• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

फर्जी डिग्री लगाकर शि़क्षक बने दो लोगों को भेजा जेल, चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ की फर्जी डिग्री लगाकर बने शिक्षक

by पहाड़वासी
March 29, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग। बीएड की फर्जी डिग्री पाकर नौकरी कर रहे दो शिक्षकों को 5-5 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। दोनों शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय एवं एसआईटी जांच भी हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सैनी की अदालत ने दोनों फर्जी शिक्षकों को सजा का फैसला सुनाया। मामले में राज्य सरकार की ओर से प्रभावी पैरवी अभियोजन अधिकारी प्रमोद चन्द्र आर्य एवं विनीत उपाध्याय ने की।
अभियोजन अधिकारी के अनुसार जनपद रुद्रप्रयाग में तैनात फर्जी शिक्षक भवानी लाल पुत्र शेरी लाल एवं गुलाब सिंह पुत्र शिवराज सिंह द्वारा अपनी बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षा विभाग उत्तराखंड में शिक्षक की नौकरी प्राप्त की गई। शिक्षा विभाग की एसआईटी एवं विभागीय जांच में दोनों शिक्षकों को अलग-अलग मामलों में अलग-अलग वर्षों में प्राप्त फर्जी बीएड की डिग्री से नौकरी प्राप्त करने पर उनकी बीएड की डिग्री का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के बाद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से जांच आख्या प्राप्त हुई, जिसमें उक्त दोनों अध्यापकों को विश्वविद्यालय से कोई भी बीएड की डिग्री जारी नहीं की गई। शासन स्तर से एसआईटी जांच भी कराई गई, जिसके आधार पर शिक्षा विभाग रुद्रप्रयाग ने दोनों शिक्षकों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया। साथ ही शिक्षा विभाग ने फर्जी शिक्षकों को तत्काल निलंबित करते हुए बर्खास्त किया, जबकि मामला सीजेएम न्यायालय रुद्रप्रयाग के समक्ष विचारण के लिए पहुंचा। शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सैनी की न्यायालय ने फर्जी शिक्षक भवानी लाल पुत्र शेरी लाल एवं गुलाब सिह पुत्र शिवराज सिंह को फर्जी बीएड की डिग्री के आधार पर छल व कपट से नौकरी प्राप्त करने के संबंध में दोषी करार पाते हुए दोनों अभियुक्तों को अलग-अलग मामले में धारा 420 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 में 5-5 वर्ष का कठोर कारावास एवं 10 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया। जुर्माना अदा ना करने पर उक्त शिक्षकों को तीन माह का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। न्यायालय द्वारा दोनों दोषसिद्ध शिक्षकों को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर दंडादेश भुगतने के लिए जिला कारागार पुरसाड़ी चमोली भेजा गया। इधर, इस निर्णय एवं आदेश की प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए सचिव शिक्षा, सचिव गृह उत्तराखण्ड देहरादून को भी भेजी गई, ताकि शिक्षा विभाग के गैर जिम्मेदार शिक्षा अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जा सके। शिक्षा विभाग द्वारा बिना सत्यापन के फर्जी शिक्षकों को सेवा में नियुक्ति के अलावा स्थायीकरण भी किया गया। साथ ही प्रोन्नति भी बिना जांच पड़ताल के प्रदान की गई, जिससे शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही उजागर हुई है।

Previous Post

श्रीनगर कोतवाली में व्यापारियों, होटल संचालकों, जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक

Next Post

बदरीनाथ हाईवे पर 14 अप्रैल तक हल्के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, भारी वाहनों पर रहेगा ये नियम लागू

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल!!
उत्तराखंड

बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल!!

June 19, 2026
उत्तराखंड की नंदादेवी ने 8 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास, 17,480 फीट की ऊंचाई में स्थित गौरा माउंटेन किया फतह
उत्तराखंड

उत्तराखंड की नंदादेवी ने 8 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास, 17,480 फीट की ऊंचाई में स्थित गौरा माउंटेन किया फतह

June 18, 2026
अपना कचरा, अपनी जिम्मेदारी’ के संकल्प के साथ स्वच्छ केदारनाथ की ओर बढ़ता कदम,
उत्तराखंड

अपना कचरा, अपनी जिम्मेदारी’ के संकल्प के साथ स्वच्छ केदारनाथ की ओर बढ़ता कदम,

June 18, 2026
स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे  खंडूरी:डॉ धन सिंह
उत्तराखंड

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे खंडूरी:डॉ धन सिंह

June 17, 2026
Next Post
बदरीनाथ हाईवे पर 14 अप्रैल तक हल्के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, भारी वाहनों पर रहेगा ये नियम लागू

बदरीनाथ हाईवे पर 14 अप्रैल तक हल्के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, भारी वाहनों पर रहेगा ये नियम लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (200)
  • उत्तराखंड (4,071)
  • कुमाऊं (99)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (301)
  • दुर्घटना (220)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (115)
  • पर्यटन (229)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (862)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (223)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल!!

बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल!!

June 19, 2026
उत्तराखंड की नंदादेवी ने 8 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास, 17,480 फीट की ऊंचाई में स्थित गौरा माउंटेन किया फतह

उत्तराखंड की नंदादेवी ने 8 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास, 17,480 फीट की ऊंचाई में स्थित गौरा माउंटेन किया फतह

June 18, 2026
अपना कचरा, अपनी जिम्मेदारी’ के संकल्प के साथ स्वच्छ केदारनाथ की ओर बढ़ता कदम,

अपना कचरा, अपनी जिम्मेदारी’ के संकल्प के साथ स्वच्छ केदारनाथ की ओर बढ़ता कदम,

June 18, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page