• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

फरासू एवं चमराड़ा ट्रीटमेंट कार्य के लिए 90 करोड़ की स्वीकृति, क्षेत्रवासियों ने कैबिनेट मंत्री डॉ रावत का जताया आभार

by पहाड़वासी
November 29, 2025
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर,गढ़वाल।कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को एनएच, लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2024–25 के तहत स्वीकृत मोटर मार्गों की प्रगति, शासन स्तर पर लंबित डीपीआर, तथा पीएमजीएसवाई से निर्मित मार्गों के हस्तांतरण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा की गई।
डॉ. रावत ने बैठक में भारत सरकार को भेजे गए नव-निर्माण, डामरीकरण एवं सुधारीकरण प्रस्तावों, आपदा प्रभावित सड़कों के लिए स्वीकृत धनराशि तथा एनएच बुआखाल पाबों पैठाणी मोटरमार्ग के चौड़ीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने माण्डाखाल गोड़ख्या सरणा चोपड़ियूं मोटर मार्ग की स्वीकृति और श्रीनगर में पंचपीपल से स्वीत तक एलिवेटेड रोड की डीपीआर तैयार करने के निर्देश भी दिए।
राष्ट्रीय राजमार्ग 07 पर लगातार हो रही यातायात बाधाओं को देखते हुए फरासू समीप ट्रीटमेंट कार्य (53 करोड़) और चमराड़ा के ट्रीटमेंट कार्य के लिए (37 करोड़) कुल 90 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मंत्री ने बताया कि ट्रीटमेंट कार्यों की शुरुआत शीघ्र ही कर दी जाएगी।
कैबिनेट मंत्री ने श्रीनगर नगर निगम एवं थलीसैण नगर पंचायत में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। श्रीनगर नगर क्षेत्र में सभी घरों को सीवर लाइन से जोड़ने, नगर में बस सेवा प्रारंभ करने, कूड़ा संग्रहण के लिए पाँच कूड़ा वाहन उपलब्ध कराने और पाँच ई-रिक्शा संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।सी दौरान स्वर्णिम जयंती पार्क विकसित करने पर भी चर्चा हुई।थलीसैण नगर पंचायत में गरीबों के आवास, अस्पताल तक सड़क निर्माण, पार्क एवं पार्किंग निर्माण के लिए भी आवश्यक निर्देश मंत्री ने दिए
श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में पेयजलापूर्ति को लेकर आयोजित बैठक में विडोली, कंडारस्यू, कलियासौड़ एवं चुणखेत पेयजल योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने, श्रीनगर में 24 घंटे पेयजलापूर्ति की डीपीआर तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह द्वारा विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृति प्रदान करने पर श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, खिर्सू मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला, पाबो मंडल अध्यक्ष विमल नेगी, थलीसैंण मंडल अध्यक्ष आनंद नेगी, पैठाणी मंडल अध्यक्ष विजय सिंह आदि ने आभार जताया।

Previous Post

जंगली जानवरों की बढ़ती सक्रियता पर डीएम पौड़ी ने ली समीक्षा बैठक, सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने के निर्देश दिये

Next Post

टिहरी झील में इन दिनों रोमांच का सफर जारी, वॉटर स्पोर्ट्स में दमखम दिखा रहे 22 देशों के तीन सौ खिलाड़ी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.
उत्तराखंड

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

March 12, 2026
एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश
उत्तराखंड

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

March 12, 2026
बद्रीनाथ –केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध,बीकेटीसी की बजट बैठक में 121.7 करोड़ का बजट पास, मंदिर परिसर और गर्भगृह में लागू होगा प्रतिबंध, फैसले पर देशभर में शुरू हुई बहस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (182)
  • उत्तराखंड (3,896)
  • कुमाऊं (88)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (197)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (96)
  • पर्यटन (224)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (820)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

March 12, 2026
एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

March 12, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page