• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग के डॉक्टर-स्टाफ ने निभाई देवदूत की भूमिका

by पहाड़वासी
November 25, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


ब्यूरो -डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप क्यों कहा जाता है इसकी नजीर जनपद रुद्रप्रयाग के डॉक्टरों ने पेश की है। जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग के एनेस्थेटिक डॉक्टर डॉ निर्देश कुमार की सूझबूझ और अन्य डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की त्वरित कार्रवाई से एक बेहद क्रिटिकल केस से जूझ रही महिला को नया जीवन मिल सका। महिला के लिए देवदूत बनकर आए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य लोगों को महिला के परिवार ने तो धन्यवाद दिया ही स्थानीय लोग भी खूब सराहना कर रहे हैं।

डॉ निर्देश की सूझबूझ से महिला को मिला नया जीवन

बीते रविवार रात कार्नुअल एक्टोपिक प्रेग्नेंसी (सीईपी) से जूझ रही 24 वर्षीय एक महिला को कर्णप्रयाग अस्पताल से श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया। एंबुलेंस का टेक्निकल स्टाफ रात करीब साढ़े 8 बजे ऑक्सीजन रिफिल करवाने के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में पहुंचा। इसी वक्त डॉ निर्देश एक मरीज को देखने के लिए जा रहे थे। एम्बुलेंस ड्राइवर एवं टेक्निकल स्टाफ से मरीज के बारे में पूछा तो उन्होंने स्थिति की गंभीरता बताते हुए अस्पताल से ऑक्सीजन जल्दी दिलाने में मदद मांगी। डॉ निर्देश ने ऑक्सीजन लेने के दौरान मरीज को वार्ड में रखने की सलाह देते हुए मरीज को अन्य अनिवार्य फ्ल्यूड चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की। फ्ल्यूड चढ़ाने के दौरान जब डॉ निर्देश को महिला की पल्स और बीपी नहीं मिली तो महिला की जान जाने के खतरे का अंदेशा भांपते हुए उन्होंने संबधित डॉक्टरों को सूचित कर राय मांगी। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सोनालिनी सिंह सहित अन्य डॉक्टरों ने एक मत से महिला को ईलाज देना तय किया। आनन- फानन में प्रेग्नेंसी एवं अन्य टेस्ट करवाए गए। महिला को दो यूनिट ब्लड चढ़ाने के बाद उनकी पल्स और बीपी कुछ सामान्य हुए। इसके बाद अल्ट्रासाउंड करने पर बच्चेदानी में बच्चे का कोई ट्रेस नहीं मिला तो डॉक्टरों ने कार्नुअल एक्टोपिक प्रेग्नेंसी (सीईपी) की संभावना देखते हुए महिला का ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन से ठीक पहले महिला के ब्लड ग्रुप का ब्लड नहीं मिलने की समस्या सामने आ गई। मौके पर मौजूद पैथोलॉजिस्ट डॉ मनीष कुमार ने बताया कि उनकी धर्मपत्नी का ब्लड ग्रुप महिला से मैच करता है। उन्होंने अपनी पत्नी डॉ श्वेतांगी जखमोला को केस की जानकारी दी तो वह तुरंत रक्तदान करने पहुंची। रात 11 बजे बाद महिला का ऑपरेशन शुरू हुआ ऑपरेशन में कार्नुअल एक्टोपिक प्रेग्नेंसी (सीईपी) मिली कई जगह पर फैलोपियन ट्यूब रप्चर (क्षतिग्रस्त) भी पाई गई और पेट में खून भी भरा हुआ था। महिला का ऑपरेशन सफल रहा और अब वह खतरे से बाहर है। नया जीवन मिलने पर उनके पूरे परिवार ने जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्टाफ को धन्यवाद दिया।
ऑपरेशन में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

निश्चेतक( एनेस्थेटिक) – डॉ निर्देश कुमार
स्त्री रोग विशेषज्ञ- डॉ सोनालिनी सिंह
नर्सिंग अधिकारी- छवि , अनुपम, आशा।
सहायक – पदमा, बबीता।
रक्तदाता- डॉ श्वेतांगी जखमोला
लैब टेक्नीशियन- पंकज वर्मा, प्रियंका

