• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home धार्मिक

हेमकुण्ड साहिब यात्रा :20 को खुलेंगे कपाट, यात्रा के लिए पंजीकरण जरूरी, बच्चों और बुजुर्गों को न जाने की सलाह

by पहाड़वासी
May 15, 2023
in धार्मिक
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

चमोली-हेमकुंड साहिब में अप्रैल में हुई बर्फबारी के कारण तीर्थयात्रा का संचालन कराना जिला प्रशासन के साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधन के लिए चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। गुरुद्वारा प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि गोविंदघाट से दोपहर दो बजे बाद किसी भी तीर्थयात्री को घांघरिया नहीं भेजा जाएगा जबकि घांघरिया से सुबह 10 बजे के बाद तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब नहीं भेजे जाएंगे।आस्था पथ पर भारी बर्फ जमी होने के कारण घांघरिया से हेमकुंड साहिब (6 किमी) तक घोडे़-खच्चरों की आवाजाही भी बर्फ पिघलने तक प्रतिबंधित रहेगी। इस बार हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा बीते सालों की तुलना में पांच दिन पहले शुरू हो रही है। हेमकुंड साहिब से दो किमी पहले अटलाकुड़ी तक आस्था पथ बर्फ से ढका है। 20 अप्रैल से सेना के जवान आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे हैं लेकिन हटाने के बाद फिर बर्फ गिरने से दिक्कत हो रही है।गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि जून तक 60 साल से अधिक उम्र के तीर्थयात्रियों को यात्रा पर न आने की सलाह दी गई है। गोविंदघाट से दोपहर दो बजे के बाद किसी भी तीर्थयात्री को घांघरिया जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। घांघरिया से सुबह दस बजे तक ही तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब जाने की अनुमति दी जाएगी।

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण जरूरी
गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि हेमकुंड की तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण कराना जरूरी है। बीमार या सांस से संबंधित बीमारी वाले तीर्थयात्रियों के साथ ही बच्चों को यात्रा पर आने की मनाही है। जून के बाद बर्फ पिघल जाने पर ही इन्हें यात्रा पर आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक आस्था पथ से बर्फ पिघल कर स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक तीर्थयात्रा भी सीमित रखी जाएगी। यदि कोई तीर्थयात्री यात्रा के लिए अपना पंजीकरण नहीं करवा पाया तो ऋषिकेश गुरुद्वारे में पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी।
पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों की होगी तैनाती
हेमकुंड साहिब में तीर्थयात्रियों के रात्रि प्रवास की सुविधा नहीं है। यात्री सुबह घांघरिया से छह किमी पैदल हेमकुंड पहुंचते हैं और दर्शनों के बाद घांघरिया या गोविंदघाट लौट आते हैं। इसी मार्ग पर अटलाकुड़ी से हेमकुंड तक दो किमी के दायरे में आस्था पथ पर बर्फ जमी हुई है। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि दो किमी के दायरे में जगह-जगह पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों की तैनाती की जाएगी।

Previous Post

केदारनाथ प्रसाद से महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर, तीन लाख से अधिक पैकेट हुए तैयार

Next Post

बाबा केदार के धाम में स्थापित होगा 60 क्विंटल वजनी कांसे का भव्य ऊं, गुजरात में तैयार हुई आकृति

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके चारधाम दर्शन, व्यवस्थाएं और सख्त करने के निर्देश
उत्तराखंड

50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके चारधाम दर्शन, व्यवस्थाएं और सख्त करने के निर्देश

September 15, 2026
केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!

September 1, 2026
श्री बद्री-केदार धामों में 30.62 लाख श्रद्धालु कर  चुके दर्शन, समिति को प्राप्त हो चुकी है 74.50 करोड़ रुपये से अधिक की आय
उत्तराखंड

श्री बद्री-केदार धामों में 30.62 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन, समिति को प्राप्त हो चुकी है 74.50 करोड़ रुपये से अधिक की आय

August 11, 2026
बिहार के यात्री की केदारनाथ में बिगड़ी तबीयत, एयर लिफ्ट कर भेजा गया ऋषिकेश
उत्तराखंड

बिहार के यात्री की केदारनाथ में बिगड़ी तबीयत, एयर लिफ्ट कर भेजा गया ऋषिकेश

July 26, 2026
Next Post
बाबा केदार के धाम में स्थापित होगा 60 क्विंटल वजनी कांसे का भव्य ऊं, गुजरात में तैयार हुई आकृति

बाबा केदार के धाम में स्थापित होगा 60 क्विंटल वजनी कांसे का भव्य ऊं, गुजरात में तैयार हुई आकृति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,371)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (428)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (2)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (881)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

दस साल से सड़क का इंतजार, अब ग्रामीणों ने खुद संभाली निर्माण की कमान,चौंडा सिराई में 1.75 किमी सड़क के लिए श्रमदान शुरू, शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप

दस साल से सड़क का इंतजार, अब ग्रामीणों ने खुद संभाली निर्माण की कमान,चौंडा सिराई में 1.75 किमी सड़क के लिए श्रमदान शुरू, शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप

October 17, 2026
राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री

राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री

October 17, 2026
₹10 हजार के विवाद में साथी की हत्या, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

₹10 हजार के विवाद में साथी की हत्या, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

October 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page