• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार -प्रसार

by पहाड़वासी
November 15, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेन्द्र भटट् ने केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव में सतेराखाल मण्डल के अन्तर्गत दशज्यूला व तत्ला नागपुर के विभिन्न गांवों में जन सभाये कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेन्द्र भटट् ने तल्ला नागपुर के सतेराखाल, मयकोटी, फलासी, क्यूडी व दशज्यूला क्षेत्र के बैजी काण्डई सहित विभिन्न गांवों में जन सभाओं को सम्बोधित करते कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश वासुदेव कुटुम्बकम का सन्देश लेकर आगे बढ़ रहा है तथा नारी शक्ति को आगे बढाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दर्जनों योजनाओं का संचालन हो रहा है जिसका लाभ हजारों महिलाओं को मिल चुका है। उन्होंने कहा कि 70 के दशक में रूद्रप्रयाग से लेकर पोखरी तक मात्र नागनाथ व मयकोटी मात्र दो विद्यालय थे मगर 11 वर्षों की अवधि में केन्द्र व प्रदेश सरकारों ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है तथा नौनिहालों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से कई विद्यालय को अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का दर्जा मिल चुका है।

उन्होंने कहा कि कहा कि भाजपा के शासनकाल में मोटर मार्गो का जाल बिछ चुका है तथा आज प्रदेश का 97 प्रतिशत आबादी वाला क्षेत्र यातायात से जुड़ गया है तथा गांवों से होने वाले पलायन पर रोक लगने के साथ स्थानीय उत्पादों को भी बढा़वा मिला है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2027 में कन्याकुमारी से बद्री केदार आने वाले तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों, सैलानियों व प्रकृति प्रेमियों को कर्णप्रयाग तक रेलवे का सफर मुहैया हो जायेगी जिसे चार धाम यात्रा में भारी इजाफा होने के साथ तीर्थाटन – पर्यटन व्यवसाय में भी वृद्धि होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट् ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अटल आयुष्यान कार्ड के जरिये लाखों गरीब लोग का मुफ्त इलाज हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा हर योजना का लाभ सीमान्त गांवों तक पहुंच रहा तथा मुख्यमंत्री द्वारा तुंगेश्वर मन्दिर फलासी के सौन्दर्यीकरण के लिए पूर्व में 25 लाख की घोषणा करने से तु़ंगेश्वर मन्दिर का चहुमुखी विकास होगा तथा तल्ला नागपुर के अन्य तीर्थ व पर्यटक स्थल भी पर्यटन मानचित्र पर अंकित होगे।

उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष झूठी अफवाह फैला कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है मगर जनता ने आगामी 20 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत से विजय बनाने का मन बना लिया है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट,जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्त्वाल, जयवर्धन काण्डपाल, प्रेम लाल टमटा, महामंत्री अर्जुन नेगी, प्रधान बबीता भण्डारी, अमित प्रदाली, मेहरवान सिंह रावत, सते सिंह नेगी, रोशनी देवी, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, मगन सिंह नेगी, दुर्गा करासी, दीपक नेगी, गोविन्द करासी, हेमा काण्डपाल, गम्भीर बिष्ट, लक्ष्मी नेगी, विमल बिष्ट, गोविन्द सिंह नेगी,सचेन्द्र रावत सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous Post

केदारनाथ विस में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए होंगे ठोस प्रयास: आशा

Next Post

मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सतपुली नयारघाटी में एडवेंचर फेस्टिवल का ट्रायल शुरू
उत्तराखंड

सतपुली नयारघाटी में एडवेंचर फेस्टिवल का ट्रायल शुरू

December 12, 2025
देवप्रयाग विस क्षेत्र की आठ सड़कों को केंद्र से मिली स्वीकृति
उत्तराखंड

देवप्रयाग विस क्षेत्र की आठ सड़कों को केंद्र से मिली स्वीकृति

December 12, 2025
गजल्ड में हिंसक/आदमखोर गुलदार ढेर, क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंध पूर्ववत जारी,मुख्यमंत्री के त्वरित निर्देशों तथा समन्वित प्रयास से गुलदार नियंत्रण अभियान सफल
उत्तराखंड

गजल्ड में हिंसक/आदमखोर गुलदार ढेर, क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंध पूर्ववत जारी,मुख्यमंत्री के त्वरित निर्देशों तथा समन्वित प्रयास से गुलदार नियंत्रण अभियान सफल

December 11, 2025
देवराड़ी तल्ली में घास लेने गयी महिला पर गुलदार ने किया हमला
उत्तराखंड

देवराड़ी तल्ली में घास लेने गयी महिला पर गुलदार ने किया हमला

December 10, 2025
Next Post
मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर

मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (173)
  • उत्तराखंड (3,805)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (160)
  • दुर्घटना (204)
  • देश-विदेश (109)
  • धार्मिक (93)
  • पर्यटन (221)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (799)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (198)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

सतपुली नयारघाटी में एडवेंचर फेस्टिवल का ट्रायल शुरू

सतपुली नयारघाटी में एडवेंचर फेस्टिवल का ट्रायल शुरू

December 12, 2025
देवप्रयाग विस क्षेत्र की आठ सड़कों को केंद्र से मिली स्वीकृति

देवप्रयाग विस क्षेत्र की आठ सड़कों को केंद्र से मिली स्वीकृति

December 12, 2025
गजल्ड में हिंसक/आदमखोर गुलदार ढेर, क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंध पूर्ववत जारी,मुख्यमंत्री के त्वरित निर्देशों तथा समन्वित प्रयास से गुलदार नियंत्रण अभियान सफल

गजल्ड में हिंसक/आदमखोर गुलदार ढेर, क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंध पूर्ववत जारी,मुख्यमंत्री के त्वरित निर्देशों तथा समन्वित प्रयास से गुलदार नियंत्रण अभियान सफल

December 11, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page