• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

by पहाड़वासी
April 10, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस विभाग रुद्रप्रयाग के स्तर से निरन्तर तैयारियां की जा रही हैं। इस बार के यात्रा काल में नियुक्त होने वाले पुलिस बल को आने वाले श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार किये जाने, परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लिये जाने विषयक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणें के निर्देशन में आयोजित हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक, रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल द्वारा उपस्थित कार्मिकों को मानव व्यवहार, आपात स्थिति में की जाने रेस्क्यू इत्यादि से सम्बन्धित कार्यवाही का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों से गत वर्ष की यात्रा में आयी चुनौतियों एवं इस बार उनसे निपटने के उपायों पर चर्चा हुई। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को अवगत कराया गया कि इस बार भी चुनौतियां आयेंगी इन चुनौतियों से किस प्रकार से निपटना है, इसका उपाय हमारे पास होना चाहिए। सबसे सरल उपाय है ड्यूटी पर नियुक्त कार्मिकों का व्यवहार। यदि आप आने वाले श्रद्धालु की बात को धैर्य से सुनेंगे, उसकी जो भी सम्भव हो सके मदद करेंगे, निश्चित ही वह यहां से एक अच्छा संदेश लेकर जायेगा। आपका अच्छा व्यवहार ही आपके व्यक्तित्व को सामने लायेगा। यात्रा मार्ग पर नियुक्त रहते हुए न केवल अच्छा व्यवहार बल्कि आप लोगों को मौके के अनुसार उचित निर्णय भी लेने हैं। विकट परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ ही श्रद्धालुओं को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना है। रेस्क्यू किये जाने व आपदा उपकरणों के संचालन के सम्बन्ध में उपस्थित एसडीआरएफ एवं फायर सर्विस कार्मिकों द्वारा सभी प्रतिभागियों को डेमो के रूप में प्रशिक्षण भी दिया गया।

प्रशिक्षण उपरान्त सभी कार्मिकों को आगामी समय में जनपद में स्थित यात्रा पड़ावों पर नियुक्त होने पर प्रशिक्षण अनुरूप व्यवहार किये जाने व विपरीत परिस्थितियों में तात्कालिक निर्णय लिये जाने की अपेक्षा रखी गयी। इस अवसर पर जनपद के सभी थाना, चौकी प्रभारी सहित जिला पुलिस, अग्निशमन, एसडीआरएफ सहित यात्रा काल में सहायक बल के रूप में नियुक्त होने वाले होमगार्ड एवं पीआरडी कार्मिक उपस्थित रहे।

Previous Post

बद्री -केदार में भक्‍तों के लिए बनेंगी टेंट कॉलोनी,केदारनाथ में होगी 10 हजार बेड की व्यवस्था

Next Post

यात्रा मार्ग में संचालित घोड़े-खच्चरों के साथ किसी प्रकार की न हो क्रूरता:मयूर

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
उत्तराखंड

सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

July 21, 2026
बाबा की नगरी केदारनाथ धाम में चला ऑपरेशन कालनेमि अभियान, 15के खिलाफ चालानी कार्रवाई.
उत्तराखंड

बाबा की नगरी केदारनाथ धाम में चला ऑपरेशन कालनेमि अभियान, 15के खिलाफ चालानी कार्रवाई.

July 18, 2026
केदारनाथ यात्रा!! छौड़ी के पास पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, पैदल मार्ग पर आवाजाही रोकी गई!!
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा!! छौड़ी के पास पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, पैदल मार्ग पर आवाजाही रोकी गई!!

July 17, 2026
घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!
उत्तराखंड

घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!

July 6, 2026
Next Post
यात्रा मार्ग में संचालित घोड़े-खच्चरों के साथ किसी प्रकार की न हो क्रूरता:मयूर

यात्रा मार्ग में संचालित घोड़े-खच्चरों के साथ किसी प्रकार की न हो क्रूरता:मयूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (208)
  • उत्तराखंड (4,151)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (338)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (119)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (80)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (875)
  • शिक्षा (112)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

उत्तराखंड में पहली बार: श्रीनगर नगर निगम की अनूठी पहल, बार्बर दुकानों से यूज्ड ब्लेड का शुरू हुआ वैज्ञानिक संग्रहण

उत्तराखंड में पहली बार: श्रीनगर नगर निगम की अनूठी पहल, बार्बर दुकानों से यूज्ड ब्लेड का शुरू हुआ वैज्ञानिक संग्रहण

July 22, 2026
कांग्रेस ने जताया विरोध,छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से अभद्रता को बताया लोकतंत्र पर हमला

कांग्रेस ने जताया विरोध,छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से अभद्रता को बताया लोकतंत्र पर हमला

July 22, 2026
कोरोना महामारी ने कारोबार किया प्रभावित, कोटद्वार के महेश ने नहीं मानी हार,खोला रेस्टोरेंट, सालाना कारोबार एक करोड़ पार

कोरोना महामारी ने कारोबार किया प्रभावित, कोटद्वार के महेश ने नहीं मानी हार,खोला रेस्टोरेंट, सालाना कारोबार एक करोड़ पार

July 22, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page