजमेंट एंड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन ऋषिकेश ने दिए हैं उसके अनुसार ये संख्या 4,946,576 है. दिलचस्प बात ये है कि 30 सितंबर तक चारधाम और हेमकुंड साहिब पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 4,582,766 थी. यानी अक्टूबर महीने के शुरुआती 21 दिनों में चारधाम यात्रियों की संख्या 363,810 रही. यानी 21 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु मानसून सीजन खत्म होने के बाद चारधाम की यात्रा पर आए।

Previous Post

उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज़, पहाड़ से मैदान तक दिखेगा असर

Next Post

चमोली जिले में बड़ा हादसा,कार दुर्घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान
उत्तराखंड

नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान

October 21, 2026
बिलखेत में कमर्शियल टेंडम पैराग्लाइडिंग शुरू, पहले दिन सात उड़ानें
उत्तराखंड

बिलखेत में कमर्शियल टेंडम पैराग्लाइडिंग शुरू, पहले दिन सात उड़ानें

October 21, 2026
विजयदशमी पर तय होंगी तीनों केदारों के कपाट बंद होने की तिथियां,केदारनाथ, मदमहेश्वर और तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोलियों के शीतकालीन गद्दी स्थलों तक पहुंचने का कार्यक्रम भी होगा निर्धारित
उत्तराखंड

विजयदशमी पर तय होंगी तीनों केदारों के कपाट बंद होने की तिथियां,केदारनाथ, मदमहेश्वर और तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोलियों के शीतकालीन गद्दी स्थलों तक पहुंचने का कार्यक्रम भी होगा निर्धारित

October 19, 2026
लंका दहन के बाद अंगद-रावण संवाद ने बांधा समां
उत्तराखंड

लंका दहन के बाद अंगद-रावण संवाद ने बांधा समां

October 19, 2026
Next Post
चमोली जिले में बड़ा हादसा,कार दुर्घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

चमोली जिले में बड़ा हादसा,कार दुर्घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,376)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (432)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (2)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (882)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान

नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान

October 21, 2026
बिलखेत में कमर्शियल टेंडम पैराग्लाइडिंग शुरू, पहले दिन सात उड़ानें

बिलखेत में कमर्शियल टेंडम पैराग्लाइडिंग शुरू, पहले दिन सात उड़ानें

October 21, 2026
विजयदशमी पर तय होंगी तीनों केदारों के कपाट बंद होने की तिथियां,केदारनाथ, मदमहेश्वर और तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोलियों के शीतकालीन गद्दी स्थलों तक पहुंचने का कार्यक्रम भी होगा निर्धारित

विजयदशमी पर तय होंगी तीनों केदारों के कपाट बंद होने की तिथियां,केदारनाथ, मदमहेश्वर और तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोलियों के शीतकालीन गद्दी स्थलों तक पहुंचने का कार्यक्रम भी होगा निर्धारित

October 19, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page