• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

200 साल की हुई पहाड़ों की रानी, शहर में मना जश्न, संस्थापक कैप्टन यंग के परिजनों ने की शिरकत

by पहाड़वासी
May 20, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

मसूरी-मसूरी स्थापना के 200 साल पूरे होने पर शुक्रवार को शहर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मसूरी की स्थापना करने वाले कैप्टन यंग की चौथी पीढ़ी के आयरलैंड से आईं राचेल मैगोवन, कैरोलीन मैगोवन ने मसूरी के इतिहास से अवगत कराया। इस दौरान मसूरी के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। उधर, मसूरी के स्थापना दिवस पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने वीडियो संदेश के माध्यम से बधाई दी।नगर पालिका परिषद मसूरी की ओर से टाउन हाॅल में आयोजित द्विशताब्दी समारोेह का उद्घाटन पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, इंडियन स्पेस एसोसिएशन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) अनिल कुमार भट्ट, पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, कैप्टन यंग की चौथी पीढ़ी की राचेल मैगोवन ने किया।
स्मृति चिह्न व शॉल देकर किया सम्मानित
इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान शहर के इतिहासकारों, लेखकों, साहित्यकारों, पत्रकारों और आजादी से पूर्व के स्कूलों सहित आयरलैंड से आईं राचेल मैगोवन, कैरोलीन मैगोवन को स्मृति चिह्न व शॉल देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान राचेल मैगोवन ने कैप्टन यंग के भारत और मसूरी आने के सफरनामा, उनके जीवनकाल के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मसूरी दुनिया का सबसे सुंदर हिल स्टेशन है। राचेल ने बताया कि यंग मसूरी के लंढौर, देहरादून में रहे और सेवानिवृत्त होने के बाद करीब 15 साल तक आयरलैंड में रहे। कहा कि मसूरी की आबोहवा को प्रदूषित होने से बचाने की जरूरत है।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मसूरी के हेरिटेज संपत्ति का सरकार संरक्षण कर रही है। कार्यक्रम में मसूरी के इतिहास को लेकर एक लघु फिल्म दिखाई गई।इस मौके पर देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, इतिहासकार जयप्रकाश उत्तराखंडी, सतीश एकांत, अनमोल जैन, पालिका सभासद जसबीर कौर, सरिता कोहली, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी, डीएफओ मसूरी आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

Previous Post

अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन, नातिन के साथ पहुंचकर लिया आशीर्वाद

Next Post

पीएम मोदी और सीएम योगी की रैली से होगा प्रदेश में भाजपा का चुनावी आगाज, कार्यक्रमों पर लगी मुहर

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्रीनगर के शशांक पुरोहित को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित,हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 97.20 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की वरीयता सूची में पाया चौथा स्थान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजे गए
उत्तराखंड

October 18, 2026
दस साल से सड़क का इंतजार, अब ग्रामीणों ने खुद संभाली निर्माण की कमान,चौंडा सिराई में 1.75 किमी सड़क के लिए श्रमदान शुरू, शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप
उत्तराखंड

दस साल से सड़क का इंतजार, अब ग्रामीणों ने खुद संभाली निर्माण की कमान,चौंडा सिराई में 1.75 किमी सड़क के लिए श्रमदान शुरू, शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप

October 17, 2026
राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री
उत्तराखंड

राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री

October 17, 2026
₹10 हजार के विवाद में साथी की हत्या, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
उत्तराखंड

₹10 हजार के विवाद में साथी की हत्या, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

October 16, 2026
Next Post
पीएम मोदी और सीएम योगी की रैली से होगा प्रदेश में भाजपा का चुनावी आगाज, कार्यक्रमों पर लगी मुहर

पीएम मोदी और सीएम योगी की रैली से होगा प्रदेश में भाजपा का चुनावी आगाज, कार्यक्रमों पर लगी मुहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,372)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (428)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (2)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (881)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

श्रीनगर के शशांक पुरोहित को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित,हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 97.20 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की वरीयता सूची में पाया चौथा स्थान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजे गए

श्रीनगर के शशांक पुरोहित को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित,हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 97.20 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की वरीयता सूची में पाया चौथा स्थान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजे गए

October 18, 2026
दस साल से सड़क का इंतजार, अब ग्रामीणों ने खुद संभाली निर्माण की कमान,चौंडा सिराई में 1.75 किमी सड़क के लिए श्रमदान शुरू, शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप

दस साल से सड़क का इंतजार, अब ग्रामीणों ने खुद संभाली निर्माण की कमान,चौंडा सिराई में 1.75 किमी सड़क के लिए श्रमदान शुरू, शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप

October 17, 2026
राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री

राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री

October 17, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page