• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

4.5 करोड़ मिले आइएफएस पटनायक के घर से, डीएफओ और रेंजरों के नाम के लिफाफे भी मिले

by पहाड़वासी
February 8, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो-पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में वन मंत्री रहे हरक सिंह रावत के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी में वरिष्ठ आइएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक भी लपेटे में आ गए हैं। जांच में घपले में वरिष्ठ आइएफएस और मुख्य संरक्षक सुशांत पटनायक का नाम सामने आने के बाद ईडी ने कैनाल रोड स्थित उनके आवास पर भी छापा मारा। इस दौरान उनके घर से साढ़े चार करोड़ रुपये कैश मिला है। इतनी बड़ी राशि देख ईडी टीम भी हैरान रह गई। इस राशि को ईडी ने जब्त कर लिया। साथ ही 34 करोड़ रुपये चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज हाथ टीम को लगे हैं। पटनायक के घर कुछ रुपये से भरे लिफाफे भी मिले हैं, जिन पर कुछ डीएफओ व रेंजरों के नाम लिखें हैं। आईएफएस के घर पर भारी नकदी बरामद होने के बाद ईडी अधिकारियों को 02 कैश काउंटिंग मशीन मंगानी पड़ी थी।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम की छापेमारी बुधवार को उत्तराखंड समेत चंडीगढ़ व दिल्ली एनसीआर में 16 ठिकानों पर एक साथ शुरू की गई। जिसमें ईडी की 16 टीमों ने बुधवार सुबह पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के देहरादून में डिफेंस कालोनी स्थित आवास, उनके बेटे के सहसपुर के शंकरपुर स्थित दून इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज समेत उनसे जुड़े करीबी अधिकारियों उत्तराखंड के वरिष्ठ आइएफएस अधिकारी व वन मुख्यालय से संबद्ध सुशांत पटनायक व पेड़ कटान में आरोपित सेवानिवृत्त प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) किशन चंद के हरिद्वार के आवास पर छापा मारा।

साथ ही हरक सिंह रावत के निजी सचिव रहे वीरेंद्र कंडारी के दून स्थित आवास, उनके करीबी नरेंद्र वालिया के ऋषिकेश में गंगानगर स्थित अपार्टमेंट, हरिद्वार रोड पर छिद्दरवाला स्थित लक्ष्मी राणा के अमरावती पेट्रोल पंप, काशीपुर में भाजपा के जिला मंत्री अमित सिंह के आलू फार्म स्थित आवास पर भी जांच की गई। इसके अलावा हरक सिंह रावत के श्रीनगर गढ़वाल में श्रीकोट स्थित गहड़ के पैतृक आवास और उनके करीबियों के चंडीगढ़ व दिल्ली-एनसीआर के ठिकानों को भी ईडी की टीम ने कवर किया।ईडी की छापेमारी के दौरान हरक सिंह रावत अपने देहरादून की डिफेंस कालोनी स्थित आवास पर ही थे। ईडी की टीम ने उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी और उनसे कार्बेट टाइगर रिजर्व प्रकरण और शंकरपुर में जमीन धोखाधड़ी से जुड़े मामले में गहन पूछताछ चल रही है। इस दौरान यह बात भी सामने आई कि दोनों ही मामले में बड़े पैमाने पर धन की उगाही की गई है। जो कि सीधे रूप में मनी लॉन्ड्रिंग के दायरे में आता है। ईडी सूत्रों के मुताबिक शंकरपुर में दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस स्थापित किया गया है और पैसों को रेगुलेट करने के लिए श्रीमती पूर्णा देवी ट्रस्ट बनाया गया है। देर रात तक ईडी की टीम पूर्व मंत्री रावत से पूछताछ कर रही थी। वहीं, छापेमारी के दौरान ईडी टीम ने विभिन्न ठिकानों से बड़ी संख्या में दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। जिनकी जांच भी शुरू कर दी गई है।

Previous Post

अब हल्द्वानी से पिथौरागढ़ 3000 रुपए में, शीघ्र ही पिथौरागढ़, चंपावत और मुनस्यारी को हेलीकॉप्टर सेवा

Next Post

चकराता त्यूनी मोटर मार्ग पर जेसीबी और स्नो कटर मशीन से हटायी जा रही बर्फ

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे  खंडूरी:डॉ धन सिंह
उत्तराखंड

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे खंडूरी:डॉ धन सिंह

June 17, 2026
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
अपराध

कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

June 17, 2026
रुद्रप्रयाग  में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 17, 2026
छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
उत्तराखंड

छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

June 16, 2026
Next Post
चकराता त्यूनी मोटर मार्ग पर जेसीबी और स्नो कटर मशीन से हटायी जा रही बर्फ

चकराता त्यूनी मोटर मार्ग पर जेसीबी और स्नो कटर मशीन से हटायी जा रही बर्फ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (200)
  • उत्तराखंड (4,068)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (299)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (114)
  • धार्मिक (114)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (861)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे  खंडूरी:डॉ धन सिंह

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे खंडूरी:डॉ धन सिंह

June 17, 2026
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

June 17, 2026
रुद्रप्रयाग  में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 17, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page