• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

13 साल बाद युवाओं को आइस स्केटिंग में हुनर दिखाने का मिलेगा अवसर, रिंक की मरम्मत का काम शुरू

by पहाड़वासी
June 15, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -उत्तराखंड के युवाओं को आइस स्केटिंग रिंक में 13 साल बाद हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। इसके लिए सालों से बदहाल पड़े साउथ-ईस्टर्न एशिया के एकमात्र आइस स्केटिंग रिंक को संवारने का काम शुरू हो गया है।महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में बने देश के इस एकमात्र इंडोर रिंक में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय आयोजन होने थे, लेकिन इसके बनने के बाद एक आयोजन को छोड़ यहां न कोई आयोजन हुए और न ही खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। दरअसल, रिंक बनने के बाद इसे एक निजी कंपनी की ओर से संचालित किया जा रहा था, लेकिन इसी साल सरकार ने इसे संभालने का जिम्मा संभाला है। ऐसे में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद खत्म हुई आचार संहिता के साथ ही इस रिंक का कायाकल्प शुरू कर दिया गया है। ऐसे में खिलाड़ियों को उम्मीद है कि इस साल रिंक का लाभ उन्हें मिल सकता है।साल 2011 में साउथ-ईस्टर्न एशियन विंटर गेम्स के लिए 80 करोड़ रुपये की लागत से इस आइस स्केटिंग रिंक को बनाया गया था। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, मालदीव, श्रीलंका ने हिस्सा लिया था। आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यूली ने कहा, इसे दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि विश्वस्तरीय रिंक होने के बावजूद प्रदेश के खिलाड़ी दूसरे राज्यों में जाकर अभ्यास कर रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर रिंक के खुलने से खिलाड़ियों में उम्मीद जगी है कि उन्हें अपने राज्य में ही सुविधाएं मिलेंगी।
सीमेंट के ट्रैक पर करते हैं अभ्यास
उत्तराखंड में एकमात्र आइस स्केटिंग रिंक के बदहाल होने की वजह से वर्तमान में खिलाड़ी दूसरे राज्यों में अभ्यास करते हैं, लेकिन जो खिलाड़ी बाहर नहीं जा पाते वह सीमेंट के ट्रैक पर अभ्यास कर रहे हैं।

गुरु द्रोणाचार्य की मूर्ति भी बदहाल
स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रवेश द्वार से कुछ ही दूरी पर बनी गुरु द्रोणाचार्य की मूर्ति की हालत बदहाल है। आलम यह है कि रखरखाव के अभाव में मूर्ति के आसपास घास उग आई है। इतना ही नहीं मूर्ति का रंग उतर जाने के चलते भी मूर्ति को पहचाना भी नहीं जा रहा है।

Previous Post

बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्री की गौचर पीएचसी ले जाते समय मौत

Next Post

जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वृक्षारोपण कर मनाया जल उत्सव कार्यक्रम,रुद्रप्रयाग जल संरक्षण अभियान को बनाने में सभी की सहभागिता जरूरी:चौधरी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

मृत्यु के बाद भी मानव सेवा की मिसाल बने कीर्तिनगर ब्लॉक के कुलेड़ी थाती डागर निवासी 82 वर्षीय कलम सिंह
उत्तराखंड

मृत्यु के बाद भी मानव सेवा की मिसाल बने कीर्तिनगर ब्लॉक के कुलेड़ी थाती डागर निवासी 82 वर्षीय कलम सिंह

August 19, 2026
रानीचौरी परिसर से किसानों तक उपलब्ध कराया जा रहा जैव.नियंत्रण का वैज्ञानिक समाधान
उत्तराखंड

रानीचौरी परिसर से किसानों तक उपलब्ध कराया जा रहा जैव.नियंत्रण का वैज्ञानिक समाधान

August 18, 2026
लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मेहर गांव में मकान ढहने से मासूम की मौत; दो की तलाश जारी
उत्तराखंड

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मेहर गांव में मकान ढहने से मासूम की मौत; दो की तलाश जारी

August 18, 2026
बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण की उत्सव विग्रह डोली मां नंदा से भेंट करने पहुंची बामणी गांव  , श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
उत्तराखंड

बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण की उत्सव विग्रह डोली मां नंदा से भेंट करने पहुंची बामणी गांव , श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

August 17, 2026
Next Post
जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वृक्षारोपण कर मनाया जल उत्सव कार्यक्रम,रुद्रप्रयाग जल संरक्षण अभियान को बनाने में सभी की सहभागिता जरूरी:चौधरी

जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वृक्षारोपण कर मनाया जल उत्सव कार्यक्रम,रुद्रप्रयाग जल संरक्षण अभियान को बनाने में सभी की सहभागिता जरूरी:चौधरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (217)
  • उत्तराखंड (4,233)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (358)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

मृत्यु के बाद भी मानव सेवा की मिसाल बने कीर्तिनगर ब्लॉक के कुलेड़ी थाती डागर निवासी 82 वर्षीय कलम सिंह

मृत्यु के बाद भी मानव सेवा की मिसाल बने कीर्तिनगर ब्लॉक के कुलेड़ी थाती डागर निवासी 82 वर्षीय कलम सिंह

August 19, 2026
रानीचौरी परिसर से किसानों तक उपलब्ध कराया जा रहा जैव.नियंत्रण का वैज्ञानिक समाधान

रानीचौरी परिसर से किसानों तक उपलब्ध कराया जा रहा जैव.नियंत्रण का वैज्ञानिक समाधान

August 18, 2026
लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मेहर गांव में मकान ढहने से मासूम की मौत; दो की तलाश जारी

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मेहर गांव में मकान ढहने से मासूम की मौत; दो की तलाश जारी

August 18, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page