• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

एक साल बाद पुलिस कर्मियों की शर्मनाक करतूत उजागर, केदारनाथ दर्शन को आई युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला, चौकी प्रभारी केदारनाथ और दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एसपी ने किया सस्पेंड

by पहाड़वासी
July 4, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में मित्र पुलिस की अश्लील हरकतें एक साल बाद उजागर हुई हैं। केदारनाथ दर्शन के दौरान एक युवती को महिला पुलिस कैंप में रोककर शराब के नशे में दरोगा द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। युवती ने चैकी इंचार्ज केदारनाथ पर भी महिला पुलिस कैंप का दरवाजा बंद करने का आरोप लगाया है। युवती मध्य प्रदेश से केदारनाथ धाम दर्शन के लिए आयी थी। अब एक साल बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर चौकी प्रभारी के साथ दरोगा को भी सस्पेंड किया गया है।जानकारी के अनुसार बीते साल मई 2023 में मध्य प्रदेश की एक महिला यात्री केदारनाथ दर्शनों को आई थी। बताया जा रहा है कि महिला के रहने की व्यवस्था के लिए महिला के किसी परिचित ने चौकी इंचार्ज केदारनाथ को मदद करने के लिए फोन किया। चौकी इंचार्ज ने केदारनाथ में ही तैनात दरोगा को महिला के रहने की उचित व्यवस्था की जिम्मेदारी दी, मगर दरोगा ने महिला को पुलिस कैंप में ऐसी जगह ठहराया, जहां वह महिला से छेड़खानी कर सकें। दरोगा ने महिला के साथ छेड़खानी की। सूत्रों के मुताबकि महिला ने मामले की रुद्रप्रयाग पुलिस को शिकायत नहीं दी, जबकि अपने घर लौटकर उत्तराखंड सीएम हेल्पलाइन और डीजीपी को शिकायत पहुंचाई। इधर, पुलिस के अनुसार महिला द्वारा जो नाम बताए गए वे कुछ अलग थे। जिससे जांच में लम्बा समय लगा। बाद में पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने 28 जून 2024 को महिला से छेड़खानी के मामले में कोतवाली सोनप्रयाग में मुकदमा दर्ज कर दिया है, जबकि चौकी इंचार्ज मंजुल रावत और तत्कालीन दरोगा कुलदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डाॅ विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। अपराधी बाहर का हो या घर का, पुलिस इस तरह के मामलों में सख्त कार्यवाही करेगी। प्रथम दृष्टया महिला की शिकायत पर सोनप्रयाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है, जबकि आरोपी चौकी इंचार्ज और दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।

Previous Post

गौचर निवासी प्रसंश रावत का IIT Bombay के लिए हुआ चयन

Next Post

जोशीमठ के हरिओम रावत बने राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर,लोकसेवा आयोग के माध्यम से हुआ चयन,परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी के लहर

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक, व्यापारियों की आपत्तियों के समाधान तक नहीं लिया जाएगा कमर्शियल टैक्स: महापौर आरती भंडारी
उत्तराखंड

स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक, व्यापारियों की आपत्तियों के समाधान तक नहीं लिया जाएगा कमर्शियल टैक्स: महापौर आरती भंडारी

July 24, 2026
कालीशिला में हृदयाघात से अचेत हुए गुजरात के श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट
उत्तराखंड

कालीशिला में हृदयाघात से अचेत हुए गुजरात के श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट

July 24, 2026
क्रेशर प्लांट पर अचानक पहुंच गये अपर जिलाधिकारी, निरीक्षण पर मिली कमियां,विस्तृत जांच के निर्देश  जारी
उत्तराखंड

क्रेशर प्लांट पर अचानक पहुंच गये अपर जिलाधिकारी, निरीक्षण पर मिली कमियां,विस्तृत जांच के निर्देश जारी

July 24, 2026
दो साल पहले फंदा लगाकर किया था गुलदार का शिकार, खाल बेचने से पहले तस्कर गिरफ्तार
अपराध

दो साल पहले फंदा लगाकर किया था गुलदार का शिकार, खाल बेचने से पहले तस्कर गिरफ्तार

July 24, 2026
Next Post
जोशीमठ के हरिओम रावत बने राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर,लोकसेवा आयोग के माध्यम से हुआ चयन,परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी के लहर

जोशीमठ के हरिओम रावत बने राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर,लोकसेवा आयोग के माध्यम से हुआ चयन,परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी के लहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (210)
  • उत्तराखंड (4,159)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (341)
  • दुर्घटना (225)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (119)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (80)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (875)
  • शिक्षा (112)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम पहुंचे एक लाख चौबीस हजार पार दर्शनार्थी

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम पहुंचे एक लाख चौबीस हजार पार दर्शनार्थी

July 24, 2026
स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक, व्यापारियों की आपत्तियों के समाधान तक नहीं लिया जाएगा कमर्शियल टैक्स: महापौर आरती भंडारी

स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक, व्यापारियों की आपत्तियों के समाधान तक नहीं लिया जाएगा कमर्शियल टैक्स: महापौर आरती भंडारी

July 24, 2026
कालीशिला में हृदयाघात से अचेत हुए गुजरात के श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट

कालीशिला में हृदयाघात से अचेत हुए गुजरात के श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट

July 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page