• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

केदारनाथ विस में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए होंगे ठोस प्रयास: आशा

by पहाड़वासी
November 15, 2024
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


ऊखीमठ। केदारनाथ विस उप चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने गणेश नगर एवं परकंडी क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर जनसंपर्क कर वोट की अपील की। उन्होंने कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखते हुए सरकार के विकास कार्यों के पक्ष में मतदान की अपील की।
केदारनाथ विस उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने धारतोंदला, जहंगी, पिल्लू, अजयपुर, ओरिंग, ठान, धरसाल, ध्रुव नगर, परकंडी, भींगी, तनकिला, चौंडा, गर्वाली, पलद्वाड़ी, नहरा-कुनालिया और त्यूंग गांव में जनसंर्पक किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विस की सभी ग्राम पंचायतों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। कहा कि केदारनाथ के चौलाई के प्रसाद को बढ़ावा दिया जाएगा।

साथ ही यात्राकाल में महिला समूहों के उत्पादों को बाजार मिले, इसके लिए प्रत्येक बाजार, पड़ाव और धाम में स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय उत्पादों के साथ ही नगदी फसलों के उत्पादन पर भी जोर दिया जाएगा। साथ ही स्थानीय जलवायु के हिसाब से यहां फल व सब्जी उत्पादन के लिए भी कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान कम से कम हो, इसके लिए भी ग्रामीण स्तर पर धरातली कार्य किए जाएंगे। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही सामाजिक स्तर पर भी आगे लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विस के सभी महिला मंगल दलों का पंजीकरण कर उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

जनसंपर्क अभियान में लैंसडाउन के विधायक दलीप सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, डा. कुलदीप नेगी आजाद, जिला पंचायत सदस्य रीना बिष्ट, प्रवासी गणेश बिष्ट, मातबर सिंह राणा, मदन सिंह चौहान, छात्र नेता संतोष त्रिवेदी, निवास चमोला, दिपांशु विद्यार्थी, सोहित, सचिन नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद सेमवाल,सोनू बिष्ट , राजेन्द्र सिंह रावत, शक्ति सिंह रावत,विनोद रावत, कर्मवीर बत्र्वाल, अंजू नौटियाल सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous Post

बैकुंठ चतुर्दशी मेला :कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने किया राफ्टिंग का उद्घाटन

Next Post

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार -प्रसार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सूक्ष्म सिंचाई तकनीक से महिला कृषक बनी आत्मनिर्भर! कम पानी में अधिक उत्पादन कर बिछना देवी ने उदाहरण किया पेश….
उत्तराखंड

सूक्ष्म सिंचाई तकनीक से महिला कृषक बनी आत्मनिर्भर! कम पानी में अधिक उत्पादन कर बिछना देवी ने उदाहरण किया पेश….

October 14, 2025
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 और विशेषज्ञ चिकित्सक,संविदा फैकल्टी के तैनाती प्रस्ताव को मिला चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ रावत का अनुमोदन
उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 और विशेषज्ञ चिकित्सक,संविदा फैकल्टी के तैनाती प्रस्ताव को मिला चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ रावत का अनुमोदन

October 13, 2025
गायक पप्पू कार्की के आश्रितों को मिलेंगे 90 लाख रुपये,हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी की अपील की खारिज
उत्तराखंड

गायक पप्पू कार्की के आश्रितों को मिलेंगे 90 लाख रुपये,हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी की अपील की खारिज

October 9, 2025
उत्तरकाशी में प्रतिबंधित काजल-काठ की लकड़ी के दो तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में प्रतिबंधित काजल-काठ की लकड़ी के दो तस्कर गिरफ्तार

October 8, 2025
Next Post
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार -प्रसार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार -प्रसार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (172)
  • उत्तराखंड (3,750)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (149)
  • दुर्घटना (203)
  • देश-विदेश (109)
  • धार्मिक (93)
  • पर्यटन (220)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (794)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (198)
  • स्वास्थ्य (72)

Recent.

सूक्ष्म सिंचाई तकनीक से महिला कृषक बनी आत्मनिर्भर! कम पानी में अधिक उत्पादन कर बिछना देवी ने उदाहरण किया पेश….

सूक्ष्म सिंचाई तकनीक से महिला कृषक बनी आत्मनिर्भर! कम पानी में अधिक उत्पादन कर बिछना देवी ने उदाहरण किया पेश….

October 14, 2025
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 और विशेषज्ञ चिकित्सक,संविदा फैकल्टी के तैनाती प्रस्ताव को मिला चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ रावत का अनुमोदन

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 और विशेषज्ञ चिकित्सक,संविदा फैकल्टी के तैनाती प्रस्ताव को मिला चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ रावत का अनुमोदन

October 13, 2025
गायक पप्पू कार्की के आश्रितों को मिलेंगे 90 लाख रुपये,हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी की अपील की खारिज

गायक पप्पू कार्की के आश्रितों को मिलेंगे 90 लाख रुपये,हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी की अपील की खारिज

October 9, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page