• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मौसम अपडेट- उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी.

by पहाड़वासी
June 24, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड (देहरादून)-24 जून

उत्तराखंड में प्री मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश शुरू हो गई है। पिछले 48 घंटों के दौरान राज्य में कई जगहों पर बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं चारधाम यात्रा मार्गों पर भी पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने के सुझाव दिए गए हैं.

उत्तराखंड में गर्मी से जूझ रहे लोगों को प्री-मानसून की दस्तक ने बड़ी राहत दी है। पिछले 48 घंटों में भारी बारिश से राज्य के कई जिले प्रभावित हुए हैं. आने वाले दिनों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 24 जून (आज) से 30 जून तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. इसीलिए मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा मार्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने 24 से 26 जून और 29 जून तक नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य भर में बारिश का कोई विशेष पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है। यानी रविवार को प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा और पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद 24 जून से प्रदेश भर में मौसम बदलता दिखेगा।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में चारधाम यात्रा मार्गों के लिए विशेष सुझाव जारी किए हैं। मौसम विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी लेकर ही चारधाम यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ें. बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में यात्रियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी. चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ में हेली सेवाओं से जुड़े हेलीकॉप्टर अब वापस लौट रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मानसून में 6 हेली कंपनियां वापस लौट आई हैं और वर्तमान में 2 से 3 हेली कंपनियां केदारनाथ में सेवाएं दे रही हैं।

Previous Post

लुटेरी दुल्हन- लाखों रुपए का चूना लगाने वाली दुल्हन निकली एचआईवी पॉजिटिव, संपर्क में आए लोग दहशत में

Next Post

गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर राजधानी संयुक्त संघर्ष समिति 30 जून से चलाएगी राज्यव्यापी जनजागरण अभियान

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने हमला कर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत
उत्तराखंड

जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने हमला कर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

June 27, 2026
मानसून अवधि से पहले ही केदारनाथ हेली सेवा की गई स्थगित
उत्तराखंड

मानसून अवधि से पहले ही केदारनाथ हेली सेवा की गई स्थगित

June 27, 2026
नारायणबगड़ मुख्य बाजार में राहत एवं सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी
उत्तराखंड

नारायणबगड़ मुख्य बाजार में राहत एवं सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी

June 26, 2026
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद!! दो लोग गिरफ्तार!!
अपराध

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद!! दो लोग गिरफ्तार!!

June 25, 2026
Next Post
गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर राजधानी संयुक्त संघर्ष समिति 30 जून से चलाएगी राज्यव्यापी जनजागरण अभियान

गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर राजधानी संयुक्त संघर्ष समिति 30 जून से चलाएगी राज्यव्यापी जनजागरण अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (203)
  • उत्तराखंड (4,090)
  • कुमाऊं (100)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (311)
  • दुर्घटना (222)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (867)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने हमला कर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने हमला कर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

June 27, 2026
मानसून अवधि से पहले ही केदारनाथ हेली सेवा की गई स्थगित

मानसून अवधि से पहले ही केदारनाथ हेली सेवा की गई स्थगित

June 27, 2026
नारायणबगड़ मुख्य बाजार में राहत एवं सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी

नारायणबगड़ मुख्य बाजार में राहत एवं सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी

June 26, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page