• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

डिजिटल होगी फॉरेंसिक प्रक्रिया, मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ने शुरू की नई व्यवस्था,हाथ से लिखी नहीं, अब डिजिटल मिलेगी एमएलसी रिपोर्ट,MedLEaPR-Uttarakhand प्रणाली से एमएलसी प्रक्रिया होगी हाईटेक,सड़क हादसे और आपराधिक मामलों की एमएलसी रिपोर्ट अब ऑनलाइन उपलब्ध

by पहाड़वासी
May 11, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल में अब मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) से जुड़ी रिपोर्ट मरीजों और उनके परिजनों को ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। यह व्यवस्था चिकित्सा-कानूनी परीक्षा और पोस्टमार्टम रिपोर्टिंग प्रणाली MedLEaPR-Uttarakhand के तहत शुरू कर दी है। इससे अब हाथ से लिखी रिपोर्टों की जगह कंप्यूटरीकृत और स्पष्ट डिजिटल रिपोर्ट मिलेगी। बेस अस्पताल प्रदेश में पहला राजकीय अस्पताल होगा, जहां जनता की सुविधा के लिए डिजिटल काम शुरू हो रहे हैं। विदित है कि अस्पताल में प्रतिदिन सड़क दुर्घटना, मारपीट, जानवरों के हमले, विषाक्त पदार्थ सेवन, पानी में डूबने और अन्य आपराधिक घटनाओं से जुड़े कई मामले आते हैं। ऐसे मामलों में एमएलसी रिपोर्ट इलाज के साथ-साथ न्यायिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल होती है। अब तक डॉक्टरों को एमएलसी रजिस्टर में रिपोर्ट हाथ से दर्ज करनी पड़ती थी, लेकिन नई डिजिटल व्यवस्था लागू होने से पूरी प्रक्रिया अधिक तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक हो जाएगी।नई प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पीजी कर रहे जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एमएलसी रिपोर्ट तैयार करने, अपलोड करने और सुरक्षित तरीके से साझा करने की प्रक्रिया सिखाई जाएगी। प्रशासन का मानना है कि इससे कार्यप्रणाली अधिक व्यवस्थित होगी और त्रुटियों की संभावना भी कम होगी। साथ ही न्यायिक मामलों में संबंधित पक्षों को समय पर डिजिटल दस्तावेज उपलब्ध हो सकेंगे।फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. वल्लियप्पन और सीनियर रेजिडेंट डॉ. पंकज शाहू ने बताया कि ऑनलाइन एमएलसी रिपोर्ट बनने से लोगों को स्पष्ट और पढ़ने में आसान दस्तावेज मिलेंगे। कंप्यूटरीकृत रिपोर्ट से मरीजों और परिजनों को काफी सुविधा होगी और विभाग इस व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने में जुटा है। —–एमएलसी रिपोर्ट मरीजों और उनके परिजनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज होती है। डिजिटल व्यवस्था लागू होने से यह प्रक्रिया अब अधिक सरल, पारदर्शी और तेज हो गई है। फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों को इसके संचालन के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है और 1 मई से यह प्रणाली सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक डिजिटल, प्रभावी और जनहितकारी बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जाएगा।

डॉ आशुतोष सयाना, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज श्रीनगर।

Previous Post

टिहरी के सात खिलाड़ियों का बेसबॉल नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन

Next Post

ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की हुई भिड़ंत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग में आज बही उल्टी गंगा,टिहरी की बालिग लड़की, नाबालिग प्रेमी के घर शादी को पहुंची
अपराध

रुद्रप्रयाग में आज बही उल्टी गंगा,टिहरी की बालिग लड़की, नाबालिग प्रेमी के घर शादी को पहुंची

May 12, 2026
श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस कर रही मामले की तस्दीक
उत्तराखंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (193)
  • उत्तराखंड (3,999)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (263)
  • दुर्घटना (212)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (108)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (843)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (221)
  • स्वास्थ्य (78)

Recent.

रुद्रप्रयाग में आज बही उल्टी गंगा,टिहरी की बालिग लड़की, नाबालिग प्रेमी के घर शादी को पहुंची

रुद्रप्रयाग में आज बही उल्टी गंगा,टिहरी की बालिग लड़की, नाबालिग प्रेमी के घर शादी को पहुंची

May 12, 2026
श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस कर रही मामले की तस्दीक

श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस कर रही मामले की तस्दीक

May 12, 2026
ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की हुई भिड़ंत

ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की हुई भिड़ंत

May 12, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page