• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

क्षेत्र पंचायत जखोली की बैठक में छाये रहे शिक्षा, सड़क,पेयजल व जनहित जनसमस्याओं के मुद्दे

by पहाड़वासी
July 31, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

जखोली(रुद्रप्रयाग)– क्षेत्र पंचायत जखोली की बैठक ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पेयजल, शिक्षा,विद्युत,सड़क,आपदा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याओं पर चर्चा की गयी। बैठक में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, डीएफओ व पशु चिकित्साधिकारी के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण देने व जल संस्थान के एई व जेई के अनुपस्थित रहने पर स्थानांतरण करने का प्रस्ताव सदन में ध्वनि मत से पारित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए आगे आने का आह्वान किया है। उन्होंने अतिथि शिक्षकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मानदेय भुगतान न होने पर बीईओ जखोली से शीघ्र मानदेय का भुगतान करने की कार्रवाई करने को कहा है। प्रमुख थपलियाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा सदन में जो भी समस्याएं रखी गई, सम्बन्धित विभाग अगली बैठक होने से पूर्व प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण करना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ जनता की समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए हैं।इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने चमोली में हुए हादसे को लेकर विद्युत विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विभाग को पेड़ो पर लटके व झूलते विद्युत तारों को समय रहते ठीक करना चाहिए। वहीं सदस्यों ने वन विभाग से क्षेत्र में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए कार्यवाही करने को कहा है।

क्षेपंस भूपेंद्र सिंह भंडारी ने क्षेत्र में फेरी वालों पर अंकुश,राजकीय महाविद्यालय में पीजी कक्षाओं की स्वीकृति व पालिटेक्निक में इलेक्ट्रीकल ट्रेड स्वीकृत करने की मांग की। क्षेपंस मयाली आशीष नेगी ने मयाली बाजार में नदी तट से सुरक्षा दीवार निर्माण करने,प्रधान ढौंडा हरीश शाह ने गांव में आंगनबाड़ी भवन निर्माण की मांग की है। प्रधान स्वीली आरके रावत ने पीएमजीएसवाई के तहत निर्माणाधीन स्वीली डुंगरी मोटर मार्ग निर्माण में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख नागेन्द्र पंवार,कनिष्ठ प्रमुख कवीन्द्र सिंधवाल, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष देवेंद्र भण्डारी, प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष कपिल राणा,क्षेत्र पंचायत सदस्य भ्यूंता अजय सिंह पुण्डीर, क्षेपंस पुष्पा रौथाण, राजेश्वरी नेगी,जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, एसडीएम जखोली परमानन्द राम,खण्ड शिक्षाधिकारी वाईएस रावत सहित क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि,जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

राजधानी देहरादून में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप..

Next Post

UKPSC Update:आयोग ने जारी किए इस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

February 10, 2026
रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव
उत्तराखंड

रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव

February 10, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा की सुरक्षा सर्वोपरि: राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक सुधार कार्य तेज़,भूस्खलन व सिंकिंग प्रभावित स्थलों पर वैज्ञानिक उपचार से सुगम होगी केदारनाथ यात्रा
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा की सुरक्षा सर्वोपरि: राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक सुधार कार्य तेज़,भूस्खलन व सिंकिंग प्रभावित स्थलों पर वैज्ञानिक उपचार से सुगम होगी केदारनाथ यात्रा

February 6, 2026
सिंद्रवाणी में गुलदार के हमले से मृतक बच्चे के परिजनों से जिलाधिकारी ने की भेंट
उत्तराखंड

सिंद्रवाणी में गुलदार के हमले से मृतक बच्चे के परिजनों से जिलाधिकारी ने की भेंट

February 4, 2026
Next Post
UKPSC Update:आयोग ने जारी किए इस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

UKPSC Update:आयोग ने जारी किए इस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (178)
  • उत्तराखंड (3,876)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (184)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (211)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

पुलिस कार्रवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

पुलिस कार्रवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

February 20, 2026
बिना तनख्वाह के काम कर रहे अधिकारी व कर्मचारियों के सामने मुसीबतों का लगा अम्बार,5 मार्च तक क्रमिक धरना देगा पेयजल निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा

बिना तनख्वाह के काम कर रहे अधिकारी व कर्मचारियों के सामने मुसीबतों का लगा अम्बार,5 मार्च तक क्रमिक धरना देगा पेयजल निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा

February 20, 2026
21 फरवरी को श्रीनगर में युवाओं से संवाद करेंगे सीडीएस जनरल अनिल चौहान, विकसित भारत में युवाओं की भूमिका विषय पर मेडिकल छात्रों को देंगे प्रेरक मार्गदर्शन,कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे विशिष्ट रूप से उपस्थित

February 19, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page