विकासनगर-सेलाकुई स्वारना नदी की उफनती लहरों में 5 कच्चे मकान एवं प्लास्टिक पोलिथन बनाने वाली फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा बह गया है।बताते चलें कि पहाड़ो में मूसलाधार बारिश के बाद स्वारना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। जिसने सेलाकुई के किनारों के इलाके में तबाही मचाई नदी के तेज़ बहाव से सेलाकुई में स्वारना नदी किनारे बसी शिवनगर बस्ती तक पानी पहुँच गया। जहाँ तेज़ बहाव से 5 कच्चे मकान बह गये व अन्य मकानों को भी नुकसान पहुंचा।
पास में ही प्लास्टिक पोलिथिन बनाने वाली एक फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा भी पानी में बह गया। फैक्ट्री का तमाम कीमती सामान पानी में बह गया। आनन फानन में फैक्ट्री के कर्मियों ने जान दांव पर लगाकर कुछ सामान को बहने से बचाया और जैसे तैसे मशीनों को खोलकर भी बहने से बचाया गया। दिन भर यहाँ अफरा तफरी का माहौल रहा।