• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

शूटिंग में 40 बीएन पीएसी हरिद्वार आलओवर चैम्पियन,उत्तराखंड पुलिस की तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता सम्पन्न

by पहाड़वासी
November 16, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर, गढ़वाल। उत्तराखंड पुलिस की 21वीं प्रादेशिक शूटिंग प्रतियोगिता रविवार को सम्पन्न हो गई है। एसएसबी केदार फायरिंग रेंज में तीनों दिनों तक चली प्रतियोगिता में रायफल शूटिंग और रिवाल्वर, पिस्टल शूटिंग में 40 बीएन पीएसी हरिद्वार ने आलओवर चैम्पियनशिप अपने नाम की, जबकि रायफल शूटिंग में आइआरबी-1 ने द्वितीय और आइआरबी-2 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रिवाल्वर, पिस्टल प्रतियोगिता में 46 बीएन पीएसी ने द्वितीय और आइआरबी-2 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज का पुरस्कार 40 बीएन पीएसी हरिद्वार के नरेंद्र सिंह को दिया गया।

समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों एवं वाहिनियों से 15 टीमों ने प्रतिभाग कर अपने कौशल और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया है। कहा कि प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने रायफल, रिवाल्वर एवं पिस्टल की विभिन्न श्रेणियों में अपने सटीक निशाने, आत्मविश्वास और एकाग्रता का परिचय दिया। कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ पुलिस बल में फायरिंग दक्षता, तत्परता एवं आत्मविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करती हैं। एसएसपी ने बताया कि दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद से पौड़ी जनपद की सीमाओं को चौकस कर दिया है। बताया कि कोटद्वार और लक्ष्मणझूला में पुलिस टीम को सतर्कता रखने को कहा गया है। मौके पर एएसपी अनूप काला, सीओ सदर पौड़ी तुषार बोहरा, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर अनुज कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

Previous Post

होमस्टे से सम्मान तक: त्रिभुवन उनियाल की सफलता ने खोले पहाड़ में पर्यटन के नए द्वार

Next Post

भालू के हमले से महिला घायल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में चल रहा उपचार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान टिहरी का वीर सपूत शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तराखंड

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान टिहरी का वीर सपूत शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

June 11, 2026
पिंडारी ग्लेशियर और फूलों की घाटी में लापता व्यक्तियों की खोज जारी, एसडीआरएफ ने लगाया एड़ी चोटी का दम
उत्तराखंड

पिंडारी ग्लेशियर और फूलों की घाटी में लापता व्यक्तियों की खोज जारी, एसडीआरएफ ने लगाया एड़ी चोटी का दम

June 11, 2026
फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता
उत्तराखंड

फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता

June 11, 2026
मसूरी रोड़ झड़ीपानी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
उत्तराखंड

मसूरी रोड़ झड़ीपानी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

June 10, 2026
Next Post
भालू के हमले से महिला घायल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में चल रहा उपचार

भालू के हमले से महिला घायल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में चल रहा उपचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (199)
  • उत्तराखंड (4,059)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (294)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (113)
  • धार्मिक (113)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (858)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान टिहरी का वीर सपूत शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान टिहरी का वीर सपूत शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

June 11, 2026
पिंडारी ग्लेशियर और फूलों की घाटी में लापता व्यक्तियों की खोज जारी, एसडीआरएफ ने लगाया एड़ी चोटी का दम

पिंडारी ग्लेशियर और फूलों की घाटी में लापता व्यक्तियों की खोज जारी, एसडीआरएफ ने लगाया एड़ी चोटी का दम

June 11, 2026
फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता

फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता

June 11, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page