• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

आराकोट क्षेत्र के दुचाणु गांव के पास जालू खड्ड में दिखा उफान,एक महिला के बहने की सूचना

by पहाड़वासी
August 14, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

उत्तरकाशी-अतिवृृष्टि के कारण तहसील मोरी के आराकोट क्षेत्र के दुचाणु गांव के पास जालू खड्ड के उफान पर आने के कारण एक महिला के बहने की सूचना है। तहसीलदार मोरी घटना स्थल पर मौजूद हैं और एस.डी.आर.एफ. की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने के तथा प्रभावितों को अविलंब अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र, उत्तरकाशी से प्राप्त सूचना के अनुसार गत रात्रि अतिवृष्टि के कारण तहसील मोरी के आराकोट क्षेत्र के ग्राम टिकोची अन्तर्गत पावर नदी के दूसरी ओर जहाँ दुचाणु ग्रामवासियों के खेती आदि कार्यों हेतु बनाये गये गौशाला एवं घर के पास जालू खड्ड में पानी बढ़ने के कारण एक महिला श्रीमती भूमि देवी उम्र 55 वर्ष पत्नी मदन सिंह, निवासी दुचाणु की नाले में बहने की सूचना हैै। इसके अतिरिक्त पॉंच गाय एवं ग्यारह बकरियों के मौत होने की सूचना है। जालू खड्ड में पानी बढने के कारण 03 गौशाला एवं तीन भवन एवं दो गौशाला क्षतिग्रस्त होने के साथ ही दो पैदल पुलिया भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही एस.डी.आर.एफ. त्यूनी व मोरी पुलिस, तहसीदार मोरी एवं राजस्व विभाग की टीम को को घटना स्थल हेतु रवाना कर दिया गया था।टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया था। दल ने सेटेलाईट फोन से जिला मुख्यालय स्थित नियन्त्रण कक्ष में सम्पर्क कर मौके की वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। राजस्व टीम द्वारा मौके पर क्षति का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।
जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने मौके पर मौजूद दल से वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों को पूरी क्षमता एवं तत्परता से संचालित किया जाय। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार मोरी को क्षति का अविलंब आकलन कर प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Previous Post

भाजपा ने खेला सहानुभूति का कार्ड! स्व. चंदनराम दास की पत्नी को घोषित किया प्रत्याशी

Next Post

77 घंटों की भारी मशक्कत के बाद यातायात के लिए खुल पाया ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत
उत्तराखंड

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

March 15, 2026
उत्तराखंड में मौसम की मार,आज भी कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड

उत्तराखंड में आज बदला मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

March 15, 2026
बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.
उत्तराखंड

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

March 12, 2026
Next Post
77 घंटों की भारी मशक्कत के बाद यातायात के लिए खुल पाया ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग

77 घंटों की भारी मशक्कत के बाद यातायात के लिए खुल पाया ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (182)
  • उत्तराखंड (3,898)
  • कुमाऊं (88)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (197)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (96)
  • पर्यटन (224)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (820)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

March 15, 2026
उत्तराखंड में मौसम की मार,आज भी कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में आज बदला मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

March 15, 2026
बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page