• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

केदारनाथ मंदिर के शीर्ष पर त्रिभुजाकार स्वर्णमंडित कलश लगाने के लिये तीन दानी-दाताओं ने मंदिर समिति से किया सम्पर्क

by पहाड़वासी
May 17, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-केदारनाथ मंदिर के शीर्ष पर त्रिभुजाकार स्वर्णमंडित कलश लगाने के लिए तीन दान दाताओं ने श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से संपर्क किया है। यह कलश मंदिर के प्राचीन कलश की प्रतिमूर्ति जैसा होगा।जल्द ही मंदिर समिति द्वारा इन लोगों से अंतिम वार्ता कर सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद दान दाताओं के सहयोग से मंदिर के शीर्ष पर भव्य कलश स्थापित किया जाएगा। इसके लिए पंचांग गणना से दिन व मुहुर्त तय किया जाएगा।
28 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद इस वर्ष अगले कुछ समय में केदारनाथ मंदिर में नया त्रिभुजाकार स्वर्ण मंडित कलश सुशोभित किया जाएगा। लगभग 5 से 7 किलो तक वजनी इस कलश को लगाने के लिए महाराष्ट्र और गुजरात के तीन शिव भक्त दान दाताओं के द्वारा मंदिर समिति से संपर्क किया गया है।
समिति तय करेगी किसके सहयोग से लगेगा कलश
समिति के आला पदाधिकारियों की इन लोगों से पहले चरण की वार्ता भी हो चुकी है। अब, मंदिर समिति अपने स्तर से यह तय करेगी कि तीनों दान दाताओं में से किसका सहयोग लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि जिस तरह से तीनों दान दाताओं ने स्वर्णमंडित कलश भेंट करने को लेकर उत्साह दिखाया है। ऐसे में तीनों के सहयोग से एक भव्य कलश स्थापित किया जा सकता है।वहीं बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया केदारनाथ मंदिर के शीर्ष पर नया कलश लगाया जाना है, जो वर्तमान कलश की प्रतिमूर्ति होगा। तीन दान दाताओं ने संपर्क किया है, जिनसे वार्ता सफल हुई है। अब, जल्द ही इन लोगों के सहयोग से कलश को बनाया जाएगा। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार, हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में शुभ लग्न पर कलश स्थापित किया जाएगा।

Previous Post

अपने धाम के लिये रवाना हुई चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली, 20 मई को खुलेंगे मंदिर के कपाट

Next Post

इस बार मदमहेश्वर की यात्रा में यात्रियों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधायें

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान
उत्तराखंड

नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान

October 21, 2026
तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद
उत्तराखंड

तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद

September 21, 2026
पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें
उत्तराखंड

पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें

September 14, 2026
केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!

September 1, 2026
Next Post
इस बार मदमहेश्वर की यात्रा में यात्रियों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधायें

इस बार मदमहेश्वर की यात्रा में यात्रियों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधायें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,396)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (451)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (2)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (882)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

विधानसभा सत्र से लौटते वक़्त श्रीनगर गढ़वाल में सीएम धामी ने ली चाय की चुस्कियों का आनंद, स्थानीय लोगों से की बातचीत

विधानसभा सत्र से लौटते वक़्त श्रीनगर गढ़वाल में सीएम धामी ने ली चाय की चुस्कियों का आनंद, स्थानीय लोगों से की बातचीत

October 28, 2026
गैरसैंण में 231.91 करोड़ की 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

गैरसैंण में 231.91 करोड़ की 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

October 28, 2026
विधानसभा सत्र गैरसैंण :7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास और जनसुविधाओं पर जोर,पूंजीगत कार्यों के लिए 4,164 करोड़ का प्रावधान, स्थानीय निकायों को भी मिलेगा अतिरिक्त बजट

विधानसभा सत्र गैरसैंण :7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास और जनसुविधाओं पर जोर,पूंजीगत कार्यों के लिए 4,164 करोड़ का प्रावधान, स्थानीय निकायों को भी मिलेगा अतिरिक्त बजट

October 27, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page