देहरादून– मानसून की विदाई के बाद अब पोस्ट मानसून सीजन में उत्तराखंड में 15 अक्तूबर से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। मौसम विभाग ने 15, 16, 17 और 18 अक्तूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ.बिक्रम सिंह ने बताया कि 15 अक्तूबर की शाम से मैदानी इलाकों में हल्की बारिश एवं पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। 16 अक्तूबर को हल्की से मध्यम बारिश होगी। तीन दिनों में इस दिन पीक रहेगा। चारधाम इलाकों में तापमान तेजी से गिरेगा।बर्फबारी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली के 3500 मीटर ऊंचाई पर हो सकती है। 18 अक्तूबर यात्रा करने की अपील की गई है।







