• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी

by पहाड़वासी
March 4, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


ब्यूरो -उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर लगातार जारी है, और इसने कई जगहों पर परेशानियाँ खड़ी कर दी हैं। उत्तरकाशी जिले के भैरोघाटी-धराली के बीच गंगोत्री हाईवे पर किमी 15 चांग थांग में हिमस्खलन हुआ है। यह जगह धराली और हर्षिल से करीब आठ से दस किमी दूर जांगला पुल के पास है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

बीआरओ कमांडर विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि गंगोत्री हाईवे पर धराली से आगे किमी 15 पर हिमस्खलन हुआ है, और इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। सोनगाड से गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण रास्ते बाधित हो गए हैं।

फिलहाल, बीआरओ-1442 बीसीसी ने सोनगाड से सुक्की टॉप तक मार्ग को केवल नॉन स्किड चेन वाले वाहनों के लिए सुचारू किया है, और सुखी टॉप पर एक जेई बर्फ हटाने का कार्य देख रहे हैं। इसके अलावा, दो जेसीबी मशीनें भी सोनगाड से सुखी टॉप तक बर्फ हटाने का काम कर रही हैं।

उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री-यमुनोत्री हर्षिल क्षेत्र में बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है, वहीं निचले इलाकों में बारिश हो रही है। हर्षिल घाटी में बर्फबारी के साथ तेज बर्फीली हवाएं चल रही हैं। हालांकि, यमुनोत्री हाईवे पर फिलहाल आवाजाही सुचारू रूप से हो रही है। चमोली कर्णप्रयाग में मौसम बदला है, और सोमवार रात से तेज बारिश हो रही है। मंगलवार सुबह से काले बादल भी घेर चुके हैं।

मसूरी शहर में कल देर रात से हो रही बारिश अब थम चुकी है, लेकिन इसके बाद शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। घने बादल और कोहरा भी छाया हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में तेज गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया।

Previous Post

सूबे में कलस्टर विद्यालयों के निर्माण की कवायद शुरू, रूद्रप्रयाग में तीन कलस्टर विद्यालयों के लिये 7 करोड़ मंजूर

Next Post

नगर निगम बोर्ड बैठक में मेयर आरती भंडारी ने रखे कई अहम प्रस्ताव

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

गोविन्द घाट जा रहे ट्रक की ब्रेक फेल, हादसे में हेल्पर की मौत
उत्तराखंड

गोविन्द घाट जा रहे ट्रक की ब्रेक फेल, हादसे में हेल्पर की मौत

June 25, 2025
मौसम अपडेट उत्तराखंड- पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश,कई जिलों में अलर्ट
उत्तराखंड

मौसम अपडेट उत्तराखंड- पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश,कई जिलों में अलर्ट

June 24, 2025
तुंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण और पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 99.04 लाख रुपये स्वीकृत
उत्तराखंड

तुंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण और पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 99.04 लाख रुपये स्वीकृत

June 23, 2025
48 साल बाद पौड़ी को मिली महिला जिलाधिकारी, स्वाति एस. भदौरिया ने संभाला मोर्चा
उत्तराखंड

48 साल बाद पौड़ी को मिली महिला जिलाधिकारी, स्वाति एस. भदौरिया ने संभाला मोर्चा

June 23, 2025
Next Post
नगर निगम बोर्ड बैठक में मेयर आरती भंडारी ने रखे कई अहम प्रस्ताव

नगर निगम बोर्ड बैठक में मेयर आरती भंडारी ने रखे कई अहम प्रस्ताव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (8)
  • अन्य (12)
  • अपराध (171)
  • उत्तराखंड (3,589)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (145)
  • दुर्घटना (202)
  • देश-विदेश (108)
  • धार्मिक (90)
  • पर्यटन (219)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (789)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (195)
  • स्वास्थ्य (72)

Recent.

गोविन्द घाट जा रहे ट्रक की ब्रेक फेल, हादसे में हेल्पर की मौत

गोविन्द घाट जा रहे ट्रक की ब्रेक फेल, हादसे में हेल्पर की मौत

June 25, 2025
मौसम अपडेट उत्तराखंड- पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश,कई जिलों में अलर्ट

मौसम अपडेट उत्तराखंड- पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश,कई जिलों में अलर्ट

June 24, 2025
तुंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण और पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 99.04 लाख रुपये स्वीकृत

तुंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण और पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 99.04 लाख रुपये स्वीकृत

June 23, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page