• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

शिव पार्वती विवाह स्थली त्रियुगीनारायण में वामन द्वादशी मेले का हुआ समापन,हजारों भक्तों ने लिया आशीर्वाद

by पहाड़वासी
September 26, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

फाटा: शिव-पार्वती विवाह स्थली त्रियुगीनारायण में वामन द्वादशी मेले के अवसर पर हजारों भक्तों ने भगवान विष्णु के दिव्य दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। अंत में नर रूप में अवतरित भगवान नारायण ने निसंतान दंपत्तियों एवं भक्तों को अपना आशीष दिया।

शिव-पार्वती विवाह स्थली त्रियुगीनारायण में वामन द्वादशी मेले के समापन अवसर पर मंगलवार पुजारी एवं वेदपाठियों ने पहले भगवान विष्णु की पूजा अर्चना कर भोग लगाया। जिसके बाद भगवान की भोगमूर्तियों को चांदी की थाल में सजाया गया। सेरशी गांव के नौटियाल वंश के लोगों ने चांदी की थाल में सजाई गई भोगमूर्ति को अपने सर के ऊपर रखकर ढोल नगाडों व भक्तों के जयकारों के साथ मंदिर की लगभग 31 परिक्रमाएं पूरी की गई। इस दौरान भक्तों के जयकारों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस दौरान उपस्थित हजारों भक्तों ने भगवान विष्णु के दिव्य दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। परिक्रमा पूरे होने के बाद भैरवनाथ व भगवान नारायण के पश्व नर रूप अवतरित होकर संतान प्राप्ति के लिए उपवास पर बैठी 24 दंपत्तियों एवं अन्य भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया। भगवान नारायण का मंदिर परिक्रमा का दृश्य आकर्षण का केन्द्र रहा। अंत में भगवाल नारायण की भोगमूर्तियों को शुद्धिकरण के बाद गर्भगृह में स्थापित किया गया। इस दौरान लगभग आठ हजार भक्त वामन द्वादशी मेले के साक्षी बने। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित समिति के सचिव सर्वेश्वानंद भटट, मंदिर प्रबंधक अजय शर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद, मठापति पशुराम गैरोला, पुजारी रामेश्वर प्रसाद जमलोकी पूर्णानंद सेमवाल, कैलाशचन्द्र गैरोला समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


Previous Post

दिसंबर 2026 तक ब्यासी रेलवे स्टेशन तक पहुंच जाएगी ट्रेन, 60% सुरंग तैयार

Next Post

केदारनाथ धाम में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को वितरित किए गए गर्म जैकेट

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान
उत्तराखंड

नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान

October 21, 2026
तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद
उत्तराखंड

तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद

September 21, 2026
पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें
उत्तराखंड

पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें

September 14, 2026
केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!

September 1, 2026
Next Post
केदारनाथ धाम में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को वितरित किए गए गर्म जैकेट

केदारनाथ धाम में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को वितरित किए गए गर्म जैकेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,400)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (454)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (2)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (882)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

सड़क नहीं बनी तो 2027 में वोट नहीं देंगे गवाना-पट्टी डागर के ग्रामीण

सड़क नहीं बनी तो 2027 में वोट नहीं देंगे गवाना-पट्टी डागर के ग्रामीण

October 29, 2026
श्रीनगर में ऐतिहासिक होगी 31 अक्टूबर की पदयात्रा : डॉ. धन सिंह रावत,रामलीला मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा, खिर्सू में भी हुई बैठक

श्रीनगर में ऐतिहासिक होगी 31 अक्टूबर की पदयात्रा : डॉ. धन सिंह रावत,रामलीला मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा, खिर्सू में भी हुई बैठक

October 29, 2026
गढ़वाल विवि की डॉ. दीप्ति सेमवाल को यंग साइंटिस्ट अवार्ड

गढ़वाल विवि की डॉ. दीप्ति सेमवाल को यंग साइंटिस्ट अवार्ड

October 29, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page