• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

शारदीय नवरात्रों में सिद्धपीठ कालीमठ में सैकड़ों श्रद्धालु कर रहे पूजा- अर्चना

by पहाड़वासी
October 17, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ऊखीमठ– शारदीय नवरात्रों के तीसरे दिन सिद्धपीठ कालीमठ में सैकड़ों भक्तों ने पूजा – अर्चना कर विश्व समृद्धि व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की है! सिद्धपीठ कालीमठ व कोटि माहेश्वरी तीर्थ में प्रति दिन सैकड़ों भक्तों की आवाजाही होने से कालीमठ घाटी के विभिन्न हिल स्टेशनों पर रौनक बनी हुई है! मन्दिर समिति द्वारा आगामी दिनों में सिद्धपीठ कालीमठ में होने वाली पूजाओ की तिथि निश्चित कर दी गयी है वही ग्रीष्मकाल में 10 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने सिद्धपीठ कालीमठ पहुंच कर पूजा अर्चना कर मनौती मांगी! जानकारी देते हुए बद्री केदार मन्दिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती ने बताया कि शारदीय नवरात्रों में प्रतिदिन सैकड़ों तीर्थ यात्री सिद्धपीठ कालीमठ पहुंच कर पूजा अर्चना कर रहें हैं! उन्होंने बताया कि कालीमठ घाटी में प्रतिदिन सैकड़ों भक्तों की आवाजाही होने से कालीमठ घाटी के हिल स्टेशनों पर रौनक बनी हुई है तथा क्षेत्र के तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय में खासा इजाफा हो रहा है! कालीमठ मन्दिर के प्रबन्धक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि विद्वान आचार्यों व मन्दिर समिति द्वारा शारदीय नवरात्रों में आगामी दिनों में होनी वाली विशेष पूजाओ के कार्यक्रम तय कर दिये गये हैं! उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को रात्रि में काल रात्रि पूजन किया जायेगा तथा 21 अक्टूबर को रात्रि में कुण्ड प्रक्षालन, महाकाली उत्सव विग्रह, निशा पूजन, डोली दर्शन तथा रात्रि मेले का आयोजन किया जायेगा तथा 22 अक्टूबर को दिन में पूजन, 23 अक्टूबर को नवमी पूजन तथा दिन में भव्य मेले का आयोजन किया जायेगा तथा 24 अक्टूबर को दशहरा पूजन के साथ नवरात्र विसर्जन होगा! वेदपाठी रमेश चन्द्र भटट ने बताया कि सिद्धपीठ कालीमठ तीर्थ में भगवती दुर्गा के महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती तीनों रूपों की पूजा एक साथ होने से महाकाली तीर्थ में पूजा का अधिक महत्व है! पण्डित दिनेश चन्द्र गौड़ ने बताया कि सिद्धपीठ कालीमठ में युगों से प्रज्ज्वलित धुनी की भस्म धारण करने से मनुष्य को सभी सुखों की प्राप्ति होती है! पण्डित संजय भटट् ने बताया कि केदारखण्ड में सिद्धपीठ कालीमठ तीर्थ की महिमा का विस्तृत वर्णन किया गया है!

Previous Post

National Film Awards: उत्तराखंड की ‘पाताल ती’ और ‘एक था गांव’ फिल्मों को मिले अवॉर्ड..

Next Post

हिमाचली गायक कुलदीप के गीतों पर झूमे दर्शक

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में प्रशासन, पुलिस एवं सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों के समन्वित प्रयासों से शांतिपूर्ण समाधान,सभी निहंग सिख यात्री सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक अपने गंतव्य के लिए रवाना,श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
उत्तराखंड

June 23, 2026
नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में जिला प्रशासन-पुलिस सतर्क, श्री हेमकुंड साहिब एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारूअफवाहों पर ध्यान न दें, गुरुद्वारे में लंगर, अरदास एवं यात्री आवागमन सामान्य रूप से जारी

June 21, 2026
नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात
उत्तराखंड

नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात

June 21, 2026
बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल!!
उत्तराखंड

बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल!!

June 19, 2026
Next Post
हिमाचली गायक कुलदीप के गीतों पर झूमे दर्शक

हिमाचली गायक कुलदीप के गीतों पर झूमे दर्शक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (202)
  • उत्तराखंड (4,086)
  • कुमाऊं (100)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (307)
  • दुर्घटना (222)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (115)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (865)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

June 24, 2026
रुद्रप्रयाग…सतेराखाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

रुद्रप्रयाग…सतेराखाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 24, 2026
नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में प्रशासन, पुलिस एवं सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों के समन्वित प्रयासों से शांतिपूर्ण समाधान,सभी निहंग सिख यात्री सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक अपने गंतव्य के लिए रवाना,श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में प्रशासन, पुलिस एवं सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों के समन्वित प्रयासों से शांतिपूर्ण समाधान,सभी निहंग सिख यात्री सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक अपने गंतव्य के लिए रवाना,श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

June 23, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page