• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का चला डंडा, चोपता क्षेत्र के बनियाकुण्ड में 15-20 अवैध ढाबे और रेस्टोरेंट तोड़े

by पहाड़वासी
October 12, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-वन विभाग, जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि रेंज चोपता क्षेत्रांतर्गत बनियाकुंड में वन आरक्षित क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।
सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण के तहत लगभग 15-20 अवैध ढाबा, रेस्टोरेंट को तोड़ा गया। जिसमें लगभग 200 मीटर आरक्षित वन भूमि को कब्जे में लिया गया।
रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा आज आरक्षित वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को लेकर की गई बड़ी कार्यवाही।

प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग अभिमन्यु ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि वन प्रभाग रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र चोपता क्षेत्रांतर्गत बनियाकुंड में आज वन विभाग, जिला प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत आरक्षित वन पर अप्राधिकृत अध्यासन के विरुद्ध की गई। उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत चिन्हित व्यक्तियों के विरुद्ध बेदखली की कार्यवाही अमल में लाई गई। इसके साथ ही 2 वर्षों की सुनवाई व कई अवसर दिए जाने के बाद भी अवैध अतिक्रमणकारियों द्वारा प्रश्नगत भूमि पर अपना स्वामित्व साबित नहीं किए जाने के बाद प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा बेदखली का आदेश पारित किए गए। उन्होंने कहा कि आज अतिक्रमण के विरुद्ध की गई कार्यवाही के तहत लगभग 15-20 व्यक्तियों के अप्राधिकृत अध्यासनों से लगभग 200 मीटर आरक्षित वन भूमि को कब्जे में लिया गया। इसके साथ ही मा. उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय एवं राजमार्ग के समीप वन क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि संबंधित अवैध कब्जा धारियों को पूर्व में ही अपने ढाबा, रेस्टोरेंट आदि प्रतिष्ठानों को हटाए जाने के संबंध में अवगत कराया गया था तथा सभी व्यक्तियों को अपना सामान हटाए जाने के लिए भी समय दिया गया। इसके साथ ही कब्जाधारी व्यक्तियों द्वारा स्वयं अपना सामान हटाया गया जिसमें विभाग द्वारा पूर्ण समय दिया गया तथा आज विभाग द्वारा पक्के किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया।

इस अवसर पर तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा, रेंज क्षेत्राधिकारी अगस्त्यमुनि यशवंत सिंह चौहान, खांकरा दिनेश चंद्र जोशी, रुद्रप्रयाग संजय कुमार, थानाध्यक्ष ऊखीमठ सुरेश चंद्र बलूनी सहित वन विभाग, राजस्व विभाग सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

Previous Post

बाल विवाह निषेध पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित

Next Post

आदि कैलाश से जागेश्वर तक नमो-नमो…पीएम ने दी 4200 करोड़ की सौगात

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

मानसून अवधि से पहले ही केदारनाथ हेली सेवा की गई स्थगित
उत्तराखंड

मानसून अवधि से पहले ही केदारनाथ हेली सेवा की गई स्थगित

June 27, 2026
नारायणबगड़ मुख्य बाजार में राहत एवं सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी
उत्तराखंड

नारायणबगड़ मुख्य बाजार में राहत एवं सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी

June 26, 2026
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद!! दो लोग गिरफ्तार!!
अपराध

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद!! दो लोग गिरफ्तार!!

June 25, 2026
4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
अपराध

4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

June 24, 2026
Next Post
आदि कैलाश से जागेश्वर तक नमो-नमो…पीएम ने दी 4200 करोड़ की सौगात

आदि कैलाश से जागेश्वर तक नमो-नमो…पीएम ने दी 4200 करोड़ की सौगात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (203)
  • उत्तराखंड (4,089)
  • कुमाऊं (100)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (310)
  • दुर्घटना (222)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (867)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

मानसून अवधि से पहले ही केदारनाथ हेली सेवा की गई स्थगित

मानसून अवधि से पहले ही केदारनाथ हेली सेवा की गई स्थगित

June 27, 2026
नारायणबगड़ मुख्य बाजार में राहत एवं सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी

नारायणबगड़ मुख्य बाजार में राहत एवं सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी

June 26, 2026
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद!! दो लोग गिरफ्तार!!

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद!! दो लोग गिरफ्तार!!

June 25, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page