• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सूबे में कलस्टर विद्यालयों के निर्माण की कवायद शुरू, रूद्रप्रयाग में तीन कलस्टर विद्यालयों के लिये 7 करोड़ मंजूर

by पहाड़वासी
March 3, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -उत्तराखंड में कलस्टर विद्यालयों के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने कलस्टर विद्यालय योजना के अंतर्गत रूद्रप्रयाग जनपद में तीन विद्यालयों के लिये 748 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी है। जिससे इन विद्यालयों में भवन निर्माण एवं अन्य अवस्थापना के कार्य किये जायेंगे। इसके अलावा प्रत्येक जनपद में एक-एक कलस्टर विद्यालय को आवासीय सुविधा युक्त बनाये जाने की भी योजना है।

राज्य सरकार ने विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के दृष्टिगत प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कलस्टर विद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस योजना का मकसद कलस्टर विद्यालय को हब के रूप में विकसित कर आस-पास के कम छात्र संख्या व संसाधनों की कमी वाले विद्यालयों को इसमें विलय करना है ताकि एक ही छत के नीचे कक्षा-6 से लेकर कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा व सुविधा उपलब्ध की जा सके। राज्य सरकार ने कलस्टर विद्यालय योजना को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत सरकार ने रूद्रप्रयाग जनपद के चयनित तीन विद्यालयों को कलस्टर विद्यालय बनाने के लिये 7 करोड़ 48 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी है। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज बसुकेदार के लिये 150.39 लाख की धनराशि मंजूर की है, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज कोटमा, ऊखीमठ के लिये 298.68 लाख व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्तमुनि के लिये 299.38 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि से इन विद्यालयों में कक्षा-कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, स्टॉफ कक्ष, प्रधानाचार्य कक्ष, कार्यालय कक्ष, प्रयोगशाला, आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष, शौचालय ब्लॉक व सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जायेगा। जिसके लिये अवस्थापना खण्ड डाकपत्थर, सिंचाई विभाग को कार्यदायी संस्था नामित कर दिया गया है। शीघ्र ही इन विद्यालयों में निर्माण कार्य के लिये धनराशि अवमुक्त कर दी जायेगी। तीनों विद्यालयों को कलस्टर विद्यालय में विकसित किया जायेगा ताकि एक ही विद्यालय में छात्र-छात्राओं को सभी विषयों के अध्यापक, प्रयोगशालाएं, कम्प्यूटर लैब, खेल व अन्य गतिविधियां और विभिन्न सरकारी योजनाओं का आसानी से लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा इस योजना के तहत प्रत्येक जनपद में एक-एक कलस्टर विद्यालय को आवासीय सुविधा युक्त बनाने की भी योजना है। प्रथम चरण में विपरीत भौगोलिक परिस्थिति वाले पांच जनपदों में एक-एक कलस्टर आवासीय विद्यालय बनाये जायेंगे, ताकि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आवासीय सुविधा के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

बयान
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप प्रदेश में कलस्टर विद्यालयों के निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है। योजना के तहत रूद्रप्रयाग जनपद में तीन विद्यालयों का चयन कर 748 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इन कलस्टर विद्यालयों को संसाधन सम्पन्न बनाया जायेगा, जहां पर शिक्षकों व अन्य स्टॉफ की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। – डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

Previous Post

धामी कैबिनेट में 17 प्रस्तावों पर लगी मोहर, पढ़िए…

Next Post

उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालु, दर्शन का आंकड़ा 18.60 लाख पार
उत्तराखंड

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालु, दर्शन का आंकड़ा 18.60 लाख पार

October 30, 2026
जोशीमठ के पास यात्रियों समेत हेलीकॉप्टर लापता, छह लोग थे सवार,बदरीनाथ धाम से उड़ान भरने के बाद हाथी पर्वत क्षेत्र में हुआ लापता, क्रैश होने की आशंका; पुलिस-प्रशासन और सेना की टीमें तलाश में जुटीं

गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल शुरू,मुख्यमंत्री धामी ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ, अपनी कुमाऊंनी वॉइस क्लिप से की शुरुआत
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 1818 पदों पर होगी भर्ती, पुलिस से लेकर वन विभाग तक मिलेंगे रोजगार के अवसर,35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने का सरकार का दावा, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा गया भर्ती का अध्याचन

October 30, 2026
सड़क नहीं बनी तो 2027 में वोट नहीं देंगे गवाना-पट्टी डागर के ग्रामीण
उत्तराखंड

सड़क नहीं बनी तो 2027 में वोट नहीं देंगे गवाना-पट्टी डागर के ग्रामीण

October 29, 2026
Next Post
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,403)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (456)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (2)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (882)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालु, दर्शन का आंकड़ा 18.60 लाख पार

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालु, दर्शन का आंकड़ा 18.60 लाख पार

October 30, 2026
जोशीमठ के पास यात्रियों समेत हेलीकॉप्टर लापता, छह लोग थे सवार,बदरीनाथ धाम से उड़ान भरने के बाद हाथी पर्वत क्षेत्र में हुआ लापता, क्रैश होने की आशंका; पुलिस-प्रशासन और सेना की टीमें तलाश में जुटीं

जोशीमठ के पास यात्रियों समेत हेलीकॉप्टर लापता, छह लोग थे सवार,बदरीनाथ धाम से उड़ान भरने के बाद हाथी पर्वत क्षेत्र में हुआ लापता, क्रैश होने की आशंका; पुलिस-प्रशासन और सेना की टीमें तलाश में जुटीं

October 30, 2026
गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल शुरू,मुख्यमंत्री धामी ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ, अपनी कुमाऊंनी वॉइस क्लिप से की शुरुआत

उत्तराखंड में 1818 पदों पर होगी भर्ती, पुलिस से लेकर वन विभाग तक मिलेंगे रोजगार के अवसर,35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने का सरकार का दावा, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा गया भर्ती का अध्याचन

October 30, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page