• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home अपराध

रुद्रप्रयाग में आज बही उल्टी गंगा,टिहरी की बालिग लड़की, नाबालिग प्रेमी के घर शादी को पहुंची

by पहाड़वासी
May 12, 2026
in अपराध, उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग -एक बहुत ही लोकप्रिय अवधि लोकगीत है ” सैंया मिले लरिकईयां मैं का करूं” जिसको विख्यात लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने बहुत प्रसिद्ध कर दिया है और जिसमें नायिका अपने बाल विवाह की व्यथा को ये कहते हुए स्वर देती है कि मुझे तो पति छोटा मिल गया मैं क्या करूं ? किंतु जनपद रुद्रप्रयाग में बिल्कुल ही इसका उल्टा मामला सामने आया जब 20 साल की एक बालिग युवती अपने घर से भागकर अपने 19 साल के नाबालिग प्रेमी के घर शादी करने धमक गई और उस से की जिद पर अड़ गई।

चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 को जानकारी मिली कि टिहरी गढ़वाल से एक लड़की जिसकी उम्र 20 साल है, अपने घर से भागकर अपने 19 वर्षीय प्रेमी के घर आ गई और शादी की ज़िद पर अड़ गई। जनपद रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में मीडिया और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से बाल विवाह के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के दृष्टिगत इस घटना से लड़के के घरवालों के होश फाख्ता हो गए और उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन की इसकी जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिलेश कुमार मिश्र के निर्देश पर इनकी काउंसलिंग के लिए तत्काल एक संयुक्त टीम गठित की गई जिसमें वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट, बाल कल्याण समिति से ममता शैली, गीता मालासी एवं दलवीर सिंह रावत तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक सुरेंद्र सिंह रावत द्वारा लड़की और लड़के की काउंसलिंग की गई। लड़की को समझाया गया कि उसका एक गलत कदम लड़के के भविष्य अंधेरे में डाल सकता है। लड़के को भी समझाया गया कि जब तक वह 21 वर्ष का नहीं हो जाता है तब तक वह शादी के योग्य नहीं है तथा उसके और परिजनों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही हो सकती है।इसके बाद लड़की के परिजनों से दूरभाष पर बात की गई और कहा गया कि लड़की के घर वापस आने पर उस पर किसी भी प्रकार का अत्याचार नहीं किया जाएगा तथा लड़के के बालिग होते ही दोनों के परिजनों की आपसी सहमति से इनका विवाह किया जाएगा। इस प्रकार काउंसिलिंग करके इस मामले को सुलझाया गया तथा लड़की को सुरक्षित उसके घर रवाना किया गया।
पिछले वर्ष भी बसुकेदार तहसील में ऐसा ही एक मामला संज्ञान में आते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए शादी रुकवा दी गई थी जब एक नाबालिग लड़का अपनी बालिग प्रेमिका के घर पहुंच कार शादी की तैयारी में जुट गया था। हालांकि उस प्रकरण में बालिग लड़की के परिवार वालों की मौन सहमति थी।

समाजशास्त्री ऐसी बढ़ती घटनाओं के मूल में बच्चों पर परिवार का घटता असर, मां बाप द्वारा उनको समय ना देने और आवश्यकता से अधिक सोशल मीडिया पर बच्चों के समय बिताने को मान रहे हैं।

Previous Post

श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस कर रही मामले की तस्दीक

Next Post

केदारनाथ यात्रा के दौरान बड़ा एक्शन, एलयूसीसी घोटाले का वांछित आरोपी फाटा से गिरफ्तार, सीबीआई देहरादून और रुद्रप्रयाग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, राजस्थान निवासी अभियुक्त दबोचा गया, बहुचर्चित एलयूसीसी मामले में केंद्रीय अन्वेषण

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

मानसून अवधि से पहले ही केदारनाथ हेली सेवा की गई स्थगित
उत्तराखंड

मानसून अवधि से पहले ही केदारनाथ हेली सेवा की गई स्थगित

June 27, 2026
नारायणबगड़ मुख्य बाजार में राहत एवं सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी
उत्तराखंड

नारायणबगड़ मुख्य बाजार में राहत एवं सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी

June 26, 2026
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद!! दो लोग गिरफ्तार!!
अपराध

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद!! दो लोग गिरफ्तार!!

June 25, 2026
4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
अपराध

4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

June 24, 2026
Next Post
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: सुदृढ़ व्यवस्थाओं के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

केदारनाथ यात्रा के दौरान बड़ा एक्शन, एलयूसीसी घोटाले का वांछित आरोपी फाटा से गिरफ्तार, सीबीआई देहरादून और रुद्रप्रयाग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, राजस्थान निवासी अभियुक्त दबोचा गया, बहुचर्चित एलयूसीसी मामले में केंद्रीय अन्वेषण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (203)
  • उत्तराखंड (4,089)
  • कुमाऊं (100)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (310)
  • दुर्घटना (222)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (867)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

मानसून अवधि से पहले ही केदारनाथ हेली सेवा की गई स्थगित

मानसून अवधि से पहले ही केदारनाथ हेली सेवा की गई स्थगित

June 27, 2026
नारायणबगड़ मुख्य बाजार में राहत एवं सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी

नारायणबगड़ मुख्य बाजार में राहत एवं सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी

June 26, 2026
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद!! दो लोग गिरफ्तार!!

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद!! दो लोग गिरफ्तार!!

June 25, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page