• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

केदारनाथ यात्राः तैयारियां हुई तेज, 15 हजार श्रद्धालुओं के लिए रात्रि प्रवास की व्यवस्था

by पहाड़वासी
March 30, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग–

उत्तराखंड में आगामी 2 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस वर्ष केदारनाथ धाम में एक रात में अधिकतम 15,000 श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास की व्यवस्था की जाएगी, जबकि पैदल मार्ग पर पड़ावों पर भी 2,000 यात्रियों के ठहरने का इंतजाम किया जाएगा। यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका खास ध्यान रखा जाएगा।

समुद्रतल से 11,750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य के तहत कई नए भवन तैयार हो चुके हैं, जिससे प्रशासन को यात्री व्यवस्थाओं में मदद मिलेगी। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को यात्रियों के भोजन और रात्रि प्रवास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्रद्धालुओं को तीर्थपुरोहितों के आवासीय व व्यवसायिक भवनों, जीएमवीएन के कॉटेज और निजी टेंट में ठहराया जाएगा।

गौरीकुंड से केदारनाथ तक स्थित विभिन्न पड़ावों पर भी यात्रियों के रात्रि प्रवास के इंतजाम किए गए हैं। इनमें जंगलचट्टी, भीमबली, छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली, छानी कैंप, रुद्रा प्वाइंट और बेस कैंप शामिल हैं। इन पड़ावों पर 2,000 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से लिनचोली के बीच बर्फ सफाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब, लोनिवि के मजदूर लिनचोली से छानी कैंप के बीच बर्फ सफाई में जुटे हुए हैं। यहां संवेदनशील स्थानों पर तीन फीट से अधिक बर्फ है, जिसे हटाया जा रहा है।

उप जिलाधिकारी ऊखीमठ, अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि 25 अप्रैल तक सोनप्रयाग से केदारनाथ तक सभी यात्रा व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। इसके साथ ही, पैदल मार्ग से केदारनाथ तक 17,000 यात्रियों के ठहरने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Previous Post

आस्था पथ पर श्रद्धालुओं को हर कदम पर मिलेंगी सुविधा, पांंच जगह पर होंगे मेडिकल रिलीफ पोस्ट

Next Post

विश्व प्रसिद्ध रम्माण के भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां की शुरु

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर
उत्तराखंड

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी
उत्तराखंड

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप
उत्तराखंड

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने  सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
उत्तराखंड

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

February 12, 2026
Next Post
विश्व प्रसिद्ध रम्माण के भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां की शुरु

विश्व प्रसिद्ध रम्माण के भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां की शुरु

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,872)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (181)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (209)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page