• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

भाई-बहन के ऊपर गिरी डीएवी कॉलेज की दीवार, बहन की मौत के बाद छात्रों का हंगामा

by पहाड़वासी
October 20, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


ब्यूरो-करनपुर स्थित डीएवी कॉलेज की पीछे की दीवार बृहस्पतिवार की रात अचानक भरभरा कर गिर गई। काॅलेज के आसपास घूम रहे भाई-बहन इसकी चपेट में आ गए। हादसे में बहन की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के मुताबिक सुषमिता तोमर पुरोला डिग्री कॉलेज में कनिष्क सहायक के पद पर कार्यरत थीं। हाल ही में उसकी नौकरी लगी थी। उसका भाई रघुवीर तोमर देहरादून में डीएवी में पढ़ता है। करनपुर क्षेत्र में ही कमरा लेकर रह रहा है। सुषमिता अपने भाई के यहां आई हुई थी। रात करीब साढ़े आठ बजे के करीब भाई-बहन करनपुर घूमने आए थे।
पैदल अपने कमरे की तरफ जा रहे थे तभी डीएवी कॉलेज की बैक वाली दीवार भरभरा कर गिर गई। दोनों इसकी चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सषमिता को मृत घोषित कर दिया।रघुवीर तोमर का इलाज चल रहा है। वह भी गंभीर रूप से घायल है। इंस्पेक्टर कोतवाली डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि दीवार काफी पुरानी थी। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया गया है।I
लड़की की मौत पर छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य से की इस्तीफे की मांग
दीवार गिरने से हुई लड़की की मौत पर एनआईसीयू, आर्यन व एबीवीपी छात्रसंगठन से जुड़े छात्रों ने देर रात डीएवी कॉलेज में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्राचार्य कार्लायल और मुख्य गेट के आगे नारेबाजी करते हुए प्राचार्य से इस्तीफे की मांग की।

छात्रों ने कहा, करीब डेढ़ महीने पहले ही कॉलेज प्रशासन को दीवार की हालत के बारे में बताया गया था। दीवार हादसे का कारण न बने इसके लिए छात्र समय रहते उसकी मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे। लेकिन कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की मांगों को अनदेखा करने का काम किया।यही वजह है कि कॉलेज प्रशासन की घोर लापरवाही की वजह से लड़की की मौत हो गई। छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा, इस संबंध में संबंधित शिक्षकों व अधिकरियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई या प्राचार्य की ओर से इस्तीफा नहीं दिया गया तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Previous Post

कोटद्वार में 26 नवंबर से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती, पढ़ें रैली का पूरा शेड्यूल

Next Post

प्रेस क्लब व हँस फाउंडेशन की ओर से मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन..

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

चिपलघाट में सेवा संकल्प शिविर, कैबिनेट मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
उत्तराखंड

चिपलघाट में सेवा संकल्प शिविर, कैबिनेट मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

September 28, 2026
कीर्तिनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
उत्तराखंड

कीर्तिनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

September 28, 2026
यूरोप में डॉ. केके गुप्ता का सम्मान, डेंटल इंप्लांट में उत्कृष्ट कार्य को मिली वैश्विक पहचान
उत्तराखंड

यूरोप में डॉ. केके गुप्ता का सम्मान, डेंटल इंप्लांट में उत्कृष्ट कार्य को मिली वैश्विक पहचान

September 27, 2026
देवप्रयाग संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्राओं से कथित छेड़खानी, शिक्षक पर पोक्सो समेत मुकदमा
उत्तराखंड

देवप्रयाग संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्राओं से कथित छेड़खानी, शिक्षक पर पोक्सो समेत मुकदमा

September 27, 2026
Next Post
प्रेस क्लब व हँस फाउंडेशन की ओर से मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन..

प्रेस क्लब व हँस फाउंडेशन की ओर से मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (221)
  • उत्तराखंड (4,332)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (404)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (881)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

चिपलघाट में सेवा संकल्प शिविर, कैबिनेट मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

चिपलघाट में सेवा संकल्प शिविर, कैबिनेट मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

September 28, 2026
कीर्तिनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

कीर्तिनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

September 28, 2026
भारी बारिश :श्रीनगर में रोके गए बदरीनाथ-केदारनाथ यात्री

भारी बारिश :श्रीनगर में रोके गए बदरीनाथ-केदारनाथ यात्री

September 27, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page