उत्तरकाशी-शीतलहर तथा बर्फ के बीच मां यमुना और श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज भैयादूज पर बंद हुए। यमुनोत्री में मां यमुना के कपाट बंद होने से पहले शनि देव की डोली खरसाली से रवाना हुई। इनके अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शनि देव की डोली के साथ यमुनोत्री धाम पहुंची। जहां भैया दूज पर यमुना स्नान के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कपाट बंद हुए।