• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: ‘कैरी मी बैक पॉलिसी’ से अब तक 7 टन सूखे कूड़े का हुआ निस्तारण

by पहाड़वासी
July 30, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

:रुद्रप्रयाग

पवित्र श्री केदारनाथ धाम में सूखे कूड़े के प्रभावी प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन की अभिनव पहल “कैरी मी बैक पॉलिसी” लगातार सफल साबित हो रही है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन एवं सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से संचालित इस अभियान के तहत अब तक 7 टन सूखे कूड़े का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है।

यह अभियान उपजिलाधिकारी ऊखीमठ एवं प्रभारी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। विभिन्न संस्थाओं के बेहतर समन्वय के कारण यह पहल यात्राकाल में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रही है।
“कैरी मी बैक पॉलिसी” के तहत श्रद्धालु अपनी स्वेच्छा से केदारनाथ धाम में उपलब्ध कराए गए विशेष बैग में लगभग 4 से 5 किलोग्राम सूखा कूड़ा एकत्र कर उसे अपने साथ गौरीकुंड तक लाते हैं। इसके बाद सुलभ इंटरनेशनल द्वारा एकत्रित कूड़े का वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप अंतिम निस्तारण किया जाता है। इस कूड़े में मुख्य रूप से प्लास्टिक की बोतलें, रैपर, पैकेजिंग सामग्री तथा अन्य सूखा अपशिष्ट शामिल होता है।

अभियान के अंतर्गत हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन श्रद्धालुओं को कूड़ा संग्रहण के लिए बैग उपलब्ध कराने के साथ-साथ गौरीकुंड में कूड़े के सुरक्षित संग्रहण की व्यवस्था भी सुनिश्चित करता है, जबकि सुलभ इंटरनेशनल उसके परिवहन एवं वैज्ञानिक निस्तारण की जिम्मेदारी निभा रहा है।

नगर पंचायत केदारनाथ के अधिशासी अधिकारी नीरज कुकरेती ने बताया कि यात्रा अवधि के दौरान “कैरी मी बैक पॉलिसी” के माध्यम से अब तक 7 टन कूड़ा केदारनाथ धाम से गौरीकुंड लाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और श्रद्धालुओं के सहयोग से केदारनाथ धाम को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने का प्रयास लगातार किया जाएगा।

Previous Post

कलयुग में बुद्धि हुई भ्रष्ट :बद्रीधाम में सोने का मणि जड़ित मुकुट चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Next Post

शिक्षिका सृष्टि कंडारी मामले में विधायक देवप्रयाग ने सीएम धामी से की सीबीसीआईडी जाँच की मांग

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें
उत्तराखंड

पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें

September 14, 2026
देवप्रयाग में 12.75 किमी लंबे मोटर मार्ग का शिलान्यास₹16.68 करोड़ की लागत से होगा तोली–चपौली से ग्वालना नगर मोटर मार्ग का निर्माण
उत्तराखंड

देवप्रयाग में 12.75 किमी लंबे मोटर मार्ग का शिलान्यास₹16.68 करोड़ की लागत से होगा तोली–चपौली से ग्वालना नगर मोटर मार्ग का निर्माण

September 14, 2026
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में विद्यार्थियों ने साझा किए विकसित उत्तराखंड के सपने, सीएम धामी ने कहा—आप ही देश और प्रदेश का भविष्य,देवप्रयाग विधानसभा के मेधावी 68 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक 16 सितंबर को भारत भ्रमण पर होंगे रवाना, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं‎

September 13, 2026
चौरिखाल-सिरवाड़ी-कांडा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू,180.90 लाख से होगा निर्माण कार्य, ग्रामीणों ने जताया आभार
उत्तराखंड

चौरिखाल-सिरवाड़ी-कांडा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू,180.90 लाख से होगा निर्माण कार्य, ग्रामीणों ने जताया आभार

September 12, 2026
Next Post
शिक्षिका सृष्टि कंडारी मामले में विधायक देवप्रयाग ने सीएम धामी से की सीबीसीआईडी जाँच की मांग

शिक्षिका सृष्टि कंडारी मामले में विधायक देवप्रयाग ने सीएम धामी से की सीबीसीआईडी जाँच की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (220)
  • उत्तराखंड (4,293)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (373)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (122)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (880)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें

पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें

September 14, 2026
देवप्रयाग में 12.75 किमी लंबे मोटर मार्ग का शिलान्यास₹16.68 करोड़ की लागत से होगा तोली–चपौली से ग्वालना नगर मोटर मार्ग का निर्माण

देवप्रयाग में 12.75 किमी लंबे मोटर मार्ग का शिलान्यास₹16.68 करोड़ की लागत से होगा तोली–चपौली से ग्वालना नगर मोटर मार्ग का निर्माण

September 14, 2026
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में विद्यार्थियों ने साझा किए विकसित उत्तराखंड के सपने, सीएम धामी ने कहा—आप ही देश और प्रदेश का भविष्य,देवप्रयाग विधानसभा के मेधावी 68 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक 16 सितंबर को भारत भ्रमण पर होंगे रवाना, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं‎

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में विद्यार्थियों ने साझा किए विकसित उत्तराखंड के सपने, सीएम धामी ने कहा—आप ही देश और प्रदेश का भविष्य,देवप्रयाग विधानसभा के मेधावी 68 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक 16 सितंबर को भारत भ्रमण पर होंगे रवाना, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं‎

September 13, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page