• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सिलक्यारा हादसे में राहत भरी खबरें आई सामने

by पहाड़वासी
November 21, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

उत्तरकाशी -टनल हादसे के 10वें दिन यानी आज कई राहत भरी खबरें सामने आई हैं। सुबह एक ओर जहां आधुनिक कैमरों की मदद से सुरंग में फंसे श्रमिकों का हाल जाना गया, वहीं शाम होते-होते ऑगर मशीन ने भी ड्रिलिंग शुरू कर दी है। बीते 12 नवंबर की सुबह उत्तरकाशी में एनएच पर निर्माणाधीन सुरंग टूटने से यूपी, उड़ीसा, हिमाचल, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के 41 श्रमिक भीतर फंस गए थे। तमाम कोशिशों के बाद भी अब तक उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका है। इस बीच मंगलवार का दिन फंसे हुए लोगों और उनके परिजनों सहित देशवासियों के लिए मंगलकारी खबर लाया है। दिल्ली से मंगाए गए एंडोस्कोपिक कैमरों को आज सुबह सुरंग के भीतर पहुंचाकर फंसे लोगों की तस्वीरों के जरिए उनकी स्थिति सामने लाने में बड़ी कामयाबी मिली थी। शाम होते-होते अमेरिका निर्मित एडवांस ऑगर मशीन ने भी पूरी ताकत के साथ ड्रिलिंग शुरू कर बड़ी राहत पहुंचाई है।
ये बोले, राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण के सदस्य। Uttarkashi Tunnel Rescue
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन भी मौके पर हैं। उन्होंने कहा कि सुरंग के भीतर पर्याप्त पानी, ऑक्सीजन और रोशनी की व्यवस्था की गई है। बताया कि जिन राज्यों के श्रमिक फंसे हैं, वहां के प्रशासन से लगातार संपर्क किया जा रहा है। जानकारी दी कि फंसे श्रमिकों के परिजन वहां लगाए गए चार इंच के पाइप के जरिए अपनों से बात कर रहे हैं।
केंद्र ने टीवी चैनलों को दी ये एडवाइजरी। Uttarkashi Tunnel Rescue
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टीवी चैनलों को सलाह दी है कि वह उत्तरकाशी सुरंग हादसे के मामले को सनसनीखेज न बनाएं। सनसनीखेज बनाने से फंसे लोगों के परिजनों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।
ऑगर मशीन से ही सफलता मिलने की उम्मीद। Uttarkashi Tunnel Rescue
सिलक्यारा सुरंग के अंदर खाने की सप्लाई के लिए छह इंच का पाइप आरपार होने के जो सकारात्मक नतीजे आएं हैं उससे बचाव अभियान से जुड़ी सभी एजेंसियां व जिला प्रशासन उत्साहित हैं। अब सभी को ऑगर मशीन से ही रेस्क्यू में सफलता मिलने की उम्मीद है, ऐसे में अन्य प्लान पर काम धीमा हो गया है। मंगलवार को अमेरिकी ऑगर मशीन से यहां दोबारा ड्रिलिंग का काम शुरू किया गया। जिससे 820 एमएम व्यास के पाइप मलबे में डाले जा रहे हैं। इन पाइपों को पूर्व में डाले गए 900 एमएम के पाइपों के अंदर से ही भेजा रहा है। सुरंग के अंदर काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि पुरानी व नई मिलाकर अब तक कुल 35 मीटर तक ड्रिल हो चुकी है। जिससे सभी लोगों में सुरंग के अंदर ऑगर मशीन से ही खुशखबरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इसके चलते बाकी प्लान पर काम धीमी गति से हो रहे हैं।

Previous Post

मुख्यमंत्री धामी का अधिकारियों को अल्टिमेटम, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई..

Next Post

युवतियों में हुआ झगड़ा मारपीट तक पहुंचा, खूब चले जूते चप्पल, वीडियो वायरल

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

मिलावट-जमाखोरी पर चल रहा चाबुक, अभियान तेज,सीएम धामी के निर्देश पर प्रत्येक जिले में सरकारी मशीनरी कर रही कार्रवाई-सभी डीएम को एक सप्ताह तक अभियान चलाने के निर्देश-मंडलायुक्तों के कंधों पर डाला गया माॅनिटरिंग का दायित्व
उत्तराखंड

August 25, 2026
90 किलो गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा,श्रीनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तारएंबुलेंस चालक से पूछताछ के बाद रुद्रप्रयाग और श्रीनगर से दबोचे गए सप्लायर व सह आरोपी
उत्तराखंड

90 किलो गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा,श्रीनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तारएंबुलेंस चालक से पूछताछ के बाद रुद्रप्रयाग और श्रीनगर से दबोचे गए सप्लायर व सह आरोपी

August 24, 2026
जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड

जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन

August 24, 2026
150.43 लाख की लागत से खड़ोली तल्लि-थापला मोटर मार्ग के दूसरे चरण का विधायक विनोद कण्डारी ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड

150.43 लाख की लागत से खड़ोली तल्लि-थापला मोटर मार्ग के दूसरे चरण का विधायक विनोद कण्डारी ने किया शिलान्यास

August 24, 2026
Next Post
युवतियों में हुआ झगड़ा मारपीट तक पहुंचा, खूब चले जूते चप्पल, वीडियो वायरल

युवतियों में हुआ झगड़ा मारपीट तक पहुंचा, खूब चले जूते चप्पल, वीडियो वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (217)
  • उत्तराखंड (4,251)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (359)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

मिलावट-जमाखोरी पर चल रहा चाबुक, अभियान तेज,सीएम धामी के निर्देश पर प्रत्येक जिले में सरकारी मशीनरी कर रही कार्रवाई-सभी डीएम को एक सप्ताह तक अभियान चलाने के निर्देश-मंडलायुक्तों के कंधों पर डाला गया माॅनिटरिंग का दायित्व

मिलावट-जमाखोरी पर चल रहा चाबुक, अभियान तेज,सीएम धामी के निर्देश पर प्रत्येक जिले में सरकारी मशीनरी कर रही कार्रवाई-सभी डीएम को एक सप्ताह तक अभियान चलाने के निर्देश-मंडलायुक्तों के कंधों पर डाला गया माॅनिटरिंग का दायित्व

August 25, 2026
90 किलो गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा,श्रीनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तारएंबुलेंस चालक से पूछताछ के बाद रुद्रप्रयाग और श्रीनगर से दबोचे गए सप्लायर व सह आरोपी

90 किलो गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा,श्रीनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तारएंबुलेंस चालक से पूछताछ के बाद रुद्रप्रयाग और श्रीनगर से दबोचे गए सप्लायर व सह आरोपी

August 24, 2026
जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन

जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन

August 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page