• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

यात्रा मार्ग में संचालित घोड़े-खच्चरों के साथ किसी प्रकार की न हो क्रूरता:मयूर

by पहाड़वासी
April 10, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग-केदारनाथ धाम यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए आने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यात्रा व्यवस्थाओं में तैनात किए गए सेक्टर एवं सहायक सेक्टर आफिसरों को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया ताकि यात्रा के सफल संचालन में किसी प्रकार की कोई परेशानी एवं दिक्कत न होने पाए।
केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सेक्टर एवं सहायक अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए उन्होंने सेक्टर अधिकारियों से कहा कि उन्हें जो दायित्व एवं जिम्मेदारी दी गई हैं वे अपनी जिम्मेदारी एवं दायित्वों का निर्वहन कुशलता एवं संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने कहा कि यात्रा व्यवस्था के सफल संचालन हेतु सेक्टर अधिकारियों एवं सहायक सेक्टर अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी सेक्टर एवं सहायक सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिस भी सेक्टर में उनकी तैनाती की गई है वह उस क्षेत्र के सभी अधिकारियों, कार्मिकों, क्षेत्र के व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों से बेहतर समन्वय स्थापित करें ताकि किसी भी प्रकार की व्यवस्था एवं समस्या का त्वरित निराकरण किया जा सके।


उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों के साथ किसी प्रकार की कोई क्रूरता न हो एवं बीमार व कमजोर घोड़े-खच्चरों का किसी भी दशा में संचालन न हो इसके लिए जी मैक्स द्वारा पोर्टल तैयार किया गया है जिसमें संचालित होने वाले घोड़े-खच्चर, मालिक एवं हाॅकर का पूरा विवरण उपलब्ध कराया गया है। यदि किसी के द्वारा किसी भी तरह से पशु क्रूरता एवं ओवर रेटिंग करता पाया जाता है तो उसका रजिस्ट्रेशन नंबर डालने से ही उसको ब्लाॅक करने की भी व्यवस्था की गई है। इस संबंध में उन्हें जो भी जानकारी दी जा रही है उस जानकारी को ठीक ढंग से ग्रहण कर लें ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि यदि यात्रा मार्ग में किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो जिसमें सफाई व्यवस्था से संबंधित, पानी, विद्युत, स्वास्थ्य, हैली से संबंधित आदि समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर सभी सेक्टर एवं सहायक सेक्टर अधिकारियों के पास होना आवश्यक है ताकि वह तत्काल संबंधित अधिकारी को सूचना प्रेषित करते हुए संबंधित समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी आने वाले यात्रियों एवं सभी लोगों के साथ अपना मधुर व्यवहार रखें। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की कोई समस्या है तो इसकी जानकारी तत्काल ग्रुप एवं संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यात्रा व्यवस्था के संबंध में जो भी दैनिक सूचनाएं प्रेषित की जानी हैं उन सूचनाओं को तत्परता से गूगल सीट के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार एवं उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा ने सेक्टर एवं सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेटों को उनको सौंपे गए दायित्वों के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ इंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, प्रबंधक जी मैक्स रोहित सम्याल सहित संबंधित अधिकारी सेक्टर एवं सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

Previous Post

केदारनाथ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

Next Post

धरासू बैंड के पास अगले तीन दिन बंद रहेगा यातायात, केवल इस समय होगी आवाजाही

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान
उत्तराखंड

नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान

October 21, 2026
तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद
उत्तराखंड

तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद

September 21, 2026
पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें
उत्तराखंड

पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें

September 14, 2026
केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!

September 1, 2026
Next Post
धरासू बैंड के पास अगले तीन दिन बंद रहेगा यातायात, केवल इस समय होगी आवाजाही

धरासू बैंड के पास अगले तीन दिन बंद रहेगा यातायात, केवल इस समय होगी आवाजाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,394)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (449)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (2)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (882)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

विधानसभा सत्र गैरसैंण :7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास और जनसुविधाओं पर जोर,पूंजीगत कार्यों के लिए 4,164 करोड़ का प्रावधान, स्थानीय निकायों को भी मिलेगा अतिरिक्त बजट

विधानसभा सत्र गैरसैंण :7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास और जनसुविधाओं पर जोर,पूंजीगत कार्यों के लिए 4,164 करोड़ का प्रावधान, स्थानीय निकायों को भी मिलेगा अतिरिक्त बजट

October 27, 2026
2027 के चुनाव के लिए अभी से जुटें कार्यकर्ता: बांसुरी स्वराज,भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर

2027 के चुनाव के लिए अभी से जुटें कार्यकर्ता: बांसुरी स्वराज,भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर

October 27, 2026
पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की मांग,मुख्यमंत्री धामी से मिले विधायक विनोद कंडारी, पत्र सौंपकर उठाया आर्थिक सम्मान का मुद्दा

पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की मांग,मुख्यमंत्री धामी से मिले विधायक विनोद कंडारी, पत्र सौंपकर उठाया आर्थिक सम्मान का मुद्दा

October 27, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page