• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home गढ़वाल

युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में होगा कार्य:सौरभ, पशुपालन एवं जिला प्रभारी मंत्री ने ली जिला योजना समिति की बैठक

by पहाड़वासी
June 21, 2024
in गढ़वाल, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


विकास एवं रोजगारपरक योजनाओं को लेकर 58 करोड़ 17 लाख का परिव्यय अनुमोदित,
प्रभारी मंत्री ने किए जिले के विकास को लेकर 12 करोड़ 29 लाख के लोकार्पण एवं शिलान्यास,
डीएम सौरभ गहरवार ने प्रभारी मंत्री को भेंट की रामचरित मानस,
रुद्रप्रयाग। जनपद में युवाओं एवं मातृशक्ति को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जिला योजना की धनराशि में बढ़ोत्तरी की है। उन्होंने कहा कि कृषि, उद्यान, मत्स्य सहित अन्य विकासपरक योजनाओं से युवाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयास किये जायेंगे।
शुक्रवार को रुद्रप्रयाग पहुंचे पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकाॅल, कौशल विकास, सेवायोजन एवं जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपद के विकास एवं रोजगारपरक योजनाओं के लिए 58 करोड़, 17 लाख 10 हजार का परिव्यय अनुमोदित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनपद के युवाओं एवं मातृशक्ति के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित स्वरोजगार परक योजनाओं पर कार्य करने की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। क्षेत्र में स्वरोजगार परक योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, जिससे क्षेत्र का पलायन भी रूकेगा और लोगों को अपने क्षेत्र में ही रोजगार के संसाधन उपलब्ध होंगे। कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिले। इसी को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का चयन करते हुए धनराशि निर्गत की गई है। जिसमें सभी सदस्यों के सहमति से प्रस्तावित धनराशि का अनुमोदन किया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद एवं प्रदेश के विकास के लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि जनपद एवं प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर किया जा सके।



वहीं प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने देश-विदेश से केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों की सुविधाओं को लेकर रुद्रप्रयाग जनपद में 12 करोड़ 29 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।
प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सरकार का विशेष फोकस ग्रामीण अंचलों की ओर है। किसानों की आय को दोगुना करना और उन्हें मूलभूत सुविधाओं का लाभ देना, सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। जिले के विकास को लेकर सात करोड़ सत्तर लाख के लोकार्पण एवं साढ़े चार करोड़ के शिलान्यास किये गये हैं। इन विकास कार्याें का लाभ जिले की जनता के साथ देश-विदेश से केदारनाथ धाम की यात्राव पर आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह को चैक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। वहीं प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा के जनपद आगमन पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने प्रभारी मंत्री को रामचरित मानस पुस्तक एवं केदारनाथ मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

Previous Post

देखते ही देखते नदी में डूबा यहाँ युवक खबर यहाँ पढ़ें 👇🏻

Next Post

कानून व्यवस्था और सत्यापन अभियान को लेकर पुलिस प्रशासन एक्टिव

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

गढ़वाल में पहली बार सरकारी अस्पताल में मुफ्त हेयर ट्रांसप्लांट, बेस अस्पताल श्रीनगर ने शुरू की एफयूई तकनीक
गढ़वाल

गढ़वाल में पहली बार सरकारी अस्पताल में मुफ्त हेयर ट्रांसप्लांट, बेस अस्पताल श्रीनगर ने शुरू की एफयूई तकनीक

September 3, 2026
बनतोली के समीप चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
उत्तराखंड

बनतोली के समीप चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

September 2, 2026
केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!

September 1, 2026
रक्षाबंधन पर एक दिन के लिए खुलता है वंशी नारायण मंदिर, भगवान विष्णु को राखी बांधने उमड़ती हैं श्रद्धालु महिलाएं
उत्तराखंड

रक्षाबंधन पर एक दिन के लिए खुलता है वंशी नारायण मंदिर, भगवान विष्णु को राखी बांधने उमड़ती हैं श्रद्धालु महिलाएं

August 28, 2026
Next Post
कानून व्यवस्था और सत्यापन अभियान को लेकर पुलिस प्रशासन एक्टिव

कानून व्यवस्था और सत्यापन अभियान को लेकर पुलिस प्रशासन एक्टिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (219)
  • उत्तराखंड (4,268)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (364)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (122)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (879)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

सड़क न होने से प्रसव पीड़ा में गर्भवती को डंडी के सहारे पहुंचाया अस्पताल

सड़क न होने से प्रसव पीड़ा में गर्भवती को डंडी के सहारे पहुंचाया अस्पताल

September 4, 2026
मलेथा में शिक्षक सम्मान समारोह, 650 शिक्षकों का हुआ सम्मान

मलेथा में शिक्षक सम्मान समारोह, 650 शिक्षकों का हुआ सम्मान

September 3, 2026
गढ़वाल में पहली बार सरकारी अस्पताल में मुफ्त हेयर ट्रांसप्लांट, बेस अस्पताल श्रीनगर ने शुरू की एफयूई तकनीक

गढ़वाल में पहली बार सरकारी अस्पताल में मुफ्त हेयर ट्रांसप्लांट, बेस अस्पताल श्रीनगर ने शुरू की एफयूई तकनीक

September 3, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page