रुद्रप्रयाग– राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में राजकीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में मेरी माटी, मेरा देश अभियान के अन्तर्गत अमृत कलश यात्रा एवं पंच प्रण प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष त्रिपाठी के निर्देशन में राजकीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. श्रीकांत नौटियाल द्वारा अभियान के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात् सभी स्वयंसेवियों द्वारा पंचप्रण प्रतिज्ञा ली गई। इसके साथ ही कार्यक्रम के अंतिम चरण में अमृत कलश यात्रा का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अनिता बिष्ट, डॉ. अंजिता पाण्डे, डॉ. सुनीता असवाल, डॉ. नीलांजना, डॉ. जय श्रीवास्तव, डॉ. नियति, शिव सिंह सहित मीनाक्षी, भानुप्रताप, कमलेश चमोली, रोहन, मोहित, आकांक्षा, आदि छात्र-छात्राओं में ने प्रतिभाग किया।








