• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सार्वजनिक स्थल पर छवि धूमिल करने से व्यथित हूं- प्राचार्य डॉ रावत

by पहाड़वासी
November 19, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

बोले 25 वर्षो से शासकीय सेवा ईमानदारी व कर्मठता से करता आया हूं..

श्रीनगर। श्रीनगर बेस चिकित्सालय गेट पर मंगलवार को धरना देने के दौरान कांग्रेस नेता द्वारा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पर भ्रष्टाचार करने के आरोप को प्राचार्य डॉ सी एम एस रावत ने बेबुनियाद बताया।डॉ रावत ने कहा कि बिना तथ्यों व सबूतों के जनता के बीच फेसबुक लाईव कर मेरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाना बहुत ही गलत है। प्राचार्य ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर आकर जो मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया, उसे सुनकर में काफी व्यथित हूं। कहा कि मेरी धर्मपत्नी भी आयुर्वेद मे राजकीय चिकित्सक है। मेरे स्वर्गीय पिता भी स्वास्थ्य विभाग मे कार्यरत रहे। पूर्वजो ने बचपन से ही ईमानदारी, मेहनत व सेवा की शिक्षा का पाठ पढाया है। उसी राह पर वह खुद सतत हैं और रहेंगे।कहा कि आरोपकर्ता द्वारा जब तक आरोपों का खंडन नहीं किया जाता है तो मुझे मजबूर होकर वैधानिक कार्यवाही करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बताया कि गणेश गोदियाल के प्रति मेरा हमेशा से सम्मान भाव रहा है और हमेशा रहेगा। पर मेरे प्रति
सत्य से कोसो दूर शब्दों को कहना बहुत ही पीड़ादायक है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने कहा कि वह गत 25 वर्षो से शासकीय सेवा में कार्यरत हैं।कहा कि उन्होंने एम्स दिल्ली, मेरठ मेडिकल कालेज, हिमालयन हास्पिटल जालीग्रांट देहरादून जैसे प्रतिष्ठित संस्थानो मे कार्य किया है।डॉ रावत द्वारा राजकीय मेडिकल हल्द्वानी में 14 वर्षो की सेवा विभागाध्यक्ष, प्राचार्य/डीन के रूप में दी है।साथ ही हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की स्थापना से पीजी कक्षाएं प्रारंभ करने तक का महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। वर्तमान में वर्ष 2016 -17 से राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में प्राचार्य/डीन के रूप में अपने कार्य दायित्वों का ईमानदारी एवं कर्मठता से निर्वहन कर रहा हूं। कहा कि उत्तराखंड सरकार के पूर्ण सहयोग से मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एमबीबीएस की सीटें 100 से 150 हुई। जबकि पीजी कोर्स की 52 सीटों में वृद्धि हुई। संस्थान के समस्त विभागों में आधुनिक एवं बहुआयामी मशीनों से लैस कराया गया है।बताया कि उनके द्वारा कार्यरत चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल, व सर्पोटिंग स्टाफ व छात्र छात्राओं में अनुशासन लाया गया जिस कारण सभी अपना पूर्ण मनोयोग से सेवाए प्रदान कर रहे हैं।रूद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी और टिहरी जिलों के लोगों के साथ-साथ चारधाम यात्रा में आने वाले देश- विदेश के श्रद्धालुओं को चिकित्सकीय सेवाएं ईमानदारी से दी जा रही हैं। प्राचार्य ने कहा कि मेरी अपनी व्यक्तिगत छवि है और इस छवि को बिना किसी प्रमाणिकता के सार्वजनिक स्थान पर धूमिल करने का जो प्रयास किया गया, उसे सुनकर वह काफी हैरान परेशान हैं।

Previous Post

बैकुंठ चतुर्दशी मेला श्रीनगर: साहब सिंह रमोला और आकांक्षा रमोला के सुरों का बिखरा जादू

Next Post

केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा का चुनाव अभियान विकास कार्यों पर रहा जनता के बीच -अजेंद्र अजय

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे  खंडूरी:डॉ धन सिंह
उत्तराखंड

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे खंडूरी:डॉ धन सिंह

June 17, 2026
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
अपराध

कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

June 17, 2026
रुद्रप्रयाग  में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 17, 2026
छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
उत्तराखंड

छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

June 16, 2026
Next Post
केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा का चुनाव अभियान विकास कार्यों पर रहा जनता के बीच -अजेंद्र अजय

केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा का चुनाव अभियान विकास कार्यों पर रहा जनता के बीच -अजेंद्र अजय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (200)
  • उत्तराखंड (4,068)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (299)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (114)
  • धार्मिक (114)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (861)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे  खंडूरी:डॉ धन सिंह

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे खंडूरी:डॉ धन सिंह

June 17, 2026
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

June 17, 2026
रुद्रप्रयाग  में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 17, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page