पर्यटन अधिकारी और एसडीएम रुद्रप्रयाग की त्वरित कार्रवाई से बची मरीज की जान

एक दूसरे मेडिकल इमर्जेंसी के केस में जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे और उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल की त्वरित कार्रवाई से एक मरीज का जीवन बच गया। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बीते रोज दोपहर करीब 12 बजे जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे को सूचना दी कि उनके क्षेत्र के एक व्यक्ति को मायोकार्डियल इंफ्रक्शन (एमआई) हो गया है और रुद्रप्रयाग में एक निजी अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा है जहां से एम्स ऋषिकेश के लिए उन्हें रेफर किया जा रहा है। पर्यटन अधिकारी ने जिलाधिकारी सौरभ गहरवार को इसकी सूचना दी उन्होंने एसडीएम रुद्रप्रयाग को त्वरित कार्रवाई करते हुए एम्स ऋषिकेश से संपर्क कर एयर एम्बुलेंस मंगवाने के निर्देश दिए। पर्यटन अधिकारी और एसडीएम द्वारा सही समय पर की गई कार्रवाई के बाद एम्स ऋषिकेश से हेली एम्बुलेंस रवाना हुई। दूसरी ओर मरीज को श्रीनगर के लिए रवाना कर दिया गया। एम्स ऋषिकेश की हेली एम्बुलेंस श्रीनगर में ही लैंड की गई जहां से मरीज को रेस्क्यू कर एम्स में उचित ईलाज दिया गया और अब मरीज खतरे से बाहर सामान्य स्थिति में है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने डॉक्टर और अधिकारियों के समर्पण की सराहना करते हुए सभी लोगों को ऐसे लोगों से सीख लेने की अपील की। उधर मरीजों के परिजन सहित स्थानीय लोग जिला प्रशासन एवं डॉक्टरों के प्रयासों की प्रशंसा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना था कि ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारियों की बदौलत ही स्थानीय लोगों का प्रशासन एवं अधिकारियों पर भरोसा बढ़ता है। लोग खुद को सुरक्षित तो महसूस करते ही हैं पलायन करने से भी बचते हैं।

Previous Post

दीपम सेठ बने उत्तराखंड के नये डीजीपी

Next Post

पांच दिवसीय कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेला रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सीएम धामी की मंत्रीमंडल की बैठक में लिये गए अहम फैसले
उत्तराखंड

सीएम धामी की मंत्रीमंडल की बैठक में लिये गए अहम फैसले

February 25, 2026
धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा
अपराध

धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा

February 24, 2026
औचक निरीक्षण में मेडिकल स्टोर्स व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, एक्सपायरी दवाओं और अमानक खाद्य सामग्री पर कड़ी नजर
उत्तराखंड

औचक निरीक्षण में मेडिकल स्टोर्स व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, एक्सपायरी दवाओं और अमानक खाद्य सामग्री पर कड़ी नजर

February 24, 2026
गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग
उत्तराखंड

गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग

February 23, 2026
Next Post
पांच दिवसीय कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेला रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू

पांच दिवसीय कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेला रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (179)
  • उत्तराखंड (3,882)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (188)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (813)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (211)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

सीएम धामी की मंत्रीमंडल की बैठक में लिये गए अहम फैसले

सीएम धामी की मंत्रीमंडल की बैठक में लिये गए अहम फैसले

February 25, 2026
धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा

धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा

February 24, 2026
औचक निरीक्षण में मेडिकल स्टोर्स व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, एक्सपायरी दवाओं और अमानक खाद्य सामग्री पर कड़ी नजर

औचक निरीक्षण में मेडिकल स्टोर्स व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, एक्सपायरी दवाओं और अमानक खाद्य सामग्री पर कड़ी नजर

February 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page