• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रुद्रप्रयाग पहुंचे महेंद्र भट्ट,कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

by पहाड़वासी
August 30, 2022
in उत्तराखंड, राजनीति, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रुद्रप्रयाग जनपद मुख्यालय पहुंचने पर महेन्द्र भट्ट का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चैधरी के साथ ही केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया।


मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के आगमन की खुशी में भाजपा वरिष्ठ नेता जनपद की सीमा खांकरा में उनके स्वागत में एकत्रित हुए। इसके बाद यहां से भाजपा प्रदेश के साथ वरिष्ठ नेता गुलाबराय स्थित भाजपा कार्यालय में पहुंचे। यहां पहुंचने पर पहले से सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके आगमन पर पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद सम्मलेन का आयोजन किया गया। सम्मलेन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि जो प्यार और स्नेह रुद्रप्रयाग और चमोली की जनता से उन्हें मिला है, वह उसके लिए आजीवन आभारी रहेंगे। प्रदेश के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं और हर वर्ग के विकास को लेकर हमारी सरकार कृत संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान है। छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

सम्मेलन के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है। फर्जी भर्तियों की जांच की जा रही है और जिस तरीके से जांच चल रही है, ऐसा कोई भी नहीं सोच सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जांच की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार में कई घोटाले हुए हैं, उनकी भी जांच की जा रही है। सीएम धामी पूरी जांच करवा रहे हैं। जांच की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं। उत्तराखण्ड में कोई ऐसा नहीं सोच सकता, जिस तरीके से जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाये जाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच को लेकर गठित एसआईटी के अच्छे परिणाम आ रहे हैं।
कैबिनेट विस्तार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में सामूहिकता से निर्णय लिये जाते हैं। रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। जल्द ही तीन नामों पर मुहर लगेगी। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को भी दायित्व बांटे जायेंगे। दायित्व बांटे जाने को लेकर मुख्यमंत्री के सामने इस विषय को रखा गया है। हरिद्वार पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा को जनता का भारी बहुमत मिलेगा। भाजपा के प्रति जनता का  जो विश्वास बना है, वह जीत का परचम फहराएगा।
वहीं रुद्रप्रयाग में अविश्वास आने के बाद खाली हुई जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के सीट के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर पिछली बार भी भाजपा का व्यक्ति था और फिर से भाजपा का ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगा। इसके लिए रणनीति की जा रही है। 

Previous Post

भर्ती घोटालों के विरोध में रुद्रप्रयाग कॉंग्रेस ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

Next Post

पाण्डवाज ग्रुप के संस्थापक प्रेम मोहन डोभाल को मंदाकिनी सम्मान से किया गया सम्मानित

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

कैबिनेट मंत्री ने ली बैकुंठ मेला तैयारियों की बैठक,बैकुंठ चतुर्दशी मेला श्रीनगर की सांस्कृतिक पहचान:डॉ धन सिंह,कैबिनेट मंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ मेले को भव्य बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री ने ली बैकुंठ मेला तैयारियों की बैठक,बैकुंठ चतुर्दशी मेला श्रीनगर की सांस्कृतिक पहचान:डॉ धन सिंह,कैबिनेट मंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ मेले को भव्य बनाने के दिए निर्देश

October 25, 2025
दुखद :खबर- प्रसव के बाद महिला की मौत,परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप
उत्तराखंड

दुखद :खबर- प्रसव के बाद महिला की मौत,परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

October 25, 2025
चमोली जिले में बड़ा हादसा,कार दुर्घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड

चमोली जिले में बड़ा हादसा,कार दुर्घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

October 23, 2025
क़ल भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के क़पाट
उत्तराखंड

क़ल भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के क़पाट

October 22, 2025
Next Post
पाण्डवाज ग्रुप के संस्थापक प्रेम मोहन डोभाल को मंदाकिनी सम्मान से किया गया सम्मानित

पाण्डवाज ग्रुप के संस्थापक प्रेम मोहन डोभाल को मंदाकिनी सम्मान से किया गया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (172)
  • उत्तराखंड (3,756)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (149)
  • दुर्घटना (204)
  • देश-विदेश (109)
  • धार्मिक (93)
  • पर्यटन (220)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (794)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (198)
  • स्वास्थ्य (72)

Recent.

कैबिनेट मंत्री ने ली बैकुंठ मेला तैयारियों की बैठक,बैकुंठ चतुर्दशी मेला श्रीनगर की सांस्कृतिक पहचान:डॉ धन सिंह,कैबिनेट मंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ मेले को भव्य बनाने के दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री ने ली बैकुंठ मेला तैयारियों की बैठक,बैकुंठ चतुर्दशी मेला श्रीनगर की सांस्कृतिक पहचान:डॉ धन सिंह,कैबिनेट मंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ मेले को भव्य बनाने के दिए निर्देश

October 25, 2025
दुखद :खबर- प्रसव के बाद महिला की मौत,परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

दुखद :खबर- प्रसव के बाद महिला की मौत,परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

October 25, 2025
चमोली जिले में बड़ा हादसा,कार दुर्घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

चमोली जिले में बड़ा हादसा,कार दुर्घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

October 23, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page