• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

गंगोत्री व यमुनोत्री में तीर्थ यात्रियों का नया रिकार्ड, खिले हुए हैं व्यापारियों के चेहरे; कपाट बंद होने में 20 दिन शेष

by पहाड़वासी
October 22, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


उत्तरकाशी: इस वर्ष चारधाम यात्रा नित नए प्रतिमान गढ़ रही है। खासकर गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा की तस्वीर ही बदल गई है। गंगोत्री धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा जहां तेजी से नौ लाख की ओर बढ़ रहा है, वहीं यमुनोत्री धाम में भी पहली बार सात लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। इससे तीर्थ पुरोहितों के साथ यात्रा से जुड़े व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। अभी दोनों धाम के कपाट बंद होने में 20 दिन का समय शेष है, लिहाजा तीर्थ यात्रियों की संख्या का और अधिक बढ़ना तय है।

22 अप्रैल को खोले गए थे धाम के कपाट
इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोले गए थे। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद तो यात्रा सरपट दौड़ पड़ी। हालांकि, वर्षाकाल के दौरान हाईवे अवरुद्ध रहने से यात्रा बाधित हुई, लेकिन वर्षाकाल के बाद फिर तीर्थ यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है।

कोविड से पहले और वर्ष 2013 की आपदा के बाद वर्ष 2019 में अच्छी यात्रा चली। तब गंगोत्री धाम में 5.30 लाख और यमुनोत्री धाम में 4.66 लाख तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए। जबकि, वर्ष 2022 में 6.24 लाख तीर्थयात्री गंगोत्री और 4.85 लाख यमुनोत्री दर्शन को पहुंचे।

इस सीजन में काफी हद तक हो चुकी नुकसान की भरपाई
होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा कहते हैं कि इस बार यात्रा बढ़ने से व्यापार भी पटरी पर लौटा है। कोविड के कारण व्यापार को जो नुकसान पहुंचा था, उसकी भी काफी हद तक भरपाई इस सीजन में हो गई। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि वर्ष 2013 की आपदा और कोविड काल के बाद से यह पहला सीजन है, जब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्री उमड़ रहे हैं।

वर्षवार गंगोत्री व यमुनोत्री धाम पहुंचे तीर्थयात्री
वर्ष – गंगोत्री – यमुनोत्री

2023 – 8,58,255 – 7,02,931 (21 अक्टूबर तक)

2022 – 6,24,451 – 4,85,635

2019 – 5,30,097 – 4,66,699

2018 – 4,77,975 – 3,93,943

2017 – 4,10,642 – 3,97,100

2016 – 2,87,679 – 1,60,563

2015 – 1,60,701 – 1,23,260

2014 – 59,704 – 38,244

2013 – 2,06,456 – 2,38,140

बदरी-केदार पहुंच चुके 33.58 लाख तीर्थयात्री
इस बार बाबा केदार के दर्शन को सबसे अधिक तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। यात्री संख्या के मामले में केदारनाथ धाम ने पहली बार बदरीनाथ धाम को भी पीछे छोड़ दिया है। केदारनाथ धाम अब तक 17,44,917 तीर्थयात्री पहुंचे हैं, जबकि बदरीनाथ धाम पहुंचने वालों की संख्या 16,13,775 है। यह केदारनाथ से 1,31,142 कम है

Previous Post

ऋषिकेश में फायर झोंकने वाले गढ़वाल विवि के चार छात्र गिरफ्तार, हॉकी स्टिक से था व्यक्ति को पीटा

Next Post

910 मीटर लंबी सुरंग दीपावली पर हो जाएगी आरपार, दोनों छोर पर तेजी जारी है निर्माण कार्य

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सूक्ष्म सिंचाई तकनीक से महिला कृषक बनी आत्मनिर्भर! कम पानी में अधिक उत्पादन कर बिछना देवी ने उदाहरण किया पेश….
उत्तराखंड

सूक्ष्म सिंचाई तकनीक से महिला कृषक बनी आत्मनिर्भर! कम पानी में अधिक उत्पादन कर बिछना देवी ने उदाहरण किया पेश….

October 14, 2025
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 और विशेषज्ञ चिकित्सक,संविदा फैकल्टी के तैनाती प्रस्ताव को मिला चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ रावत का अनुमोदन
उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 और विशेषज्ञ चिकित्सक,संविदा फैकल्टी के तैनाती प्रस्ताव को मिला चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ रावत का अनुमोदन

October 13, 2025
गायक पप्पू कार्की के आश्रितों को मिलेंगे 90 लाख रुपये,हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी की अपील की खारिज
उत्तराखंड

गायक पप्पू कार्की के आश्रितों को मिलेंगे 90 लाख रुपये,हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी की अपील की खारिज

October 9, 2025
उत्तरकाशी में प्रतिबंधित काजल-काठ की लकड़ी के दो तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में प्रतिबंधित काजल-काठ की लकड़ी के दो तस्कर गिरफ्तार

October 8, 2025
Next Post
910 मीटर लंबी सुरंग दीपावली पर हो जाएगी आरपार, दोनों छोर पर तेजी जारी है निर्माण कार्य

910 मीटर लंबी सुरंग दीपावली पर हो जाएगी आरपार, दोनों छोर पर तेजी जारी है निर्माण कार्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (172)
  • उत्तराखंड (3,750)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (149)
  • दुर्घटना (203)
  • देश-विदेश (109)
  • धार्मिक (93)
  • पर्यटन (220)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (794)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (198)
  • स्वास्थ्य (72)

Recent.

सूक्ष्म सिंचाई तकनीक से महिला कृषक बनी आत्मनिर्भर! कम पानी में अधिक उत्पादन कर बिछना देवी ने उदाहरण किया पेश….

सूक्ष्म सिंचाई तकनीक से महिला कृषक बनी आत्मनिर्भर! कम पानी में अधिक उत्पादन कर बिछना देवी ने उदाहरण किया पेश….

October 14, 2025
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 और विशेषज्ञ चिकित्सक,संविदा फैकल्टी के तैनाती प्रस्ताव को मिला चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ रावत का अनुमोदन

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 और विशेषज्ञ चिकित्सक,संविदा फैकल्टी के तैनाती प्रस्ताव को मिला चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ रावत का अनुमोदन

October 13, 2025
गायक पप्पू कार्की के आश्रितों को मिलेंगे 90 लाख रुपये,हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी की अपील की खारिज

गायक पप्पू कार्की के आश्रितों को मिलेंगे 90 लाख रुपये,हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी की अपील की खारिज

October 9, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page