• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सभी जानवरों को जल्द ही स्वस्थ कर फिर से यात्रा कार्य में लगाया जाएगा: विधायक आशा नौटियाल

by पहाड़वासी
May 7, 2025
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी.एस. खाती ने कहा, घोड़े-खच्चर केदारनाथ यात्रा का अभिन्न अंग

हिसार एवं पंतनगर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम घोड़े-खच्चरों की जाँच में जुटी

रुद्रप्रयाग -केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगातार बीमार हो रहे घोड़े-खच्चरों की समस्या को देखते हुए पशुपालन विभाग ने जांच और उपचार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में मंगलवार को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने घोड़ा-खच्चर संचालकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

विधायक आशा नौटियाल ने संचालकों को आश्वासन दिया कि घोड़े-खच्चरों की चिकित्सा के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक विशेष टीम द्वारा उपचार कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग की 18 डॉक्टरों की टीम निगरानी में लगातार काम कर रही है और बीमार जानवरों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी जानवरों को जल्द ही स्वस्थ कर फिर से यात्रा कार्य में लगाया जाएगा।

विधायक ने यह भी बताया कि घोड़े-खच्चरों के लिए चारे, गर्म पानी और आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडार मौजूद है। किसी भी संचालक को घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन पूरी तत्परता से उनके साथ खड़ा है।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती ने भी इस मौके पर कहा कि घोड़े-खच्चर केदारनाथ यात्रा का अभिन्न अंग हैं और हजारों लोगों की आजीविका इन्हीं पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता सभी बीमार जानवरों को समय पर उपचार देकर स्वस्थ बनाना है, ताकि यात्रा बाधित न हो और संचालकों की आर्थिकी पर कोई प्रभाव न पड़े।

उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक लीलाधर ने जानकारी दी कि बीमार घोड़े-खच्चरों की स्थिति इक्वाइन इन्फ्लुएंजा और मौसम परिवर्तन के कारण उत्पन्न हुई है। उन्होंने बताया कि गर्म जलवायु से अचानक ठंडे वातावरण में आने के कारण जानवरों की प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हुई है। पशुपालन विभाग की 18 डॉक्टरों की टीम लगातार जांच कर रही है। इसके अलावा, हिसार और पंतनगर से भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमें जनपद में पहुँच चुकी हैं।

डॉ. लीलाधर ने बताया कि मंगलवार को 850 घोड़े-खच्चरों की जांच की गई और आज भी यह प्रक्रिया जारी है। जानवरों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं ताकि सटीक उपचार सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि उचित दवा, आराम और देखरेख से जल्द ही सभी जानवर पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट, घोड़ा-खच्चर यूनियन के अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामचंद्र गोस्वामी समेत अन्य स्थानीय प्रतिनिधि और संचालक भी उपस्थित रहे।

Previous Post

त्रिजुगीनारायण में शादी के लिए दुनिया भर से आ रहे हैं जोड़े,इस साल अब तक 500 से अधिक हुई शादियां

Next Post

गंगोत्री की ओर जा रहा हेली क्रेश, एसडीआरएफ व स्थानीय प्रशासन ने संभाला मोर्चा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बड़ी ख़बर कुमाऊं से,सड़क पर पलटी बस,ओवरटेक बताया जा रहा कारण
उत्तराखंड

बड़ी ख़बर कुमाऊं से,सड़क पर पलटी बस,ओवरटेक बताया जा रहा कारण

March 27, 2026
चमोली: गौचर में युवक ने फांसी लगाकर कर दी जीवनलीला खत्म, कुछ ही समय पहले हुई थी शादी
उत्तराखंड

चमोली: गौचर में युवक ने फांसी लगाकर कर दी जीवनलीला खत्म, कुछ ही समय पहले हुई थी शादी

March 27, 2026
एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी: 32 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी
उत्तराखंड

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी: 32 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

March 26, 2026
श्री केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, परखीं यात्रा तैयारियां,धाम में पहुंचकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, यात्रा को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में,बर्फ हटाने, यात्रा मार्ग दुरुस्त करने, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,917)
  • कुमाऊं (91)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (203)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (98)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (823)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

बड़ी ख़बर कुमाऊं से,सड़क पर पलटी बस,ओवरटेक बताया जा रहा कारण

बड़ी ख़बर कुमाऊं से,सड़क पर पलटी बस,ओवरटेक बताया जा रहा कारण

March 27, 2026
चमोली: गौचर में युवक ने फांसी लगाकर कर दी जीवनलीला खत्म, कुछ ही समय पहले हुई थी शादी

चमोली: गौचर में युवक ने फांसी लगाकर कर दी जीवनलीला खत्म, कुछ ही समय पहले हुई थी शादी

March 27, 2026
एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी: 32 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी: 32 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

March 26, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page