• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

910 मीटर लंबी सुरंग दीपावली पर हो जाएगी आरपार, दोनों छोर पर तेजी जारी है निर्माण कार्य

by पहाड़वासी
October 22, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-जिला मुख्यालय में ऋषिकेश-बदरीनाथ व रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग को जोड़ने के लिए निर्माणाधीन 910 मीटर लंबी सुरंग दीपावली पर्व पर आरपार कर दी जाएगी। कार्यदायी संस्था की ओर से सुरंग के दोनों छोर पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।साथ ही इस पुल को दोनों हाईवे से जोड़ने के लिए अलकनंदा नदी पर 200 मीटर लंबे पुल निर्माण के लिए एबेडमेंट खुदाई अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस परियोजना को जून 2025 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ऑलवेदर रोड परियोजना के दूसरे चरण में इस महत्वाकांक्षी सुरंग का निर्माण किया जा रहा है।
बीते वर्ष तीन दिसंबर को कार्यदायी संस्था ने भूमि पूजन के साथ सुरंग का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। 910 मीटर लंबी सुरंग में से अभी तक 850 मीटर खुदाई हो चुकी है। सुरंग के बनने से गौरीकुंड हाईवे का बदरीनाथ हाईवे से जहां सीधा संपर्क हो जाएगा। वहीं, केदारनाथ तिराहे से बेलणी पुल तक यात्राकाल व अन्य समय पर लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
खास बात है कि सुरंग व पुल बनने से अगस्त्यमुनि ब्लॉक के तल्लानागपुर, धनपुर, रानीगढ़ पट्टी के गांवों का गौरीकुंड राजमार्ग से सीधा संपर्क हो जाएगा। साथ ही जखोली ब्लॉक के भरदार सहित केदारघाटी के लोगों की जिला कार्यालय, विकास भवन, सीएमओ कार्यालय तक आवाजाही सुलभ हो जाएगी। यह सुरंग पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण होगी।
बीआरओ ने 2008-09 में तैयार किया प्रस्ताव
जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में यात्राकाल में लगने वाले जाम व सुरक्षित यातायात को लेकर बीआरओ ने वर्ष 2008-09 में सुरंग निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को भेजा था। वर्ष 2016 में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने मंजूरी दी। इसके बाद तीन चरणों में सुरंग निर्माण का सर्वेक्षण किया गया। सर्वे की रिपोर्ट पर वर्ष 2019 में भारत सरकार ने सुरंग निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुए इसे ऑलवेदर रोड परियोजना के दूसरे चरण में शामिल किया। साथ ही सुरंग और अलकनंदा नदी पर पुल निर्माण के लिए 200 करोड़ की सैद्धांतिक स्वीकृति भी दी। जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद अंतिम डीपीआर के आधार पर सुरंग व पुल निर्माण का बजट 156 करोड़ कर दिया गया।
बेलणी पुल से दबाव होगा कम
सुरंग और पुल के निर्माण से केदारघाटी व केदारनाथ को जोड़ने वाले बेलणी पुल से भी वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। वर्तमान में इसी पुल से केदारनाथ यात्रा का संचालन हो रहा है, लेकिन पुल काफी जर्जर है, जिससे भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी है। एनएच द्वारा पुल की मरम्मत की गई है। आगामी समय में इसकी भार क्षमता भी बढ़ाई जानी है।
वहीं अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड, रुद्रप्रयाग निर्भय सिंह ने बताया 910 मीटर लंबी सुरंग को दीपावली पर आरपार कर दिया जाएगा। अभी तक दोनों छोर से 850 मीटर खुदाई हो चुकी है। साथ ही अलकनंदा नदी पर पुल निर्माण के लिए एंबेडमेंट की खुदाई भी अंतिम चरण में चल रहा है। पुल का निर्माण जून 2025 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Previous Post

गंगोत्री व यमुनोत्री में तीर्थ यात्रियों का नया रिकार्ड, खिले हुए हैं व्यापारियों के चेहरे; कपाट बंद होने में 20 दिन शेष

Next Post

Uttarakhand Police का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक, डीपी में लगाई युवती की अश्लील फोटो..

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत!!
उत्तराखंड

भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत!!

May 7, 2026
छात्रों तक नशा पहुँचाने वाले मुख्य कड़ी को चमोली पुलिस ने किया सलाखों के पीछे
अपराध

छात्रों तक नशा पहुँचाने वाले मुख्य कड़ी को चमोली पुलिस ने किया सलाखों के पीछे

May 6, 2026
उत्तराखंड: 16 वर्षीय बालिका के साथ तीन युवकों द्वारा किया गया सामूहिक बलात्कार। पुलिस ने बालिका को सुरक्षित बरामद कर कराया उसका मेडिकल । बीमार पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोक्सो, रेप व अन्य जघन्य अपराधों में किया मामला दर्ज। महिला एसआई प्रियंका को सौंपी जांच। घटना से पूरे क्षेत्र में फेली सनसनी।

STF का बड़ा शिकंजा,डेढ़ करोड़ के हाथी दांत के साथ तस्कर दबोचे
उत्तराखंड

STF का बड़ा शिकंजा,डेढ़ करोड़ के हाथी दांत के साथ तस्कर दबोचे

May 6, 2026
Next Post
Uttarakhand Police का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक, डीपी में लगाई युवती की अश्लील फोटो..

Uttarakhand Police का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक, डीपी में लगाई युवती की अश्लील फोटो..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (192)
  • उत्तराखंड (3,986)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (253)
  • दुर्घटना (212)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (107)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (838)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (220)
  • स्वास्थ्य (77)

Recent.

भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत!!

भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत!!

May 7, 2026
छात्रों तक नशा पहुँचाने वाले मुख्य कड़ी को चमोली पुलिस ने किया सलाखों के पीछे

छात्रों तक नशा पहुँचाने वाले मुख्य कड़ी को चमोली पुलिस ने किया सलाखों के पीछे

May 6, 2026
उत्तराखंड: 16 वर्षीय बालिका के साथ तीन युवकों द्वारा किया गया सामूहिक बलात्कार। पुलिस ने बालिका को सुरक्षित बरामद कर कराया उसका मेडिकल । बीमार पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोक्सो, रेप व अन्य जघन्य अपराधों में किया मामला दर्ज। महिला एसआई प्रियंका को सौंपी जांच। घटना से पूरे क्षेत्र में फेली सनसनी।

उत्तराखंड: 16 वर्षीय बालिका के साथ तीन युवकों द्वारा किया गया सामूहिक बलात्कार। पुलिस ने बालिका को सुरक्षित बरामद कर कराया उसका मेडिकल । बीमार पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोक्सो, रेप व अन्य जघन्य अपराधों में किया मामला दर्ज। महिला एसआई प्रियंका को सौंपी जांच। घटना से पूरे क्षेत्र में फेली सनसनी।

May 6, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page